सिवईयों का हलवा – Meethi Semaiya Recipe - Semai Recipe

सावन में सिवईया तो हर घर मे बनायीं जातीं है. सेवई (Vermicelli) का हलवा बहुत जल्दी, और बड़ी आसानी से बन जाता है. तो आइये आज हम वरमीसैली का हलवा बनायें. सेंवई का हलवा (Semaiya Halwa) बनाने में घी भी बहुत ही कम लगता है, हलवा बन रहा हो उसकी महक ही सभी को बहुत पसन्द आती है, और सभी लोग बड़े खुश हो कर खाते हैं.
Read this post in English - How to make Semiya Halwa
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vermicelli Halwa
- सेंवई - 100 ग्राम ( एक कप)
- घी - एक टेबल स्पून
- चीनी - 100 ग्राम (1 /2 कप)
- काजू - 10-12 (एक काजू के 5-6 टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
- बादाम - 6 -7 (लम्बाई में पतले पतले काट लीजिये)
- किसमिस - 20 -25 (डंठल तोड़ कर साफ कर लीजिये)
- छोटी इलाइची - 4-5 (छील कर पीस लीजिये)
विधि - How to make Vermicelli Halwa
कढ़ाई में घी डालकर गरम कीजिये, गरम घी में सेवई डालिये और कलछी से चलाते हुये सेवई को हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये.

भुने हुये सेंवई को किसी प्लेट में निकाल लीजिये. कढ़ाई में घी बचा रह जाता है, क्यो कि सेंवई घी नहीं सोखती, उसी घी में सेंवई की मात्रा का तीन गुना पानी, सेंवई यदि एक कप है तो तीन कटोरी पानी कढ़ाई में डाल दीजिये, पानी डाल दीजिये और गरम होने दीजिये.
पानी अच्छी तरह गरम हो जाय, भुने हुये सेंवई इस गरम पानी में डाल दीजिये, साथ ही थोड़े से कटे हुये बादाम बचा कर ( जो हलवे को सजाने के काम आयेंगे) सभी कटे हुये मेवे और किसमिस पानी में डाल दीजिये, और धीमी गैस पर सेंवई नरम होने तक पकने दीजिये.
अब चीनी भी डाल कर मिला दीजिये, चीनी घुलने तक हलवे को पकने दीजिये. सेंवई का हलवा तैयार हो गया है, गैस बन्द कर दीजिये, इलाइची डाल कर हलवे (Semaiya Halwa) में मिला दीजिये.
सेंवई के हलवे (vermicellI Halwa) को प्याले में निकालिये, बचे हुये कतरे बादाम ऊपर से डाल कर सजाइये, गरमा सेंवई का हलवा (Semaiya Halwa) परोसिये ओर खाइये.
कमेंट (51)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: प्रतिभा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनुज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रवि जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रीमा जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: सौम्या जी, बिना दूध के सिमई बनायें तो घी में भूनें और पानी में पकायें, बिलकुल इसी तरह जैसे हमने सिमई का हलवा बनाया है.
निशा: विशाल जी, धन्यवाद.
निशा: महेश जी, मै इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Nyc resipy
everytime when I add sugar after thevermicelli r cooked thevermicelli becomes hard n not soft,y is it so.
निशा: सोनाली जी प्लीज वीडियो देखिये और रेसिपी पढ़ें, और बनायें वरमीसैली बिलकुल भी सख्त नहीं होते, एकदम नरम बनते हैं.
nisha ji ye sewaiyan mindblowing hai....
निशा: संजना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Plz rply me fast
निशा: नौशीन जी, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: खुशी, मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: नीतू, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मधु, हलवा बिलकुल इसी तरह से बनेगा, रोस्टेड वरमीसैली को रोस्ट करने की आवश्यकता नहीं है, पानी में चीनी और 1-2 टेबल स्पून घी डालिये और वरमीसैली डालकर हलवा बना लीजिये, सूखे मेवे और इलाइची पाउडर डालकर मिला दीजिए.
Kya aap hume dry samaiya banana bata sakti hai, jo ki Eid ul Fitr festival per banti hai.
please.....................
thanks
निशा: कुमार मैं कोशिश करूंगी.
निशा: धन्यवाद मीनू,
निशा: उमा, मैं कोशिश करूंगी.
kya hum pani ki jagah doodh dal skte h
निशा: प्रतिभा, जी हां डाला जा सकता है, वह खीर के स्वाद में बदल जायेगा, ये हलवे का स्वाद अलग है, जो पानी डालकर ही मेलेगा, धन्यवाद.