आलू की कचौड़ी – Aloo Kachori Recipe

आफिस की छुट्टी या बच्चों के स्कूल की छुट्टी हो, सुबह के नाश्ते में कुछ अलग होना ही चाहिये. तो क्यों न छुट्टी के दिन हम आलू की कचौड़ी बनायें, क्या ख्याल है आपका?
आलू की कचौड़ियां (Aloo Kachori) खाने में जितनी अधिक स्वादिष्ट होती हैं, बनाने में उतनी ही आसान हैं. अगर आप पिकनिक पर जा रहे हैं, तो भी इन्हैं बनाकर ले जाइये, ये (Alu Kachori) वहां भी आपको बहुत अच्छी लगेगी. तो आइये आलू की कचौड़ी बनाना शुरू करें.
Read - Aloo Kachori Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Kachori
- कचौड़ी के लिये आटा तैयार करने के लिये:
- मैदा या आटा - 300 ग्राम (तीन छोटी कटोरी)
- नमक - स्वादानुसार( आधी छोटी चम्मच )
- खाना सोडा - एक चौथाई छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- तेल - 2 टेबिल स्पून

कचौड़ी के अन्दर आलू भरने के लिये :
- आलू - 300 ग्राम (5-6)
- तेल - एक टेबिल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 1/2 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 (बारीक कतर लीजिये)
- अदरक - 1 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा(कद्दूकस करलीजिये)
- अमचूर पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - आधा छोटी चम्मच
- तेल - कचौड़ीयां तलने के लिये
विधि - How to make Aloo Kachori
सबसे पहले आलू को कुकर में उबालने के लिये रख दीजिये. जब तक आलू उबलेंगे तब तक हम कचौड़ी का आटा लगा लेते हैं.
मैदा और सूजी को किसी बर्तन में छान लीजिये, नमक और बेकिंग सोडा डालिये, तेल भी डाल दीजिये और हाथ से इन सभी को अच्छी तरह मिला लीजिये.
गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा (जैसा चपाती बनाने के लिये गूथा जाता है) गूथिये. आटे को ढककर आधा घंटे के लिये रख दीजिये.
कुकर से आलू निकाल कर छील लीजिये. आलू को बारीक तोड़ लिजिये, एक छोटी कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में जीरा डालिये, जीरा भुनने के बाद, धनियां पाउडर, हरी मिर्च, अदरक, आलू, नमक डाल कर आलू को चमचे से चलाते हुये 2-3 मिनिट तक भून लीजिये.
गुथे हुये आटे से थोड़ा सा आटा (1 नीबू के बराबर) तोड़िये. आटे को हथेली पर रखकर, उंगलियों की सहायता से बड़ाइये, उसमें थोड़ी गहराई बनाइये, और एक या डेड़ छोटी चम्मच आलू का मिश्रण उस पर रखिये, उंगलियों की सहायता से चारों तरफ से आटे को उठाकर मिलाइये, दबाकर बन्द कर दीजिये. बन्द कचौड़ी को हथेली पर रखिये, और दूसरी हथेली की सहायता से दबाकर चपटा कीजिये, चकले पर रखकर कम दबाब देते हुये, बड़ा लीजिये. सारी कचौडियां इसी तरह तैयार करनी है.
अब कचौड़ी तलने के लिये, कढाई में तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में कचौड़िया डाल कर, मीडियम आग पर, दोंनो तरफ ब्राउन होने तक तलिये.
प्लेट या डलिया में नैपकिन पेपर बिछाइये. कचौड़ियां निकाल कर इस प्लेट में रखिये. सारी कचौड़ियां इसी तरह सेक कर तैयार कर लीजिये. गरमा गरम कचौड़ियां हरी और मीठी चटनी के साथ खाइये.
- चार लोगों के लिये
- समय - 50 मिनिट
कमेंट (178)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: निकिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संजीव जी, कचौरी के लिये आटा सोफ्ट गूथिये और थोड़ी कम स्टफिंग डालकर अच्छी तरह बन्द कीजिये, कचौरी को बेले या हाथ से दबायें उस समय पूरा ध्यान रहे कि कचौरी फटे नहीं. तलते समय कचौरी को धीमी आग पर क्रिस्प होने तक तलिये, बहुत अच्छी कचौरी बनेंगी.
निशा: अंतरा जी हां अवश्य, मैं हमेशा ही कुछ नया ट्राई करती रहती हूँ. बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: लक्षित जी, बहुत बहुत प्यार और धन्यवाद.
निशा: मलिहा जी, मुझे इसी तरह काम करना अच्छा लगता है.
thank uh so much mam...............................!!!!!!!!!!!!!
निशा: मारिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आलोक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा:
निशा: संदीप जी, कचौरी को अच्छी तरह भर कर बनाइये, हल्के गरम तेल में तलने के लिये डालिये कचौरी अपने से ही फूल कर तैरने लगेगी, थोड़ी से प्रेक्टिस के बाद आपकी कचौरी फूलेंगी और अच्छी बनेंगी, धन्यवाद.
निशा: प्रीती, सूजी डालना आवश्यक नहीं है, बिना सूजी के कचौरी अच्छी बनेंगी, बनाइये, धन्यवाद.
निशा: स्टेला जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनीता जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीती, कचौरी के आटे को ज्यादा नरम मत कीजिये और धींमी और मीडियम आग पर देर तक एकदम अच्छी ब्राउन होने तक तलिये, एक बार की कचौरी तलने में 12 -15 मिनिट लग जाते हैं.
निशा: अंजली जी, आलू की कचौरी को दोंनो हाथों की सहायता से हल्का दबाव देते हुये बड़ाइये, आलू बाहर नहीं निकलेंगे.
निशा: सोनल जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
I haven't tried ur recipe but surely goin to try
Can u plz suggest I hve a get together at my house can I prepare this kachori one day before or just half fry them and full fry whn my guest come will it remain crispy
निशा: नजीमा जी, आलू की कचौरी एक दिन पहले नहीं बनायें, एक दिन पहले बनाकर रखनी हैं तो दाल की कचौरी बनाइये, और गैस्ट आने पर इन्हैं फिर से तल कर सर्व कर सकते हैं.
ple help me
निशा: सोनू, आलू के चिप्स की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर आलू चिप्स लिखकर रैसिपी सर्च की जा सकती है.
निशा: अमोलिका, कचौरी दोंनो तरह से बनाई जा सकती हैं, प्लीज कन्फ्यूज मत होइये, आप जैसे भी चाहे बनाइये, कचौरी अच्छी बनेंगी.
निशा: भावना, बहुत बहुत धन्यवाद.
plz tell me i shall be tahank full to you
निशा: सुनील, कोई भी कुकिंग ओइल जिसमें आप कचौड़ियों को तलेंगे वही ओइल मैदा में डाल कर गूथ लीजिये.