इमली की मीठी चटनी -Imli Meethi Chutney Recipe

इमली की मीठी चटनी को आप समोसे, कचौड़ी, दही बड़े और हर तरह की चाट के साथ खाने में प्रयोग में ला सकते हैं. घर में बनी हुई चटनी बाजार में बनी हुई चटनी से बहुत अच्छी होती है. बच्चे और आप सभी मीठी चटनी को बहुत पसन्द करेंगे.
आइये इमली की मीठी चटनी बनाना शुरू करते हैं.
Read - Meethi Chutney Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Meethi Chutney
- इमली - 1 कप (200 ग्राम)
- चीनी या गुड़ — 1 कप ( 200 ग्राम)
- किशमिश - 1/4 कप
- छुआरे - 5-6( बारीक लम्बे कतर लीजिये)
- काला नमक _ 3/4 छोटी चम्मच
- सादा नमक — 1/2 छोटी चम्मच
- छोटी इलाइची — 6 से 7 ( छील कर पीस लें)
- गरम मसाला - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
बनाने की विधि - How to make Meethi Chutney
इमली को 2 कप पानी में रात भर या 8 से 10 घंटे के लिए भिगो दीजिए.
भीगी हुई इमली को उबाल लीजिए और जैसे ही यह नरम हो जाए, इसे स्टील की छलनी से छान लीजिए. इमली का पल्प तैयार है.
इमली के पल्प में चीनी या गुड़ और 1 कप पानी मिला लीजिये. इसे गैस पर पकने रख दीजिए. इसमें काला नमक, नमक और लाल मिर्च डालकर मिला दीजिए. चीनी के घुलने और घोल के गाढ़ा होने तक इसे पका लीजिए.
चटनी में उबाल आने पर किशमिश, गरम मसाला, छुआरे डालकर मिला दीजिए और चटनी को गाढ़ा होने दीजिए. इसके बाद, चटनी को चैक कीजिए. चटनी चैक करने के लिए इसकी एक बूंद प्याली में डाल लीजिए और उंगली और अंगूठे के बीच चिपकाकर देखिए, इसमें एक तार बनता नजर आना च़ाहिए. तार बनते ही, गैस बंद कर दीजिए.
चटनी में इलायची पाउडर डालकर मिक्स कर दीजिए.
इमली की मीठी चटनी तैयार है. इमली की मीठी चटनी को दही वड़ा या किसी भी चाट या परांठे के साथ खा सकते हैं. इमली की मीठी चटनी को किसी डिब्बे में भर कर अपने फ्रिज में रख दीजिये और 6 महीने तक खाते रहिए.
सुझाव:
इमली की जगह 1 कप इमली का पल्प ले सकते हैं.
यदि आप अधिक मीठी चटनी खाना चाहते हैं तब आवश्यकतानुसार चीनी और डाल सकते हैं.
कमेंट (220)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अंजनी, गुड़ को रात को भिगोने की आवश्यकता नहीं है, गुड़ बहुत नरम होता है और तुरन्त भीग कर तैयार हो जाता है.
निशा: अंजनी, जी हां, इमली को रात को भीगो देंगी तो वह अच्छी तरह नरम हो जायेंगी.
निशा: सर्बजीत, इमली की मीठी चटनी को फ्रिज में रखकर 2 माह भी अधिक यूज कर सकती हैं.
Thanks nisha ji
मुझे जब भी कोई चटपटी चीज खानी होती है तब आपके vedios बहोत काम आते है. :-)
मुझे एक बात बतायीये कि "इमली की मीठी चटनी" बनाते वक़्त उसमे आद्रक और खजूर भी डाल सकते है क्या ?? और कितनी मात्रा में ???
Please जल्दी reply किजीयेगा..... और मुझे sachinvarma.10june @gmail.com पे भी mail किजीयेगा...
धन्यवाद
- सचिन वर्मा, लोणी- काळभोर, पुणे
निशा: सचिन, इतनी इमली की चटनी में, अदरक का पेस्ट 1- 1 1/2 चम्मच डाला जा सकता है. 8- 10 खजूर पतले पतले काट कर डाले जा सकते हैं, धन्यवाद.
निशा: शालिनी, जी हां आप सही कह रही हैं, सोंठ सूखे अदरक को ही कहा जाता है.
Urgent h please jaldi.
निशा: समरप्रीत, छोटी इलाइची ले लीजिये.
निशा: विपिन, आलू की टिक्की की रैसिपी वेवसाइट पर उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर आलू भल्ले या टिक्की लिखकर रैसिपी को सर्च कर सकते हैं.
निशा: बबिता, मीठी चटनी को थोड़ा और पका लीजिये, चीनी कम हो तो और डाल दीजिये, चटनी ठीक हो जायेगी.
aap please pyaze ke saath mix veg. banana batiye.
thanku.
निशा: राकेश, हम कोशिश करते हैं.
Thanks,
May GOD be with you in all your endeavours.
Nidhi
निशा: निधि, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रशान्त, आपको मेरी ओर से बहुत बहुत् धन्यवाद.
Regards,
garima
निशा: सोंठ सूखे आम की खटाई से बनाई जाती है.
निशा: रमेश, इन्हैं Dates कहते हैं.
निशा: सुधा, छुआरे सूखे मेवे हैं. ये खजूर को सूखने पर बनते हैं.
thanks for meethi chutni recipe
निशा: प्रियंका, सर्च बटन में नानखताई लिख कर देख सकती हैं, रैसिपी पहले से दी गई है.