शकरपारे - Shakarpara Recipe

गर्मागर्म चाय के साथ मीठे शकरपारे का स्वाद! वो भी घर में बने शकरपारे! क्या कहने. तो आईये आज शकरपारे ही बनाते हैं.
शकरपारे (Shakkarpare) दो तरीके से बनाये जाते हैं, शकरपारे का आटा गूथते समय चीनी या गुड़ जो भी आपको पसन्द हो मिला लीजिये या हम शकरपारे के ऊपर से शक्कर चढ़ायें. इन्हैं अलग अलग स्वाद में भी बनाया जा सकता है, जैसे खसखस, तिल इत्यादि डाल कर. शकरपारे बनाने में आसान, खाने में बड़े स्वादिष्ट होते हैं. आज हम आटा गूंथते समय चीनी मिलाकर शकरपारे (Sweet Shakarpara) बनाते हैं.
Read - Shakarpara Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Shakarapara recipe
- मैदा - 250 ग्राम( 2 कप)
- घी - 50 ग्राम ( 1/4 कप)
- मलाई या क्रीम - 25 ग्राम( 1/4 कप)
- चीनी - 50 - 60 ग्राम ( 1/3 कप)
- दूध - 50- 60 ग्राम (1/4 कप)
- खसखस - 1 टेबल स्पून
- तलने के लिये - रिफाइन्ड तेल
विधि - How to make Sweet Shakarpara Recipe
चीनी को बारीक पीस लीजिये.
मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकालिये, घी, चीनी और मलाई डाल कर अच्छी तरह मैदा में मिला लीजिये.
दूध की सहायता से कढ़ा आटा गूथ लीजिये. खसखस डालकर आटे में मिलाइये. आटे को 20 मिनिट सैट होने के लिये रख दीजिये.
आटे से 2 लोई बना लीजिये. लोई से आधा सेमी. मोटाई की पूरी बेलिये, चाकू की सहायता से 1 सेमी. बर्गाकार आकार के शकरपारे काट लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, कटे हुये शकरपारे गरम तेल में डालिये, मध्यम और धींमी गैस फ्लेम पर, पलट पलट कर, ब्राउन होने तक तल लीजिये. यदि आपकी गैस तेज होगी तो ये अन्दर से अच्छी तरह नहीं सिक पायेंगे और तेल बहुत ही हल्का गरम होगा तो तेल में फट या टूट सकते हैं.
प्लेट में पेपर नैपकिन बिछाइये, कढ़ाई से शकरपारे निकाल कर प्लेट में रखिये.
लीजिये खसखस के स्वाद वाले शकरपारे तैयार हैं. ठंडे होने के बाद एअर टाइट कन्टेनर में रखिये. जब भी आपका मन हो कन्टेनर से शकरपारे निकालिये, और खाइये.
तिल वाले स्वाद के शकरपारे के लिये,
आप शकरपारे में खसखस की जगह तिल मिलाकर तिल के स्वाद वाले शकरपारे भी तैयार कर सकते हैं. इसके लिये गुथे हुये आटे में 1 टेबल स्पून तिल डाल कर मिलाइये, और इसी विधि से शकरपारे तैयार कर लीजिये.
कमेंट (69)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: श्रृ्द्धा जी, रेसिपी में दी गई मात्रा ले लीजिये, बहुत अच्छे शकर पारे बनेंगे.
निशा: भूपिन्दर जी, गुड़ की मात्रा लगभग 80 ग्राम डाली जा सकती है, आटे में गुड़ ज्यादा होने से गुड़पारे तलते समय फट सकते हैं.
निशा: सुमन जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Today I made shakarpare. Very sweet & crispy more than market. But I simply made plain. no til, no khaskhas.
Thanks once again.
निशा: बत्रा जी आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अफरीन, आटे लगाते समय मोयन यानि कि तेल या घी अधिक डाल दिया जाय तो शकरपारे तलते समय टूट सकते हैं.
निशा: शर्मिष्ठा, कोशिश करती रहिये, आप सारा कुछ अच्छा बनाना सीख लेंगी.
Thanks for this beautiful recipe..I tried this came out very good..But I like to ask can I replace maida with wheat flour ?..Then what will be ratio of wheat flour and Boora???..I appreciate your help ..Thanks...
निशा: केडीसिंह, मैदा की जगह गेहूं का आटा ले सकते हैं और सारी चीजें उतनी ही मात्रा में लेनी होंगी.
Kya Pani se guthne kr shakkar pare ache nhi bnenge???????????
plz rplyyyyyyyy
निशा: मुग्धा, आप अपना सवाल उसी रैसिपी पर लिखेंगी, जिसके बारे में पूछना चाहती है, तब मुझे रिप्लाई करने में आसानी होती है.
निशा: मनीषा, जी हाँ, सूजी डालकर भी शकरपारे बनाये जा सकते हैं.
निशा: अनु, कुल्फी बनाने की विधि वेवसाइट पर उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर लिखकर रैसिपी खोज सकती हैं.
Aap ke side main dauly chek krti hnu. You are great nishaji. main orissa ki hnu humare yanha gaon me (ghee pitha)krke ek recipe he jo bht achhi please us recipe ki ke bare me details me bataiye.
निशा: कोमल अवश्य डालिये.
निशा: घर में मलाई दूध के Šৠपर से उतार कर रख ली जाती है.
निशा: जी नलिनी, आप घी डाल सकती हैं लेकिन मलाई से कम मात्रा में डालिये.
nice recipe
thanks
Thanks Again
Ishika
निशा: साधना, खसखस और तिल नहीं जलते.