मावा समोसे – Mawa Samosa

📅 29 जुलाई 2008 👁 2.5 लाख बार देखी गई 💬 16 कमेंट ★ 2.8 (4245)


आलू के समोसे हर बाजार में स्टाल्स पर मिल जाते हैं, आप हमेशा खाते ही रहते हैं. मावा के समोसे, इन्हें आप घर पर बनाइये. चाय के साथ या शाम की कम भूख में कभी भी खा सकते हैं. बच्चो और बड़ो दोनों को मावा समोसे पसन्द आयेंगे.

कभी कभी हम महसूस तो करते हैं कि घर में बनाने के झंझट से तो बाजार से खरीदकर लाना कितना आरामदेय हैं, लेकिन घर में बने व्यंजन की तो बात ही अलग है.  आइये हम मावा के समोसे बनाना शुरू करते हैं.

Read - Mawa Samosa In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mawa ke Samose

  • मैदा- 1 कप
  • घी- 2 टेबल स्पून
  • नमक- ¼ छोटी चम्मच से कम
  • मावा- 50 ग्राम (¼ कप)
  • चीनी- ¼ कप
  • काजू- 1 टेबल स्पून (बारीक कटे हुए)
  • किशमिश- 1 टेबल स्पून
  • इलायची- 2 से 3
  • घी- समोसे तलने के लिए

विधि - How to make Mawa ke Samose

mawa_samosa_2_843647059.jpgसमोसे के लिये आटा तैयार कीजिए

मैदा में घी डालकर हाथ से अच्छी तरह मिलाइये. गुनगुने पानी की सहायता से पूरी से थोड़ा सख्त आटा गूंथ लीजिये. इतना आटा गूंथने में 1/4 कप पानी लगा है. आटे को 15 से 20 मिनिट के लिये ढककर सैट होने के लिये रख दीजिये.

मावा की पिट्ठी तैयार कीजिए

किसी भारी तले की कढ़ाही में मावा डाल लीजिए. इसे लगातार चलाते हुए हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये. भुने मावा को प्लेट में निकाल लीजिए ताकि ये जल्दी से ठंडा हो जाए. इसमें चीनी, काजू और किशमिश डालकर मिला दीजिये. इलायची को भी कूटकर इसमें मिला दीजिए. मावा की पिठ्ठी तैयार हो गई है. 

समोसे बनायें
गुथे आटे को मसलकर चिकना कर लीजिये. समोसे बनाने के लिये आटा तैयार है. गुथे हुये आटे से थोड़ा सा (एक नीबू के बराबर) आटा निकालिये, गोल कीजिये और चकले पर बेलन की सहायता से पूरी जैसा ही लगभग 4 इंच के व्यास में बेलिये, इस पूरी को 2 भागों में काट लीजिये. एक भाग को समोसे की तरह मोड़िये. मोड़ को, पानी लगाकर चिपका लीजिए. जो तिकोन बना, उसमें 1 या 1 1/2 चम्मच मावा की पिठ्ठी भर दीजिये और पीछे के किनारे पर एक फोल्ड बनाइये. अब दोंनो किनारों पर पानी लगाकर चिपका लीजिये. तैयार समोसे को थाली में रखिये. इसी तरह सारे समोसे तैयार करके थाली में लगा लीजिये.

कढ़ाही में घी डालकर गरम कीजिये. हल्के गरम घी में 4-5 समोसे डालकर, मीडियम आग पर पलट पलट कर ब्राउन होने तक समोसे तल लीजिये. प्लेट में नैपकिन पेपर बिछाकर समोसे उस पर निकालकर रखिये. सारे समोसे इसी तरह तलकर तैयार कर लीजिये.

मावा के स्वादिष्ट खस्ता मिनी समोसे तैयार है. गरमागरम समोसे चाय या काफी के साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव:

  • समोसे को चिपकाते समय ध्यान रखे कि उस पर पानी अच्छे से लगाएं और अच्छे से दबाते हुए उसे चिपकाएं. ऎसा ना करने से समोसे घी में फट या खुल सकते हैं. 
  • समोसों को बनाने के बाद थाली में खड़ा करके रखेंगे. इससे इनकी शेप सही बनी रहती है. 

Mawa Samosa video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.8 / 5 (4245 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (16)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

tanu
ap ki site achi lgti coz ap hindi me btate ho or kafi asan method se
wrna eng me to har koi btata ye b nh sochta k
kafi lg eng k kuch words nh smjh skte ingredients k
i appriciate ur :)

निशा: तनु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Shan
I laik you
Rishav Kaushal
Please more in information

निशा: ऋषभ जी, आपको किस प्रकार की जानकरी चाहिए, थोड़ा विवरण देकर पूछिए, तभी बता पाएंगे.
cauleechurn shiksha
how 2 make roasted mawa?????/
why?
pineapple le lo or use cake ke satn milakar khao ho gai pineapple cake
sandeep
can i purchase your recipe book how can i purchase i am waiting for u reply
निशा: संदीप मेरी कोई बुक नहीं है, मेरा सारी रैसिपी नैट पर ही हैं.
komal
plz sent the pineaple cake recipie
Umarah Aziz
nisha ji main aapki site roz hi dekhti hoon aur yahan se recipes le kar try bhi karti hoon..yeh site meri behad pyari dost hai..
nisha ji UP mein aksar jaadon mein tarah tarah ki gajak milti hai..jaise ki gud ki gajak..lekin jab internet par gajak recipes search karo to sirf til ki ya mungfali ki gazak ki hi recipe milti hai..meharbaani karke agar aap gud ya mave ki gajak ki recipe de dein to bahut achcha hoga..yeh dono gajak main bachpan mein UP ke Aligarh shehar mein khati thi..abhi mein kolkata mein hoon aur wo sab banane ka bohot man karta hai..dhanyawaad
muskan
i like ur samosa it is just like gunjia we eat on holi festival
mona
coconut powder can be added for better taste
RAVI
I NEED RECEIPES OF RASAM
rani
well done
kiran
ur dishes r good.
simta
can i purchase your recipe book how can i purchase i am waiting for u reply
vanita
samosa ke attemain ghee ki jagahan per oil ka moyan daal sakte hain kya maine aaj hi aap ki receipe sight kholi hai padhker acchi lagi aab try karoongi mohan thal jarur banaoogi mere sahab bahoot pasad karte hai aur har baar bahoot fight karni padti hai kyo ki kitni bhi carefully banati hoon to bhi thodi bigad hi jati hai lets hope this will give me success thanx
bye
vijay arora,sujangarh
NISA JI,MAZA AA GAYA