THANDAI Recipe – ठंडाई

ठंडाई (THANDAI) गर्मियों के दिनों में बहुत ही स्वादिष्ट, ताजगी और ऊर्जा देने वाला पेय है. अगर एक आप गिलास ठंडाई (Milk Thandai) रोज सुबह पीते हैं, तो धूप में लगने वाली लू और नकसीर (नाक से खून आने) जैसी तकलीफों से भी बचे रहेंगे.
बाजार से भी तैयार ठंडाई खरीदी जा सकती है, लेकिन घर में बनी हुई ठंडाई आपको बिना मिलाबट और प्रजरवेटिव्स के मिलेगी, जो अवश्य ही आपके स्वास्थ्य के लिये फायदे मंद होगी. तो आइये आज हम ठंडाई बनायें.
Read - Thandai Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Thandai Recipe
- बादाम - ⅓ कप
- खरबूजे के बीज - ¼ कप
- सौंफ - ¼ कप
- खसखस - ¼ कप
- इलाइची - 15 (छिली हुई)
- काली मिर्च - 1 छोटी चम्मच
- चीनी - 2.5 कप
- गुलाब जल - 1 टेबल स्पून
विधि - How to make Thandai
किसी बर्तन में चीनी और 1.25 कप पानी मिलाइये और उबाल आने के बाद 5 -6 मिनिट तक उबालिये और ठंडा कर लीजिये, चीनी का घोल बन कर तैयार हो गया.
सोंफ, कालीमिर्च, बादाम, खरबूजे के बीज, इलाइची के दाने और खसखस को साफ कीजिये और धो कर पानी में अलग अलग घंटे के लिये भिगो दीजिये (रात भर भी भिगोया जा सकता है).
सभी चीजों से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. बादाम को छील कर छिलका अलग कर दीजिये.
सभी चीजों को बारीक पीस लीजिये. इन चीजों को पीसने के लिये पानी की जगह चीनी के घोल का प्रयोग करिये.
बारीक पिसे मिश्रण को चीनी के घोल में मिलाइये और छान लीजिये. बचे हुये मोटे मिश्रण में घोल मिला कर फिर से बारीक होने तक पीस कर छान लीजिये.
ठंडाई बन चुकी है, ठंडाई को एअर टाइट बोतल में भरिये और फ्रिज में रख लीजिये. इसको आप फ्रिज में 1महिने से भी अधिक रख सकती हैं.
जब भी आपको ठंडाई पीनी है, आप इसमें आवश्यक्तानुसार बर्फ एवं दूध मिलाइये, और ठंडी ठंडी ठंडाई पीजिये.
कमेंट (139)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: निर्मल जी, पाव भाजी की रेसिपी वेबसाइट पर पहले से उपलब्ध है, सर्च बटन पर पावभाजी लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Your recipes are really nice. Thank you for sharing them, it helps us youngsters in a huge way. :)
Q - Can I make a concentrate using an artificial sweetener like Splenda/SugarFree? Also, what will its shelf life be?
Look forward to your response.
Yogita
निशा: अम्रित जी, प्लीज इस कमेन्ट को आप गाजर के हलवा पर लिखें, रैसिपी से सम्बंधित सबाल का जाबाव उसी रैसिपि पर देने से मुझे आसानी होती है और हमारे बहुत सारे पाठको को भी उसका लाभ मिलता है.
God bless you
निशा: सर्बजीत, सर्दियों में ठंडाई गरम दूध में लेने के बजाय, अखरोट, बादाम और खजूर का गरम गरम दूध पीजिये, वह बहुत लाभकारी होगा.
निशा: सुनीता हमें ठंडाई में चीनी मिलानी होती है, और चीनी की चाशनी में मिलाने के कारण ही हम ठंडाई को 1 महिने तक फ्रिज में रखक्रर यूज कर सकते है, चीनी प्रजरवेटिव का काम करती है,अगर पानी में पेस्ट बनाया जाय तो इसे 2 दिन तक ही यूज कर सकेंगे.
निशा: द्रक्षा, मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: शशि, उसमें चीनी कम हो यानि कि ठंडाई की कनसिसटेन्सी पतली हो या उसे बाहर रखें तो वह खराब हो सकती है, अगर ठंडाई सही कनसिसटेन्सी में बनी है तो वह फ्रिज में रख कर महिने से भी अधिक यूज की जा सकती है.
.
निशा: जैसी, काली मिर्च ठंडाई में अच्छा स्वाद देती है, और तासीर में ठंडी भी होती है, लेकिन आपको पसन्द न हो तो बिलकुल मत डालिये, इसके बिना भी ठंडाई बहुत अच्छी बनेगी.
Thanks
निशा: आशा, छाच के लिये रैसिपी दी हुई है, दही में पानी डालकर मथने से मक्खन ऊपर आने पर उसे अलग कर लिया जाता है, बचता है उसे छाच होती है. अभी हम छाच पीने के लिये बनाते है, यानी कि दही की नमकीन लस्सी, वेबसाइट पर रैसिपी उपलब्ध है, आप सर्च बटन पर नमकीन लस्सी लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: बासुंदी रैसिपी का वीडियो मेरे चैनल पर है, सर्च बटन पर बासुंदी लिखकर वीडियो को देखा जा सकता है, धन्यवाद.
निशा: पूनम जी हां आप चाहे तो कोई भी अपने मन पसन्द फ्लेवर केवड़ा या गुलाब डाला जा सकता है.
Namaskar!!!
Aapki thandai ki receipe bahut he badhiya lag rhi hai. Mujhe poochna tha k kya hum ismein Pista, Kaju bhi mila sakte hain...?? Aur kya Gulabjal ki jagah kya Gulab k sookhe phool bhi mila sakte hain...??? Agar haan toh yeh sab kitna aur kaise milaein???
Thanks
निशा: भावना, ठंडाई में पिस्ता काजू मिलाने की आवश्यकता नहीं है, गुलाब के फूल इतनी ठंडाई में एक कप गुलाब की पंखुड़ी मिला सकते है.
निशा: शगुन, चाशनी को चैक करते हुये बनाया जाता है, चाशनी अगर गाढ़ी हो गई है तो उसमें थोड़ा पानी मिला दीजिये वह सही हो जाती है.
Please badam ka sharbat banane ki recipe bhi daliye
Thanks
निशा: सिमरन जी हां मैं कोशिश करती हूँ.
we have search and find out your receipe we are trying to make it first time. wish me for the best.
निशा: नंदिनी, ताजा दूध बिना उबला हुआ यूज कर सकते हैं.
निशा: सोनिया, आप खसखस मत डालिये, आप एक कप गुलाब की पंखुड़ी डाल दीजिये.
निशा: सुवर्ना, जी हां तरबूजे के बीज भी यूज कर सकते हैं.