शकरपारे - Shakarpara Recipe

गर्मागर्म चाय के साथ मीठे शकरपारे का स्वाद! वो भी घर में बने शकरपारे! क्या कहने. तो आईये आज शकरपारे ही बनाते हैं.
शकरपारे (Shakkarpare) दो तरीके से बनाये जाते हैं, शकरपारे का आटा गूथते समय चीनी या गुड़ जो भी आपको पसन्द हो मिला लीजिये या हम शकरपारे के ऊपर से शक्कर चढ़ायें. इन्हैं अलग अलग स्वाद में भी बनाया जा सकता है, जैसे खसखस, तिल इत्यादि डाल कर. शकरपारे बनाने में आसान, खाने में बड़े स्वादिष्ट होते हैं. आज हम आटा गूंथते समय चीनी मिलाकर शकरपारे (Sweet Shakarpara) बनाते हैं.
Read - Shakarpara Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Shakarapara recipe
- मैदा - 250 ग्राम( 2 कप)
- घी - 50 ग्राम ( 1/4 कप)
- मलाई या क्रीम - 25 ग्राम( 1/4 कप)
- चीनी - 50 - 60 ग्राम ( 1/3 कप)
- दूध - 50- 60 ग्राम (1/4 कप)
- खसखस - 1 टेबल स्पून
- तलने के लिये - रिफाइन्ड तेल
विधि - How to make Sweet Shakarpara Recipe
चीनी को बारीक पीस लीजिये.
मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकालिये, घी, चीनी और मलाई डाल कर अच्छी तरह मैदा में मिला लीजिये.
दूध की सहायता से कढ़ा आटा गूथ लीजिये. खसखस डालकर आटे में मिलाइये. आटे को 20 मिनिट सैट होने के लिये रख दीजिये.
आटे से 2 लोई बना लीजिये. लोई से आधा सेमी. मोटाई की पूरी बेलिये, चाकू की सहायता से 1 सेमी. बर्गाकार आकार के शकरपारे काट लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, कटे हुये शकरपारे गरम तेल में डालिये, मध्यम और धींमी गैस फ्लेम पर, पलट पलट कर, ब्राउन होने तक तल लीजिये. यदि आपकी गैस तेज होगी तो ये अन्दर से अच्छी तरह नहीं सिक पायेंगे और तेल बहुत ही हल्का गरम होगा तो तेल में फट या टूट सकते हैं.
प्लेट में पेपर नैपकिन बिछाइये, कढ़ाई से शकरपारे निकाल कर प्लेट में रखिये.
लीजिये खसखस के स्वाद वाले शकरपारे तैयार हैं. ठंडे होने के बाद एअर टाइट कन्टेनर में रखिये. जब भी आपका मन हो कन्टेनर से शकरपारे निकालिये, और खाइये.
तिल वाले स्वाद के शकरपारे के लिये,
आप शकरपारे में खसखस की जगह तिल मिलाकर तिल के स्वाद वाले शकरपारे भी तैयार कर सकते हैं. इसके लिये गुथे हुये आटे में 1 टेबल स्पून तिल डाल कर मिलाइये, और इसी विधि से शकरपारे तैयार कर लीजिये.
कमेंट (69)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: प्रिया जी, आप इन्हें आटे से भी बना सकते हैं.
निशा: दिव्या जी, चाशनी पतली होने की वजह से एसा हो सकता है, अभी तो इन्हैं खा कर खतम कर दीजिये, अगली बार चाशनी जमने वाली कनसिसटेन्सी की गाढी बनायें, एसा बिलकुल नहीं होगा.
निशा: सलीम जी, आप उस गुंथे मैदे में थोड़ा सी सूखी मैदा मिलाकर फिर से गूंथ लीजिए.
निशा: रोमा जी, आप इस चाशनी को शकरपारे बनाने के लिए उपयोग कर सकते हैं.
निशा: जेनोबिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: अनुश्री जी, आप उस गुंथे मैदे में थोड़ा सी सूखी मैदा मिलाकर फिर से गूंथ लीजिए.
निशा: समीधा जी, आप इसे आटे में गूंथकर गुलगुले या पुए बना सकती हैं. अगर आप शक्करपारा बनाना चाहती हैं, तो इसे आटे में गूंथने की जगह चाशनी को थोड़ा और गरम करके 2 तार की चाशनी बना लीजिए और सादी सांखें काटकर बाद में चाशनी से पागकर शक्करपारे बना लीजिए.
निशा: सोबी जी, पहले तो आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. आप इसमें थोड़ा सा मैदा और मिलाकर फिर से गूंथ लीजिए, और अब बनायें, शकर पारे अच्छे बनेंगे.
But my selp business is fast food so plz help me
निश: मंजू जी, आप चाहें तो 1 पिंच डाल सकती है लेकिन बिना इसे डाले भी शकर पारे अच्छे बनते हैं.
निशा: मंजू जी, हां मैदा के शकर पारे भी हल्के मीठे होते हैं, थोड़ी सी चीनी की मात्रा अधिक की जा सकती है और अधिक मीठे शकर पारे बनाने के लिये शुगर कोटेड शकर पारे बनायें, इसकी रेसिपी भी आप वेबसाइट और चैनल पर देख सकते हैं.
निशा: किरन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kiya inhe shukhana h ya hatho hath hi tel me dalna h
निशा: रानी जी, कटे हुये शकरपारे को बनाने के बाद एकदम ही गरम तेल में डालकर तला जा सकता है.
Methi vala besan ka bhujiya banaenka tarika batayeji...
Hello Nishaji, can i use aata instead of maida in meethe shakerpara recipe.
please tell me.
mujhe ye receipe bahoot hi acchi lagi maine ise teen-char bar banaya or bahoot hi acchi bani. thanks Nisha for easy cook recipes.
निशा: अनु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks Nisha, i tried them today and my kids loved it. Your recipes are simple to follow and the outcome is just delicious.
निशा: रितु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
csn you share recepie for gud k sakkarpare. Sakkarpare coated with gud. I heard it is cooked in marriage ceremonies for mithai purpose. I need that sakkarpare ka recepie. I lov dt alot. Please share the recepie.
निशा: काजल जी, खसखस को इंगलिश में poppy seed कहते हैं. ये बहुत ही छोटे किडनी के आकार के क्रीम कलर के दाने होते हैं, इन्हैं रेसिपीज में यूज किया जाता है.
निशा: यल्बा जी, आप इन्हैं 2 महिने से भी अधिक रख कर खा सकते हैं.
निशा: सोनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निहारिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पलक, बहुत बहुत धन्यवाद.