आलू की कचौड़ी – Aloo Kachori Recipe

आफिस की छुट्टी या बच्चों के स्कूल की छुट्टी हो, सुबह के नाश्ते में कुछ अलग होना ही चाहिये. तो क्यों न छुट्टी के दिन हम आलू की कचौड़ी बनायें, क्या ख्याल है आपका?
आलू की कचौड़ियां (Aloo Kachori) खाने में जितनी अधिक स्वादिष्ट होती हैं, बनाने में उतनी ही आसान हैं. अगर आप पिकनिक पर जा रहे हैं, तो भी इन्हैं बनाकर ले जाइये, ये (Alu Kachori) वहां भी आपको बहुत अच्छी लगेगी. तो आइये आलू की कचौड़ी बनाना शुरू करें.
Read - Aloo Kachori Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Kachori
- कचौड़ी के लिये आटा तैयार करने के लिये:
- मैदा या आटा - 300 ग्राम (तीन छोटी कटोरी)
- नमक - स्वादानुसार( आधी छोटी चम्मच )
- खाना सोडा - एक चौथाई छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- तेल - 2 टेबिल स्पून

कचौड़ी के अन्दर आलू भरने के लिये :
- आलू - 300 ग्राम (5-6)
- तेल - एक टेबिल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 1/2 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 (बारीक कतर लीजिये)
- अदरक - 1 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा(कद्दूकस करलीजिये)
- अमचूर पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - आधा छोटी चम्मच
- तेल - कचौड़ीयां तलने के लिये
विधि - How to make Aloo Kachori
सबसे पहले आलू को कुकर में उबालने के लिये रख दीजिये. जब तक आलू उबलेंगे तब तक हम कचौड़ी का आटा लगा लेते हैं.
मैदा और सूजी को किसी बर्तन में छान लीजिये, नमक और बेकिंग सोडा डालिये, तेल भी डाल दीजिये और हाथ से इन सभी को अच्छी तरह मिला लीजिये.
गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा (जैसा चपाती बनाने के लिये गूथा जाता है) गूथिये. आटे को ढककर आधा घंटे के लिये रख दीजिये.
कुकर से आलू निकाल कर छील लीजिये. आलू को बारीक तोड़ लिजिये, एक छोटी कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में जीरा डालिये, जीरा भुनने के बाद, धनियां पाउडर, हरी मिर्च, अदरक, आलू, नमक डाल कर आलू को चमचे से चलाते हुये 2-3 मिनिट तक भून लीजिये.
गुथे हुये आटे से थोड़ा सा आटा (1 नीबू के बराबर) तोड़िये. आटे को हथेली पर रखकर, उंगलियों की सहायता से बड़ाइये, उसमें थोड़ी गहराई बनाइये, और एक या डेड़ छोटी चम्मच आलू का मिश्रण उस पर रखिये, उंगलियों की सहायता से चारों तरफ से आटे को उठाकर मिलाइये, दबाकर बन्द कर दीजिये. बन्द कचौड़ी को हथेली पर रखिये, और दूसरी हथेली की सहायता से दबाकर चपटा कीजिये, चकले पर रखकर कम दबाब देते हुये, बड़ा लीजिये. सारी कचौडियां इसी तरह तैयार करनी है.
अब कचौड़ी तलने के लिये, कढाई में तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में कचौड़िया डाल कर, मीडियम आग पर, दोंनो तरफ ब्राउन होने तक तलिये.
प्लेट या डलिया में नैपकिन पेपर बिछाइये. कचौड़ियां निकाल कर इस प्लेट में रखिये. सारी कचौड़ियां इसी तरह सेक कर तैयार कर लीजिये. गरमा गरम कचौड़ियां हरी और मीठी चटनी के साथ खाइये.
- चार लोगों के लिये
- समय - 50 मिनिट
कमेंट (178)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
बहुत बेहतरीन बताया है आपने धन्यवाद!
निशा: सृजन जी, रेसिपी के नीचे ही विडियो भी दी गई हैं आप उसे देख सकते हैं.
निशा: मोहित जी, कचौडी़ में स्टफिंग बहुत अधिक न भरें, कचौड़ी को जहां उसको बन्द किया जाता है, उंगली से थोड़ा पानी लगाकर अच्छी तरह चिपका दीजिये, कचौड़ी नहीं खुलेंगी.
Maine aapki di recipe se momos aur moong kachori bnai thi...Meri family ne pasand kiya.....
Thanku...
God bless u...
निशा: पूजा जी, ये आपकी मेहनत और लगन का ही नतीजा हो आप इतने अच्छे से सब कुछ बना रही हैं. आपके प्रशंसा भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
i will try your recipies...
निशा: अमित जी, आप ये रेसिपी बनाएं ओर अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए.
निशा: हीना जी, ये कचौड़ी आलू से ही बनती हैं.
निशा: कलाईमाथी जी, प्रशंसा के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रेशमा जी, कचौरी के आटे में मोयन आटे का एक तिहाई हिस्से का डालिये, आटा नरम गूथिये, आटे को बहुत ज्यादा मत मसलिये और कचौरी को मध्यम और धीमी आग पर ब्राउन होने तक तलिये, कचौरी एकदम खस्ता बनेंगी.
निशा: दिनेश जी, हां, आप सिर्फ मैदा से भी कचौरियां बना सकते हैं लेकिन सूजी से कचौरियां ज़्यादा क्रिस्पी बनती हैं.
निशा: आयुष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा जी, , कचौरी को हल्के गरम तेल में तलने के लिए डालिए, कचौरी अपने से ही फूल कर तैरने लगेगी, थोड़ी से प्रेक्टिस के बाद आपकी कचौरी फूलेंगी और अच्छी बनेंगी.
निशा: सपना जी, कचौरी का आटा एकदम नरम लगायें, और हल्का दवाब देते हुये बेले, और आप इसे हथेलियों से दबाकर भी बड़ कर सकते हैं.
निशा: पुष्पा जी, कचौड़ी को जहां उसको बन्द किया जाता है, उंगली से थोड़ा पानी लगाकर अच्छी तरह चिपका दीजिये, कचौड़ी नहीं खुलेंगी.
निशा: मनप्रीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सहर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नूतन जी, हां कचौरी के आटे में थोड़ा सा बेकिंग सोडा डाल सकते हैं इससे थोड़ा कुरकुरा टेक्सचर आ जाता है, इन्हैं बिना बेकिंग सोडा डाले बना सकते हैं, बहुत अच्छी कचौरी बनेंगी.
निशा: माधवी जी, कचौड़ी को धीमी आग पर अच्छी ब्राउन होने तक तल लें कचौड़ी कुरकुरी और स्वादिष्ट बनेंगी.
निशा: भूवनेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
All members of our family liked them.
Thanks
निशा: विजया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीलम जी, कचौरी का आटा सोफ्ट लगायें और कचौरी को चारों ओर से अच्छे से बंद करना आवश्यक होता है, कचौरी को बेलते समय ये ध्यान रहे कि कचौरी फटे नहीं, बहुत ही हल्के दबाव के साथ बेले, कचौरी के अन्दर तेल नहीं जायेगा.
निशा: संतोष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: माधवी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.