इमली की मीठी चटनी -Imli Meethi Chutney Recipe

📅 11 अक्टूबर 2007 👁 15 लाख बार देखी गई 💬 220 कमेंट ★ 3.1 (20194)

इमली की मीठी चटनी को आप समोसे, कचौड़ी, दही बड़े और हर तरह की चाट के साथ खाने में प्रयोग में ला सकते हैं. घर में बनी हुई चटनी बाजार में बनी हुई चटनी से बहुत अच्छी होती है. बच्चे और आप सभी मीठी चटनी को बहुत पसन्द करेंगे.

आइये इमली की मीठी चटनी बनाना शुरू करते हैं.

Read - Meethi Chutney Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Meethi Chutney

  • इमली - 1 कप (200 ग्राम)
  • चीनी या गुड़ — 1 कप ( 200 ग्राम)
  • किशमिश - 1/4 कप
  • छुआरे - 5-6( बारीक लम्बे कतर लीजिये) 
  • काला नमक _ 3/4 छोटी चम्मच
  • सादा नमक — 1/2 छोटी चम्मच
  • छोटी इलाइची — 6 से 7 ( छील कर पीस लें)
  • गरम मसाला - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम

बनाने की विधि - How to make Meethi Chutney

इमली को 2 कप पानी में रात भर या 8 से 10 घंटे के लिए भिगो दीजिए. 

भीगी हुई इमली को उबाल लीजिए और जैसे ही यह नरम हो जाए, इसे स्टील की छलनी से छान लीजिए. इमली का पल्प तैयार है. 

इमली के पल्प में चीनी या गुड़ और 1 कप पानी मिला लीजिये. इसे गैस पर पकने रख दीजिए. इसमें काला नमक, नमक और लाल मिर्च डालकर मिला दीजिए. चीनी के घुलने और घोल के गाढ़ा होने तक इसे पका लीजिए. 

चटनी में उबाल आने पर किशमिश, गरम मसाला, छुआरे डालकर मिला दीजिए और चटनी को गाढ़ा होने दीजिए. इसके बाद, चटनी को चैक कीजिए. चटनी चैक करने के लिए इसकी एक बूंद प्याली में डाल लीजिए और उंगली और अंगूठे के बीच चिपकाकर देखिए, इसमें एक तार बनता नजर आना च़ाहिए. तार बनते ही, गैस बंद कर दीजिए. 

चटनी में इलायची पाउडर डालकर मिक्स कर दीजिए. 

इमली की मीठी चटनी तैयार है.  इमली की मीठी चटनी को दही वड़ा या किसी भी चाट या परांठे के साथ खा सकते हैं. इमली की मीठी चटनी को किसी डिब्बे में भर कर अपने फ्रिज में रख दीजिये और 6 महीने तक खाते रहिए. 

सुझाव:

इमली की जगह 1 कप इमली का पल्प ले सकते हैं. 

यदि आप अधिक मीठी चटनी खाना चाहते हैं तब आवश्यकतानुसार चीनी और डाल सकते हैं.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (20194 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (220)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

sangita
its too good....Kya aap mujhe masale wale chatpate chote samosa banana bata sakti hai.aloo vale nahi,jo jyda din tak bhi rakh sakte hai.
Sharanjit Sahota
Thanks for this recipe, I was always looking for it.