दही की लस्सी - Lassi Recipe - Sweet Lassi Recipe - Namkeen Lassi Recipe

दही में प्रोटीन्स, कैल्सियम, मैगनिसियम, विटामिन B-6 और विटामिन B-12 इत्यादि पाये जाते हैं जो सभी के लिये बहुत उपयोगी हैं. दही खाने को पचाने में मदद करता है, हड्डियों और दातों को मजबूती देता है, लस्सी दही का शेक है, जो भारत में अलग अलग जगह अलग तरीके से बनाई जाती है.
उत्तर भारत और पंजाब में दही की मीठी लस्सी बनाई जाती है. गुजरात और साउथ में नमक और मिन्ट या जीरा डाल कर लस्सी बनाई जाती है. लस्सी ताजगी देने वाला पेय है, जो अधिक तर गर्मियों के दिनों में पीया जाता है. वैसे आप दही की लस्सी हर मौसम में बनाकर पी सकते है, यह हमेशा उपयोगी है. लस्सी बनाना बहुत ही आसान है. आइये आज हम दही की लस्सी बनायें.
Read - Lassi Recipe - Sweet Lassi Recipe - Namkeen Lassi Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Curd Shake
चार सदस्यों के लिये:
मीठी दही की लस्सी के लिये
- ताजा दही (Yogurt) - 600 ग्राम(3 कप)
- चीनी - 7-8 छोटी चम्मच (आपके स्वाद के अनुसार)
- बर्फ के क्यूब्स - 1 1/2 कप
विधि - How to make Curd Shake
दही और चीनी को, मिक्सी के जार में डाल कर, चीनी घुलने तक, फैंट लीजिये.
बर्फ के क्यूब्स डालिये, और एक बार फिर से बर्फ मिक्स होने तक, मिक्सी को चलाइये.
बहुत ही सुन्दर और स्वादिष्ट दही की मीठी लस्सी तैयार है.
लस्सी को गिलास में डालिये और ठंडी लस्सी पीजिये.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Curd Shake
नमकीन लस्सी के लिये
चार - पांच सदस्यों के लिये
- ताजा दही (yogurt) --- 500 ग्राम (2 1/2 कप)
- पानी -- 500 ग्राम (ठंडा) (2 1/2 कप)
- बर्फ के क्य़ूब्स -- 1 कप
- पोदीना या भुना हुआ जीरा - 1 छोटी चम्मच
- काला नमक - 1 छोटी चम्मच
- काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें तो)
विधि - How to make Curd Shake
दही, नमक, बर्फ के टुकड़े और जीरा या पोदीना, मिक्सर जार, में डाल कर फैट लीजिये.
पानी मिला कर एक बार फिर से मिक्सी चला कर फैट लीजिये.
दही की नमकीन लस्सी तैयार है.
दही की नमकीन ठंडी लस्सी गिलास में डालिये और पीजिये.
Lassi Recipe - Sweet Lassi Recipe - Namkeen Lassi Recipe Video in Hindi
कमेंट (108)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा:नीतू, बहुत बहुत धन्यवाद. मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: अंकुश, बहुत बहुत धन्यवाद. पर व्यक्ति 150 - 200 ग्राम दही और स्वादानुसार 2-3 छोटी चम्मच चीनी के हिसाब से ले सकते हैं.
निशा: दिव्या, लस्सी में कस्टर्ड पाउडर डालने की आवश्यकता नहीं है.
kar bela to ho bela.
निशा: भावना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रवि जी, 4-5 धागे केसर के डाल कर फैटने से पीलापन आ जायेगा और लस्सी स्वादिष्ट और बहुत अच्छी महक से भरी हुई हो जायेगी.
निशा: रोहित, लस्सी में रुआफ्जा या गुलाब शर्बत या फिर वनीला आइसक्रीम, मेन्गो फ्लेवर चाहिये तो मेन्गो क्रस भी डाल सकते हैं.
निशा: अमरीन जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: श्वेता, जी हां दही की लस्सी में दूध भी मिलाया जा सकता है.
निशा: देव, दही की लस्सी में इलाइची पाउडर या केसर के धागे डालकर किसी भी फ्लेवर में लस्सी बना सकते हैं दही की लस्सी के ऊपर दही के ऊपर जमी मोटी माली या वनीला आइस क्रीम डालकर सर्च कर सकते हैं.
thank u maine yeh lassi samae apke bataye gai vidhi se banayi lassi achhi bani aur sabko bahot pasand aai one more thank uuuuuuuu
निशा: निशान्त, बहुत बहुत धन्यवाद.
Aaj maine aapki site se dhokla bnana sikha...itne acche bne ki mai khud hi ykin nhi kr paa rhi thi...
Now I look for every recipe at ur site.its so simple and easy to follow..
निशा: रश्मि, बहुत धन्यवाद.
निशा: सामभव, बहुत बहुत धन्यवाद.
thnx
निशा: निशा, पोदीना की ताजा पत्तियां, 1 गिलास के लिये 25-30 पत्ती और पाउडर लेना चाहते हैं तो 1 छोटी चम्मच पोदीना पाउडर.
निशा: स्वीटी मैं जल्दी ही कोशिश करूंगी
thanks
निशा: धन्यवाद अनुकूल
निशा: कैफुल, धन्यवाद.
निशा: शबाना, मैं लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: शुभम, बर्फ थोड़ी कम डालें, लस्सी को फ्रिज में रखकर ठंडा कर लीजिये, गाड़ी लस्सी तैयार है.