आलू की कचौड़ी – Aloo Kachori Recipe

आफिस की छुट्टी या बच्चों के स्कूल की छुट्टी हो, सुबह के नाश्ते में कुछ अलग होना ही चाहिये. तो क्यों न छुट्टी के दिन हम आलू की कचौड़ी बनायें, क्या ख्याल है आपका?
आलू की कचौड़ियां (Aloo Kachori) खाने में जितनी अधिक स्वादिष्ट होती हैं, बनाने में उतनी ही आसान हैं. अगर आप पिकनिक पर जा रहे हैं, तो भी इन्हैं बनाकर ले जाइये, ये (Alu Kachori) वहां भी आपको बहुत अच्छी लगेगी. तो आइये आलू की कचौड़ी बनाना शुरू करें.
Read - Aloo Kachori Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Kachori
- कचौड़ी के लिये आटा तैयार करने के लिये:
- मैदा या आटा - 300 ग्राम (तीन छोटी कटोरी)
- नमक - स्वादानुसार( आधी छोटी चम्मच )
- खाना सोडा - एक चौथाई छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- तेल - 2 टेबिल स्पून

कचौड़ी के अन्दर आलू भरने के लिये :
- आलू - 300 ग्राम (5-6)
- तेल - एक टेबिल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 1/2 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 (बारीक कतर लीजिये)
- अदरक - 1 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा(कद्दूकस करलीजिये)
- अमचूर पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - आधा छोटी चम्मच
- तेल - कचौड़ीयां तलने के लिये
विधि - How to make Aloo Kachori
सबसे पहले आलू को कुकर में उबालने के लिये रख दीजिये. जब तक आलू उबलेंगे तब तक हम कचौड़ी का आटा लगा लेते हैं.
मैदा और सूजी को किसी बर्तन में छान लीजिये, नमक और बेकिंग सोडा डालिये, तेल भी डाल दीजिये और हाथ से इन सभी को अच्छी तरह मिला लीजिये.
गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा (जैसा चपाती बनाने के लिये गूथा जाता है) गूथिये. आटे को ढककर आधा घंटे के लिये रख दीजिये.
कुकर से आलू निकाल कर छील लीजिये. आलू को बारीक तोड़ लिजिये, एक छोटी कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में जीरा डालिये, जीरा भुनने के बाद, धनियां पाउडर, हरी मिर्च, अदरक, आलू, नमक डाल कर आलू को चमचे से चलाते हुये 2-3 मिनिट तक भून लीजिये.
गुथे हुये आटे से थोड़ा सा आटा (1 नीबू के बराबर) तोड़िये. आटे को हथेली पर रखकर, उंगलियों की सहायता से बड़ाइये, उसमें थोड़ी गहराई बनाइये, और एक या डेड़ छोटी चम्मच आलू का मिश्रण उस पर रखिये, उंगलियों की सहायता से चारों तरफ से आटे को उठाकर मिलाइये, दबाकर बन्द कर दीजिये. बन्द कचौड़ी को हथेली पर रखिये, और दूसरी हथेली की सहायता से दबाकर चपटा कीजिये, चकले पर रखकर कम दबाब देते हुये, बड़ा लीजिये. सारी कचौडियां इसी तरह तैयार करनी है.
अब कचौड़ी तलने के लिये, कढाई में तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में कचौड़िया डाल कर, मीडियम आग पर, दोंनो तरफ ब्राउन होने तक तलिये.
प्लेट या डलिया में नैपकिन पेपर बिछाइये. कचौड़ियां निकाल कर इस प्लेट में रखिये. सारी कचौड़ियां इसी तरह सेक कर तैयार कर लीजिये. गरमा गरम कचौड़ियां हरी और मीठी चटनी के साथ खाइये.
- चार लोगों के लिये
- समय - 50 मिनिट
कमेंट (178)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Thanks for this service.
निशा: विवेक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सफा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
superbbbbb recipe thnk
Kachori thoda healthy or kam oil absorb kare
Iske liye kya karna chchiye?
निशा: नीतू जी, कचौरी फ्राइड फूड है, इसमें तेल तो रहता ही है, कचौरी को प्रोपर तरीके से भरें और बेले, अगर ये फटेगी नहीं तो वह तेल बहुत कम एब्जोर्ब करती है.
Hello Nisha mam ur all recipes are rellay good. Mam mera ek svaal h ki Baking powder or baking soda dono alag part h.
MERI KACHORI BELTE HUEPHAT JATI HAI.....PLS KOI UPAY BATAYE..
निशा: विनीता जी, कचौरी के लिये आटा सोफ्ट लगायें और फिलिंग थोड़ी सी कम भरें, हल्का दबाव देते हुये बेले, कचौरी बिलकुल भी नहीं फटेगी.
Helo Mam
MEINE SUJI KI KACHORI KA ATTA APKE ANUSAR READY KIYA BUT ATTA JAYADA PATLA HO GAYA. MERE HATHO MEIN CHIPPAK RAHA THA. PLEASE TELL ME .
निशा: माला जी पानी अधिक होने से आटा पतला होता है, अगर एसा हुआ है तो इसमें थोड़ी सी सूजी और डाली जा सकती है और अगली बार पानी थोड़ा कम लीजिये, आप बहुत अच्छी सूजी कचौरी बनायेंगे.
esa koi treeka btaye jisse kachori beltey tym fate na
निशा: दिव्या जी, थोड़ी सी प्रेक्टिस से आप अच्छी कचौरी बनायेंगी, कचौरी बिलकुल भी नहीं फटेंगी, प्लीज आप वीडियो भी देख सकती हैं.
merii kachori soft ho jati h kurkari si nh hoti me kya kru
it's really an amazing dish made on the same norm but with a different touch
thank you ma'am for such a beautiful and helping explaination of its preparation I am gonna try it tomorrow...
aalu me thoda besan bhoon kar milaye to kachori nahi fathegi
Meri kachori khasta kyo ni bnti kya is a b beltey time thoda mota rkha jata hai and bubbless k liye kya kerna chahiye
very beautiful in appearence. You are explaining in easy & effective way. again thanks.
निशा: प्रवीन जी, आलू की कचौरी गरमा गरम खाने के लिये बनाई जाती हैं, बहुत अच्छी लगती है, लेकिन अगर बच जाय तो फ्रिज में रख दूसरे दिन खा कर खतम कर दीजिये.
har baar optional hota hai !
निशा: टीना जी, मेरे परिवार में ओनियन नहीं खाई जाती, इसलिये मैं ओनियन यूज नहीं करती.
निशा: अल्का जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सीमा जी, आलू मसाला सब्जी मेरे चैनल पर उपलब्ध है, उसे आप देख सकती हैं और मैं स्पेशल भन्डारे वाली सब्जी बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: सीमा जी, आप कचौरी खस्ता बनाती है और बच्चों के पसन्द नहीं आती, इसका मतलब बच्चे कचौरी खाना पसन्द नहीं करते, सारे बच्चे सारी चीजें पसन्द नहीं करते, आपको पसन्द है तो आप कभी बनाते रहिये और बच्चों को खाने के लिये बोलिये, उन्हैं अगर दाल की कचौरी पसन्द हों तो दाल की बनायें, वे अवश्य खाना शुरू कर देंगे.
निशा: भनवार जी, हां अवश्य बन सकती हैं.
निशा: हसीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नवनीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.