Sabudana Mango Pudding | आम, फ्रेश नारियल व साबूदाना की स्पेशल खीर । Mango sago kheer

📅 1 जुलाई 2019 👁 31.6 हज़ार बार देखी गई 💬 0 कमेंट

आम का मौसम खत्म ही होने वाला है ताे क्यों ना आम की कोई एेसी रेसिपी बनाए जो सबसे अलग हो। तो आज हम बनाएगें आम की साबुदाना खीर। इसका नाम साबूदाना आम की खीर तो है लेकिन जब आप इसे फ्रिज में ठंडा कर के खाएगें तो यह बिल्कुल आम की आइसक्रीम लगेगी।  

आवश्यक सामग्री

  • दूध-  1 लीटर 
  • साबूदाना- ¾ कप 
  • आम का पल्प- 1 कप 
  • कटा हुआ आम- 1
  • नारियल- ½ कप 
  • इलायची पाउडर- ½ छोटी चम्मच
  • चीनी- ½ कप 
  • पिस्ता- गार्निशिंग के लिए

विधि

साबूदाना आम खीर बनाने के लिए सबसे पहले 1 लीटर दूध लेकर चलाते हुए उबाल लीजिए। 

अब  ¾ कप साबूदाना ले कर पानी में एक घन्टे के लिए भीगो दीजिए।

दूध में उबाल आ जाने पर भीगे हुए साबूदाना दूध में डाल दीजिए और 2 मिनट तक चलाते हुए पका लीजिए। 

दूध में उबाल आ जाने पर आंच को धीमी कर दीजिए और  दूध को चलाते हुए तब तक पकाए जब तक साबूदाना फूल ना हो जाए। साबूदाना लगभग 15 मिनट में फूल जाएगें।

15 मिनट बाद खीर में ½ कप नारियल, ½ कप चीनी डाल कर 5 मिनट खीर के गाढ़ी होने तक धीमी आंच पर चलाते हुए पका लीजिए। 

/images/Sabudana-mango-kheer.jpg

5 मिनट बाद खीर में 1 कप आम का पल्प डाल कर अच्छ से मिला लीजिए। आम के पल्प के खीर में अच्छे से मिल जाने पर इसमें ½ छोटी चम्मच इलायची पाउडर डाल कर मिला लीजिए। आम के पल्प के डालने के कारण खीर थोड़ी पतली हो जाती है इसलिए खीर को चलाते हुए 5-6 मिनट गाढ़ा होने तक पका लीजिए आैर आंच बंद करके ठंडा होने रख दीजिए। 

खीर के ठंडा हो जाने पर खीर में थोड़े से कटे हुए आम डाल कर मिला लीजिए। आम की साबुदाना खीर सर्व करने के लिए तैयार है।

 आम की खीर सर्व करने के लिए खीर को छोटे-छोटे प्याले में निकाल लीजिए और ऊपर से थोड़ से आम के टुकड़े और पिस्ता के टुकड़े डाल दीजिए। आम की खीर सर्व करने के लिए तैयार है। वैसे तो आम की खीर गर्म भी अच्छी लगेगी लेकिन खीर को अगर आप सर्व करने से 1 घंटे पहले फ्रिज में रख देगें तो खीर का टेस्ट ठंडा हो जाने के बाद बहुत ही अच्छा लगेगा।

सुझाव

  • आम अपने स्वादानुसार चीनी डाल सकते है।
  • हमने दशहरी आम के पल्प का इस्तेमाल किया है आप अपने स्वादानुसार कोई भी आम ले सकते है अगर आप रेशेदार आम ले तो उसके पल्प को छाल कर खीर में डालें।
  • आप अपने पसंद के अनुसार कोई भी ड्राई फ्रूट डाल सकते है। 

Sabudana Mango Pudding | आम, फ्रेश नारियल व साबूदाना की स्पेशल खीर । Mango sago kheer

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।