दही की लस्सी - Lassi Recipe - Sweet Lassi Recipe - Namkeen Lassi Recipe

दही में प्रोटीन्स, कैल्सियम, मैगनिसियम, विटामिन B-6 और विटामिन B-12 इत्यादि पाये जाते हैं जो सभी के लिये बहुत उपयोगी हैं. दही खाने को पचाने में मदद करता है, हड्डियों और दातों को मजबूती देता है, लस्सी दही का शेक है, जो भारत में अलग अलग जगह अलग तरीके से बनाई जाती है.
उत्तर भारत और पंजाब में दही की मीठी लस्सी बनाई जाती है. गुजरात और साउथ में नमक और मिन्ट या जीरा डाल कर लस्सी बनाई जाती है. लस्सी ताजगी देने वाला पेय है, जो अधिक तर गर्मियों के दिनों में पीया जाता है. वैसे आप दही की लस्सी हर मौसम में बनाकर पी सकते है, यह हमेशा उपयोगी है. लस्सी बनाना बहुत ही आसान है. आइये आज हम दही की लस्सी बनायें.
Read - Lassi Recipe - Sweet Lassi Recipe - Namkeen Lassi Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Curd Shake
चार सदस्यों के लिये:
मीठी दही की लस्सी के लिये
- ताजा दही (Yogurt) - 600 ग्राम(3 कप)
- चीनी - 7-8 छोटी चम्मच (आपके स्वाद के अनुसार)
- बर्फ के क्यूब्स - 1 1/2 कप
विधि - How to make Curd Shake
दही और चीनी को, मिक्सी के जार में डाल कर, चीनी घुलने तक, फैंट लीजिये.
बर्फ के क्यूब्स डालिये, और एक बार फिर से बर्फ मिक्स होने तक, मिक्सी को चलाइये.
बहुत ही सुन्दर और स्वादिष्ट दही की मीठी लस्सी तैयार है.
लस्सी को गिलास में डालिये और ठंडी लस्सी पीजिये.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Curd Shake
नमकीन लस्सी के लिये
चार - पांच सदस्यों के लिये
- ताजा दही (yogurt) --- 500 ग्राम (2 1/2 कप)
- पानी -- 500 ग्राम (ठंडा) (2 1/2 कप)
- बर्फ के क्य़ूब्स -- 1 कप
- पोदीना या भुना हुआ जीरा - 1 छोटी चम्मच
- काला नमक - 1 छोटी चम्मच
- काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें तो)
विधि - How to make Curd Shake
दही, नमक, बर्फ के टुकड़े और जीरा या पोदीना, मिक्सर जार, में डाल कर फैट लीजिये.
पानी मिला कर एक बार फिर से मिक्सी चला कर फैट लीजिये.
दही की नमकीन लस्सी तैयार है.
दही की नमकीन ठंडी लस्सी गिलास में डालिये और पीजिये.
Lassi Recipe - Sweet Lassi Recipe - Namkeen Lassi Recipe Video in Hindi
कमेंट (108)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सना जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकती हैं.
निशा: प्रिंस जी, दही में चीनी या शहद का उपयोग कर सकते हैं
निशा: आप इसमें अपनी पसंद अनुसार केवडा़, वनीला, केसर जो चाहें उपयोग कर सकते हैं.
निशा: मुकेश जी हाँ मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Shrikrushna Patil
निशा: प्रांशु जी, धन्यवाद.
निशा: इतफान जी, मैं आपका सवाल समझ नहीं पा रही हूँ, कि आप क्या पूंछना चाह रहे हैं, दही और मूंग दाल तो हरकोई भी खा सकता है.
निशा: शरद जी, हां, आप इसे फ्रिज में ठंडा करके भी पी सकते हैं. इससे लस्सी हल्की गाढ़ी रहेगी, और स्वादिष्ट भी हो जाती है.
निशा: जय जी, बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: आल्वी जी, पानी को ट्रे में डालकर फ्रीजर में जमा लीजिए. आइस क्यूब्स तैयार हो जाएगी.
निशा: मधु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विपिन जी, दही जमाने के लिए फूल क्रीम दूध क औपयोग करें उस पर मलाई अच्छे से जमती है जो लस्सी पर डाली जाती है.
निशा: नीलेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद, मैं कोशिश करूंगी.
Kya wo dahi m custard powder milate h kya..??.
Unka dahi itna tasty kyu rhta h
निशा: संजय जी, वह फुल क्रीम दूध को गाढ़ा करके जमाते हैं, और ताजा दही का यूज करते हैं, लस्सी में मलाइ भी डालते हैं. लस्सी बहुत अच्छी लगती हैं.
निशा: वंश जी, शोप पर दही की ही लस्सी मिलती हैं, प्योर दही, शुगर और मलाई होती है लस्सी में.
निशा: दीपिका जी, दीपिका जी, लस्सी में छोटी इलाइची पाउडर, केसर और रोजशर्बत डालकर अपने मन पसन्द फ्लेवर में तैयार कर सकती हैं.
निशा: विनोद जी, दूध अगर देर तक गरम होता रहे, तब दूध पीला हो जाता है और दही में पीलापन आ जाता है.
निशा: पूर्णिमा जी, मैं आपका कमेन्ट पढ़कर खुशी से हर रही हूँ, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ur receipies r fantastic
निशा: कल्पित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.