THANDAI Recipe – ठंडाई

ठंडाई (THANDAI) गर्मियों के दिनों में बहुत ही स्वादिष्ट, ताजगी और ऊर्जा देने वाला पेय है. अगर एक आप गिलास ठंडाई (Milk Thandai) रोज सुबह पीते हैं, तो धूप में लगने वाली लू और नकसीर (नाक से खून आने) जैसी तकलीफों से भी बचे रहेंगे.
बाजार से भी तैयार ठंडाई खरीदी जा सकती है, लेकिन घर में बनी हुई ठंडाई आपको बिना मिलाबट और प्रजरवेटिव्स के मिलेगी, जो अवश्य ही आपके स्वास्थ्य के लिये फायदे मंद होगी. तो आइये आज हम ठंडाई बनायें.
Read - Thandai Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Thandai Recipe
- बादाम - ⅓ कप
- खरबूजे के बीज - ¼ कप
- सौंफ - ¼ कप
- खसखस - ¼ कप
- इलाइची - 15 (छिली हुई)
- काली मिर्च - 1 छोटी चम्मच
- चीनी - 2.5 कप
- गुलाब जल - 1 टेबल स्पून
विधि - How to make Thandai
किसी बर्तन में चीनी और 1.25 कप पानी मिलाइये और उबाल आने के बाद 5 -6 मिनिट तक उबालिये और ठंडा कर लीजिये, चीनी का घोल बन कर तैयार हो गया.
सोंफ, कालीमिर्च, बादाम, खरबूजे के बीज, इलाइची के दाने और खसखस को साफ कीजिये और धो कर पानी में अलग अलग घंटे के लिये भिगो दीजिये (रात भर भी भिगोया जा सकता है).
सभी चीजों से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. बादाम को छील कर छिलका अलग कर दीजिये.
सभी चीजों को बारीक पीस लीजिये. इन चीजों को पीसने के लिये पानी की जगह चीनी के घोल का प्रयोग करिये.
बारीक पिसे मिश्रण को चीनी के घोल में मिलाइये और छान लीजिये. बचे हुये मोटे मिश्रण में घोल मिला कर फिर से बारीक होने तक पीस कर छान लीजिये.
ठंडाई बन चुकी है, ठंडाई को एअर टाइट बोतल में भरिये और फ्रिज में रख लीजिये. इसको आप फ्रिज में 1महिने से भी अधिक रख सकती हैं.
जब भी आपको ठंडाई पीनी है, आप इसमें आवश्यक्तानुसार बर्फ एवं दूध मिलाइये, और ठंडी ठंडी ठंडाई पीजिये.
कमेंट (139)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: नलिनी,केसर को 10 मिनिट एक टेबल स्पून पानी में भिगो दीजिये, बादाम के साथ केसर को भी पीस दीजिये.
Thanks
Aastha
निशा: आस्था, ये सब चीजें 3-4 घंटे के लिये भिगो दीजिये.
निशा: जी नहीं.
निशा: दीपमाला, सोंफ और कालीमिर्च भिगो कर साथ में ही पिसे जायेंगे और केसर का आप अवश्य डालिये इससे कलर और स्वाद दोंनों ही बड़ते हैं.
I am very much calorie conciouus but i love thandai... I usully have it without sugar...
thanks
निशा: शालिनी यह गर्भबती महिला के लिये बहुत ही अच्छा पेय है.
निशा: सोना 25 ग्राम खसखस ले लीजिये.
Nisha: किरन जी, ये ठंडाई का कंसंट्रेट बनाया गया है. आप जब भी इससे ठंडाई बनाना चाहें तो कंसंट्रेट ठंडाई से चार या पांच गुना पानी मिलाकर उपयोग करें.