दही की लस्सी - Lassi Recipe - Sweet Lassi Recipe - Namkeen Lassi Recipe

दही में प्रोटीन्स, कैल्सियम, मैगनिसियम, विटामिन B-6 और विटामिन B-12 इत्यादि पाये जाते हैं जो सभी के लिये बहुत उपयोगी हैं. दही खाने को पचाने में मदद करता है, हड्डियों और दातों को मजबूती देता है, लस्सी दही का शेक है, जो भारत में अलग अलग जगह अलग तरीके से बनाई जाती है.
उत्तर भारत और पंजाब में दही की मीठी लस्सी बनाई जाती है. गुजरात और साउथ में नमक और मिन्ट या जीरा डाल कर लस्सी बनाई जाती है. लस्सी ताजगी देने वाला पेय है, जो अधिक तर गर्मियों के दिनों में पीया जाता है. वैसे आप दही की लस्सी हर मौसम में बनाकर पी सकते है, यह हमेशा उपयोगी है. लस्सी बनाना बहुत ही आसान है. आइये आज हम दही की लस्सी बनायें.
Read - Lassi Recipe - Sweet Lassi Recipe - Namkeen Lassi Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Curd Shake
चार सदस्यों के लिये:
मीठी दही की लस्सी के लिये
- ताजा दही (Yogurt) - 600 ग्राम(3 कप)
- चीनी - 7-8 छोटी चम्मच (आपके स्वाद के अनुसार)
- बर्फ के क्यूब्स - 1 1/2 कप
विधि - How to make Curd Shake
दही और चीनी को, मिक्सी के जार में डाल कर, चीनी घुलने तक, फैंट लीजिये.
बर्फ के क्यूब्स डालिये, और एक बार फिर से बर्फ मिक्स होने तक, मिक्सी को चलाइये.
बहुत ही सुन्दर और स्वादिष्ट दही की मीठी लस्सी तैयार है.
लस्सी को गिलास में डालिये और ठंडी लस्सी पीजिये.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Curd Shake
नमकीन लस्सी के लिये
चार - पांच सदस्यों के लिये
- ताजा दही (yogurt) --- 500 ग्राम (2 1/2 कप)
- पानी -- 500 ग्राम (ठंडा) (2 1/2 कप)
- बर्फ के क्य़ूब्स -- 1 कप
- पोदीना या भुना हुआ जीरा - 1 छोटी चम्मच
- काला नमक - 1 छोटी चम्मच
- काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें तो)
विधि - How to make Curd Shake
दही, नमक, बर्फ के टुकड़े और जीरा या पोदीना, मिक्सर जार, में डाल कर फैट लीजिये.
पानी मिला कर एक बार फिर से मिक्सी चला कर फैट लीजिये.
दही की नमकीन लस्सी तैयार है.
दही की नमकीन ठंडी लस्सी गिलास में डालिये और पीजिये.
Lassi Recipe - Sweet Lassi Recipe - Namkeen Lassi Recipe Video in Hindi
कमेंट (108)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
m Kya2 dala jata h??
निशा: समीर जी, रैसिपी को फोलो कीजिए आप अच्छी लस्सी बनाएंगे.
निशा: सविता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
MAINE AJ HI APNI DUKAN KHOLI HAI LASSI SHOP IN JAUNPUR U.P.
MERI DAHI TK SE NAHI JAM RAHI HAI
PATALI HO JA RAHI HAI
MUJHE DAHI KO GADHI KARNE KA KOI TAREEKA BATAYE PLEES
निशा: दूध फूल क्रीम होना चाहिये, भैंस का दूध हो ज्यादा अच्छा है, दूध को उबलने तक गर्म कीजिये और मिट्टी के बर्तन में दही जमायें, बहुत अच्छा, गाढ़ा दही बनता है.
निशा: अर्पित जी, आप अपने स्वादानुसार इसमें गुलाब जल डाल सकते हैं.
निशा: रिहाना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अरमान जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Hmmmmmmmmmmmmmmmmmmmmmmmmmm Thnks
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भूषन जी, लस्सी ताजी ही अच्छी लगती है.
निशा: नरेन्द्र जी, आप लस्सी में फ्रूट डाल कर भी इसे बना सकते हैं.
निशा: हरजीत जी, फूल क्रीम दूध के दहीं पर मलाई अच्छी बनती है, मलाई को अलग रख लेते हैं और लस्सी बनाने के बाद उसके ऊपर मलाई डालकर सर्व करते हैं.
निशा: युक्ता जी, आपके प्रेम और स्नेह के लिए बहुत धन्यवाद और आपकी बेटी को मेरी और से ढेर सारा प्यार.
निशा: लस्सी में प्रोटीन्स, कैल्सियम, मैगनिसियम, विटामिन B-6 और विटामिन B-12 इत्यादि पाये जाते हैं जो सभी के लिये बहुत उपयोगी हैं. यह खाने को पचाने में मदद करती है, हड्डियों और दातों को मजबूती देती है.
निशा: निधि जी, आप लस्सी में अगर पानी न मिलाएं तो इससे लस्सी गाढी़ बनेगी. दही के ऊपर जमी मोटी मलाई ही लस्सी पर डाली जाती है. मक्खन बनाने की रेसिपी मेरी वेबसाइट पर दी हुई है आप उसे देख सकती हैं.
निशा: मुबारक जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
namaste madem mujhe bataiye ki kachhi dudh pine SE 500 ml pine se 20 sale ke ladko ko nuksan kar sakta hai kya thankyou
निशा: रंजीत जी ताजा कच्चा दूध 500 मिली. पी सकते हैं, नुकसान नहीं करता.
निशा: सैयद जी, आप मेरी वेबसाइट से चुनकर उनके पसन्द की कोई भी डिश बना सकते हैं.
निशा: बिल्कुल दिनेश, हम खांड़ भी डाल सकते हैं, शहद भी डाल सकते हैं. जरूरी नही कि सिर्फ चीनी ही डालें.
धन्यवाद । :)
Nisha mam
with the help of u recipe I got full mark in my project.
निशा: श्रावनी जी, आप क्या कर रही हैं, और आपने क्या बनाया था, हमें बतायेंगी तो हमें अच्छा लगेगा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: समर जी, दही को फैंटते समय ही दूध मिला लीजिये, दूध और दही अच्छी तरह मिक्स हो जायेंगे.
निशा: नैन्सी जी, दही फुल क्रीम दूध से बना है और लस्सी को अच्छी तरह फैंट देंगी तो फैन अवश्य आयेगा.
निशा: संदीप जी, दही दूध से बनता है और दही में दूध से भी अधिक पौषक तत्व होते है, गर्मी के दिनों में ठंडक भी देती हैं और पोषण भी करती है.