दही की लस्सी - Lassi Recipe - Sweet Lassi Recipe - Namkeen Lassi Recipe

दही में प्रोटीन्स, कैल्सियम, मैगनिसियम, विटामिन B-6 और विटामिन B-12 इत्यादि पाये जाते हैं जो सभी के लिये बहुत उपयोगी हैं. दही खाने को पचाने में मदद करता है, हड्डियों और दातों को मजबूती देता है, लस्सी दही का शेक है, जो भारत में अलग अलग जगह अलग तरीके से बनाई जाती है.
उत्तर भारत और पंजाब में दही की मीठी लस्सी बनाई जाती है. गुजरात और साउथ में नमक और मिन्ट या जीरा डाल कर लस्सी बनाई जाती है. लस्सी ताजगी देने वाला पेय है, जो अधिक तर गर्मियों के दिनों में पीया जाता है. वैसे आप दही की लस्सी हर मौसम में बनाकर पी सकते है, यह हमेशा उपयोगी है. लस्सी बनाना बहुत ही आसान है. आइये आज हम दही की लस्सी बनायें.
Read - Lassi Recipe - Sweet Lassi Recipe - Namkeen Lassi Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Curd Shake
चार सदस्यों के लिये:
मीठी दही की लस्सी के लिये
- ताजा दही (Yogurt) - 600 ग्राम(3 कप)
- चीनी - 7-8 छोटी चम्मच (आपके स्वाद के अनुसार)
- बर्फ के क्यूब्स - 1 1/2 कप
विधि - How to make Curd Shake
दही और चीनी को, मिक्सी के जार में डाल कर, चीनी घुलने तक, फैंट लीजिये.
बर्फ के क्यूब्स डालिये, और एक बार फिर से बर्फ मिक्स होने तक, मिक्सी को चलाइये.
बहुत ही सुन्दर और स्वादिष्ट दही की मीठी लस्सी तैयार है.
लस्सी को गिलास में डालिये और ठंडी लस्सी पीजिये.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Curd Shake
नमकीन लस्सी के लिये
चार - पांच सदस्यों के लिये
- ताजा दही (yogurt) --- 500 ग्राम (2 1/2 कप)
- पानी -- 500 ग्राम (ठंडा) (2 1/2 कप)
- बर्फ के क्य़ूब्स -- 1 कप
- पोदीना या भुना हुआ जीरा - 1 छोटी चम्मच
- काला नमक - 1 छोटी चम्मच
- काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें तो)
विधि - How to make Curd Shake
दही, नमक, बर्फ के टुकड़े और जीरा या पोदीना, मिक्सर जार, में डाल कर फैट लीजिये.
पानी मिला कर एक बार फिर से मिक्सी चला कर फैट लीजिये.
दही की नमकीन लस्सी तैयार है.
दही की नमकीन ठंडी लस्सी गिलास में डालिये और पीजिये.
Lassi Recipe - Sweet Lassi Recipe - Namkeen Lassi Recipe Video in Hindi
कमेंट (108)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अक्षरा, लस्सी के ऊपर रबड़ी की मोटी परत होती है.
निशा: अक्षर, मलाई तो दूध के ऊपर जो परत बनती है उसे ही कहते हैं.
निशा: डेजी, दही में दुध मिलाना चाहती है, आप आधा दूध और आधा दही ले सकती हैं या 3/4 दही और 1/4 दूध भी ले सकती हैं, आपको किस तरह का स्वाद पसन्द हो उसके अनुसार आप लस्सी दूध मिलाकर बना लीजिये.
rose syrup is exelent match and version
निशा: ज्योति, धन्यवाद.
mager mam yadi lashi ma choti ilaychi or rohawja dala jaya to taste or bhi jayda bad jata hai