मेंथी के परांठे – Methi Paratha Recipe

हरी सब्जियां स्वास्थ्य के लिये बहुत ही लाभदायक होती हैं, चाहे उनका किसी भी तरीके से अपने खाने में प्रयोग करें. सर्दी का मौसम आ गया है, इस मौसम में अलग अलग तरह के पराठे खाने का मजा ही अलग है, बाजार में मैथी भी आ गई है, क्यों न आज हम मैथी के परांठे बनायें.
Read - Methi Paratha Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Methi Paratha Recipe
- गेहूं का आटा - 2 कप
- बेसन - 1/2 कप
- मेथी - 1 कप (250 ग्राम) (बारीक कटी हुई)
- तेल - आटा गूंथने के लिए और परांठे सेकने के लिये
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच

विधि - How to make Fenugreek leaves Paratha
किसी बर्तन में आटा लीजिए. इसमें बेसन, कटी हुई मेथी, अदरक, हरी मिर्च, नमक, जीरा और हींग डाल दीजिए. साथ ही 2 छोटे चम्मच तेल डाल कर सारी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए. थोड़ा थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूथ लीजिये. गुथे हुये आटे को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.
आटा सैट होने पर हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना करके आटे को मसल लीजिए.
तवे को गैस पर रखकर गरम करिये. गुथे हुये आटे से थोड़ा सा आटा निकालिये, गोल करके लोई बनाइये. लोई को सूखे आटे में लपेटिए और इसे 3-4 इंच के व्यास में बेलिये. चमचे से थोड़ा सा तेल लगाकर परांठे को चारों ओर से उठाकर बंद कर लीजिए. लोई को फिर से सूखे आटे में लपेटिए और 6 से 7 इंच के व्यास में गोल पराठा बेल लीजिए.
गरम तवे पर थोड़ा सा तेल लगाइए और परांठा डाल दीजिए. परांठे की निचली सतह सिकने पर इसे पलट दीजिए और दूसरी सतह पर ब्राउन होने पर इसकी पहली सतह पर तेल लगाइए और पलटकर इस ओर भी तेल लगाइए. परांठे को दबाव देते हुए दोनों ओर अच्छा ब्राउन होने तक सेकिये. इसे तवे से उतार कर, प्लेट में रखी कटोरी पर रखिये, परांठा पसीजेगा नहीं. परांठा ठंडे होने के बाद कैसरोल में रख लीजिये. सारे परांठे इसी तरह बनाकर रख लीजिये.
गरमागरम मेथी के परांठे को आलू टमाटर की सब्जी या अपने मनपसन्द सब्जी, दही और चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव
- आप बेसन के बिना भी इन परांठों को बना सकते हैं लेकिन बेसन से परांठों में अच्छा स्वाद आता है.
- पराठे को खस्ता बनाना हो, तो इसे मीडियम फ्लेम पर ही सेकें.
- परांठे को सेकते समय चमचे से दबाने से इसके ऊपर चित्ती बहुत अच्छी आती है.
कमेंट (94)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: पूजा जी मेथी के परांठे में दही तो हमने भी नहीं डाला है.
निशा: चंचल जी, हां अवश्य डाल सकते हैं.
निशा: अनीता, आटा गूथते समय जीरा डाल लीजिये.
maine aapki batai hue vidhi number 2 se methi k parathe banye or ye aनिशाaj tak k sabse aacche methi k parathe lage...Thanks
निशा: रोमा: बहुत बहुत धन्यवाद.
mai methi ka paratha banai thi,jo sabko bahut pasand aaya,iskeliye aapko bahut bahut dhanyabad.......
निशा: दिलजीत, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
maine aapki batai hue vidhi number 1 se methi k parathe banye or ye aaj tak k sabse aacche methi k parathe lage...it was just awesum.........
निशा: नुपुर, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रक्षा, डायबिटीज पेसेन्ट मीठा नहीं खाते या बहुत ही कम खाते हैं, आप उन्हैं घर में बने सभी ताजे खाने दीजिये, वे सब उनके लिये अच्छे हैं.
i have made coupleof times ur paratha. and it tasted awesome. can u suggest specifically with what we should serve. i mean what do u serve with it... i m a novice cook so any suggestion will be really really helpful. thx for sharing ur family recipes..
निशा: मेथी के परांठे आप आलू टमाटर की सब्जी, आलू का रसा, मटर पनीर, मटर का झोल और रायता, चटनी, अचार जो भी आपको पसन्द हो उसके साथ परोसिये और खाइये.
निशा: मिली, धन्यवाद.
thnx 4 these tasty recepies , but use of jeera is not mentioned anywhere in this recepie, whereas it is included in the ingredients . pls tell me when to add jeera. thanks in advance.
निशा: अंजली, जीरा आटा गूथते समय आटे में डाला जाता है.
it's very good.
thank u nisha
Please tell me besan jaroori hai kya ?
aur isko kismein kab milana hai
Thanks
निशा: आशा, बेसन के बिना भी मैथी के परांठे बनाये जा सकते हैं.