मेंथी के परांठे – Methi Paratha Recipe

हरी सब्जियां स्वास्थ्य के लिये बहुत ही लाभदायक होती हैं, चाहे उनका किसी भी तरीके से अपने खाने में प्रयोग करें. सर्दी का मौसम आ गया है, इस मौसम में अलग अलग तरह के पराठे खाने का मजा ही अलग है, बाजार में मैथी भी आ गई है, क्यों न आज हम मैथी के परांठे बनायें.
Read - Methi Paratha Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Methi Paratha Recipe
- गेहूं का आटा - 2 कप
- बेसन - 1/2 कप
- मेथी - 1 कप (250 ग्राम) (बारीक कटी हुई)
- तेल - आटा गूंथने के लिए और परांठे सेकने के लिये
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच

विधि - How to make Fenugreek leaves Paratha
किसी बर्तन में आटा लीजिए. इसमें बेसन, कटी हुई मेथी, अदरक, हरी मिर्च, नमक, जीरा और हींग डाल दीजिए. साथ ही 2 छोटे चम्मच तेल डाल कर सारी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए. थोड़ा थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूथ लीजिये. गुथे हुये आटे को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.
आटा सैट होने पर हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना करके आटे को मसल लीजिए.
तवे को गैस पर रखकर गरम करिये. गुथे हुये आटे से थोड़ा सा आटा निकालिये, गोल करके लोई बनाइये. लोई को सूखे आटे में लपेटिए और इसे 3-4 इंच के व्यास में बेलिये. चमचे से थोड़ा सा तेल लगाकर परांठे को चारों ओर से उठाकर बंद कर लीजिए. लोई को फिर से सूखे आटे में लपेटिए और 6 से 7 इंच के व्यास में गोल पराठा बेल लीजिए.
गरम तवे पर थोड़ा सा तेल लगाइए और परांठा डाल दीजिए. परांठे की निचली सतह सिकने पर इसे पलट दीजिए और दूसरी सतह पर ब्राउन होने पर इसकी पहली सतह पर तेल लगाइए और पलटकर इस ओर भी तेल लगाइए. परांठे को दबाव देते हुए दोनों ओर अच्छा ब्राउन होने तक सेकिये. इसे तवे से उतार कर, प्लेट में रखी कटोरी पर रखिये, परांठा पसीजेगा नहीं. परांठा ठंडे होने के बाद कैसरोल में रख लीजिये. सारे परांठे इसी तरह बनाकर रख लीजिये.
गरमागरम मेथी के परांठे को आलू टमाटर की सब्जी या अपने मनपसन्द सब्जी, दही और चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव
- आप बेसन के बिना भी इन परांठों को बना सकते हैं लेकिन बेसन से परांठों में अच्छा स्वाद आता है.
- पराठे को खस्ता बनाना हो, तो इसे मीडियम फ्लेम पर ही सेकें.
- परांठे को सेकते समय चमचे से दबाने से इसके ऊपर चित्ती बहुत अच्छी आती है.
कमेंट (94)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: साबुत जीरा का उपयोग किया गया हैं.
निशा: सुनील जी, धन्यवाद. मैं पूरी कोशिश करूंगी की आपके सवालों के जवाब दे सकूं लेकिन कई बार व्यस्तता के चलते कुछ जवाब रह भी जाते हैं.
aapki parathe wali recipe bohot aur tasty hai. Per ek sawal tha. Kabhi kabhi aisa hota h k parathe ki sabzi kadwi ho jati hai. Maimera sawal ye h k. Ye kadwa kyu hota hai. Plzz kuch solution bataiye plz mam.
Thanks for very good and easy recipy.
When you put paratha on the gridle do you keep the gridle on higher heat and then when you roast parathas with oil do you lower the heat to make it Khasta? Or the gridle heat is on medium heat all the time.
I love your web sites. I have made many many north Indian recipes watching you. We are a Marathi family and it is such a treat and a pleasant change to eat different flavored food!! Also your food is so simple everyday food. That is what makes it special special. People are tired of restaurant style spicy, onion-garliki taste. Your food has very subtle flavours of different s pices. Thank you so much for making our lives happier. Thank you Nishaji.
निशा: आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
thnx nishaji it''ss my fvv reeciipice..
Aapko nya saal mubarak ho
aap jo b recepi btate ho wo m ghar me try krti hu aur jitni baar maine bnaya utni baar mere parents husband sb khte h nisha ji u r great lady...,I m so happy to have these praiseful line from my family.. Just bcz of u....
निशा: मधु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रुपाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
apse har baar kuch na kuch accha sikhne ko milta hai
mai apki cooking ko salute karti hu
you are so good mam
god bless you mam
निशा: दीपिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
m apse y puchhna chahti hu ki hm parathe ko sekne k liye sarso ke tail ka use kr sakte h kya agar ha to tail ko kaise use kare garam karke ya simple hi
निशा; रजनी जी, सरसों के तेल से परांठे बनाये जाते हैं, तेल को एसे ही यूज कीजिये, अच्छे परांठे बनकर तैयार होते हैं.
निशा: सोंखी जी, पालक के पत्ते बारीक काट कर आटे में मिक्स करके आटा गूंथ कर बिलकुल इसी तरह परांठे बनाये जाते हैं.
ek baat puchni hai mujhe maine kai baar banaye hai methi ke parathe lekin kabhi kabhi methi ka karwapan reh jata hai paratho me aisa kyun please tell me
निशा: दीपिका जी, मेथी का अपना जो स्वाद है वह तो परांठो में आयेगा ही, और वह बहुत अच्छा लगता है, लेकिन आप उसे हटाना चाहती है तब कटी मेथी को नमक डालकर 15-20 मिनिट रख दीजिये, और पानी धोकर आटे में मिलाकर गूथिये अब परांठे में बिलकुल भी मेथी का खारापन नहीं आयेगा.
निशा: प्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks nisha ji
निशा: गौरव, अगली बार मिर्च और नमक थोड़ा सा अधिक डालकर बनायें, परांठे आपके स्वाद के अनुसार और भी अच्छे बनेंगे, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मंजू, मेथी के परांठे को गेहूं के आटे में मेथी मिलाकर या गेहूं का आटा और बेसन और मेथी मिलाकर बनाया जा सकता है.
निशा: निकुंज, आटे को थोड़ा सख्त गूथें, ये आटा बाद में गीला हो जाता है.
निशा: बीना जी, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुजीत जी, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अश्विनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद और प्यार.
निशा: अश्विनी, आप मुझे निशा मां बुलाइये, इसमें बुरा क्या है ये तो बहुत अच्छा है, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
ra pahala din tha kichan mai..mam is k sath mai sabji kiya dena tik rahta........????
निशा: सोना, मेथी के परांठे के साथ दही, अचार या चटनी या आलू टमाटर की पतली सब्जी या आपकी कोई भी मनपसन्द पतली सब्जी के साथ ये परांठे परोस सकते हैं.