इमली की मीठी चटनी -Imli Meethi Chutney Recipe

इमली की मीठी चटनी को आप समोसे, कचौड़ी, दही बड़े और हर तरह की चाट के साथ खाने में प्रयोग में ला सकते हैं. घर में बनी हुई चटनी बाजार में बनी हुई चटनी से बहुत अच्छी होती है. बच्चे और आप सभी मीठी चटनी को बहुत पसन्द करेंगे.
आइये इमली की मीठी चटनी बनाना शुरू करते हैं.
Read - Meethi Chutney Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Meethi Chutney
- इमली - 1 कप (200 ग्राम)
- चीनी या गुड़ — 1 कप ( 200 ग्राम)
- किशमिश - 1/4 कप
- छुआरे - 5-6( बारीक लम्बे कतर लीजिये)
- काला नमक _ 3/4 छोटी चम्मच
- सादा नमक — 1/2 छोटी चम्मच
- छोटी इलाइची — 6 से 7 ( छील कर पीस लें)
- गरम मसाला - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
बनाने की विधि - How to make Meethi Chutney
इमली को 2 कप पानी में रात भर या 8 से 10 घंटे के लिए भिगो दीजिए.
भीगी हुई इमली को उबाल लीजिए और जैसे ही यह नरम हो जाए, इसे स्टील की छलनी से छान लीजिए. इमली का पल्प तैयार है.
इमली के पल्प में चीनी या गुड़ और 1 कप पानी मिला लीजिये. इसे गैस पर पकने रख दीजिए. इसमें काला नमक, नमक और लाल मिर्च डालकर मिला दीजिए. चीनी के घुलने और घोल के गाढ़ा होने तक इसे पका लीजिए.
चटनी में उबाल आने पर किशमिश, गरम मसाला, छुआरे डालकर मिला दीजिए और चटनी को गाढ़ा होने दीजिए. इसके बाद, चटनी को चैक कीजिए. चटनी चैक करने के लिए इसकी एक बूंद प्याली में डाल लीजिए और उंगली और अंगूठे के बीच चिपकाकर देखिए, इसमें एक तार बनता नजर आना च़ाहिए. तार बनते ही, गैस बंद कर दीजिए.
चटनी में इलायची पाउडर डालकर मिक्स कर दीजिए.
इमली की मीठी चटनी तैयार है. इमली की मीठी चटनी को दही वड़ा या किसी भी चाट या परांठे के साथ खा सकते हैं. इमली की मीठी चटनी को किसी डिब्बे में भर कर अपने फ्रिज में रख दीजिये और 6 महीने तक खाते रहिए.
सुझाव:
इमली की जगह 1 कप इमली का पल्प ले सकते हैं.
यदि आप अधिक मीठी चटनी खाना चाहते हैं तब आवश्यकतानुसार चीनी और डाल सकते हैं.
कमेंट (220)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
i'll definitely try this chutney
निशा: जी हां सोंफ भी मिला सकते हैं. इसे हम फ्रिज में रखकर कई महीने तक रख कर खा सकते हैं
निशा: नूपुर, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
thanks nishaji
I am meenu.i am always see your site,it is realy helpful.i love cooking,mam i have one query,i triedto make chocolate cake many time,and taste wise it made nice, but it doesn't like a cake that we buy from market.
Mam can u send me a flufy chocolate cake recipy.
निशा: मीनू, चौकलेट केक रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर चौकलेट केक लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
धन्यवाद.
निशा: अभिषेक, इमली की चटनी को कांच या प्लास्टिक कन्टेनर में भर कर रखिये, स्टील के बर्तन में ये ठीक नहीं रहेगी.
निशा: केन्वी, जी हां कुछ भी डाला जा सकता है.
निशा: राजू, आलू की टिक्की में हरे धनिये की तीखी चटनी यूज करते हैं, हरे धनिये की चटानी रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर हरे धनिये की चटनी लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: हरिओम इसमें दही नहीं मिलाया जाता है.
निशा: अनन्या, ये चटनी आपने अच्छी तरह पका कर बनाई है तो फ्रिज में रखकर 6 माह तक यूज कर सकते है.
निशा: निशा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शीतल जी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनीता, उस चटनी में इमली, नमक, मिर्च ,अरारोट और लालकलर डालकर पकाकर बनाया जाता है.
निशा: चौकलेट केक बनाने की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर चौकलेट केक लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
i like your recipe very much.kya aap mujhe sauth ki chutney ki recipe bata sakti hai.
please...
निशा: कल्पना मैं लिखने की कोशिश करूंगी.
निशा: साक्षी, बहुत बहुत धन्यवाद.
............. thanks for this.....good luck...