THANDAI Recipe – ठंडाई

ठंडाई (THANDAI) गर्मियों के दिनों में बहुत ही स्वादिष्ट, ताजगी और ऊर्जा देने वाला पेय है. अगर एक आप गिलास ठंडाई (Milk Thandai) रोज सुबह पीते हैं, तो धूप में लगने वाली लू और नकसीर (नाक से खून आने) जैसी तकलीफों से भी बचे रहेंगे.
बाजार से भी तैयार ठंडाई खरीदी जा सकती है, लेकिन घर में बनी हुई ठंडाई आपको बिना मिलाबट और प्रजरवेटिव्स के मिलेगी, जो अवश्य ही आपके स्वास्थ्य के लिये फायदे मंद होगी. तो आइये आज हम ठंडाई बनायें.
Read - Thandai Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Thandai Recipe
- बादाम - ⅓ कप
- खरबूजे के बीज - ¼ कप
- सौंफ - ¼ कप
- खसखस - ¼ कप
- इलाइची - 15 (छिली हुई)
- काली मिर्च - 1 छोटी चम्मच
- चीनी - 2.5 कप
- गुलाब जल - 1 टेबल स्पून
विधि - How to make Thandai
किसी बर्तन में चीनी और 1.25 कप पानी मिलाइये और उबाल आने के बाद 5 -6 मिनिट तक उबालिये और ठंडा कर लीजिये, चीनी का घोल बन कर तैयार हो गया.
सोंफ, कालीमिर्च, बादाम, खरबूजे के बीज, इलाइची के दाने और खसखस को साफ कीजिये और धो कर पानी में अलग अलग घंटे के लिये भिगो दीजिये (रात भर भी भिगोया जा सकता है).
सभी चीजों से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. बादाम को छील कर छिलका अलग कर दीजिये.
सभी चीजों को बारीक पीस लीजिये. इन चीजों को पीसने के लिये पानी की जगह चीनी के घोल का प्रयोग करिये.
बारीक पिसे मिश्रण को चीनी के घोल में मिलाइये और छान लीजिये. बचे हुये मोटे मिश्रण में घोल मिला कर फिर से बारीक होने तक पीस कर छान लीजिये.
ठंडाई बन चुकी है, ठंडाई को एअर टाइट बोतल में भरिये और फ्रिज में रख लीजिये. इसको आप फ्रिज में 1महिने से भी अधिक रख सकती हैं.
जब भी आपको ठंडाई पीनी है, आप इसमें आवश्यक्तानुसार बर्फ एवं दूध मिलाइये, और ठंडी ठंडी ठंडाई पीजिये.
कमेंट (139)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अनुश्री जी, खसखस बहुत बारीक दाने होते हैं, इन्हैं पोपी सीड कहा जाता है, किसी भी किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाते हैं.
Ur recipes r jst super awesome.. Thanks a lot for sharing ur wonderful recipes with us.
I want to ask ki hum thandai raat ko b peekar so sakte h ya fir sirf subah hi pee sakte hain.?
निशा: साया जी, अवश्य कर सकते हैं.
निशा: नीतू जी, इतने मिश्रण में 50-60 गिलास ठंडाई बन जायेगी.
I tried your thandai receipe and just mix all ingredients as per method, but it become thick and give a bad smell even we kept in air tight jar in refrigerator. We feel very bad because our hard work and material get wastage.. Please give us an idea to improve it properly.. It is not as per taste
निशा: वर्षा जी, ठंडाई को फ्रिज में रखकर 1 माह से अधिक यूज किया जाता है, ठंडाई हमेशा एकदम फ्रेस स्वाद देती है. चाशनी पतली हो या आपने ड्राई फ्रूट को बहुत अधिक देर तक भिगोने के बाद पीस कर मिलाया हो तब एसा हो सकता है.
shriya
निशा: श्रेया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुमन जी, हां एसा किया जा सकता है.
निशा: अर्चना जी, ठंडाई से खसखस हटा देंगी, तो भी ठंडाई अच्छी बनेगी.
What preservatives should be added in thandai? I sell themin markets. If I don't add preservatives they might fermit(fungus)on top of it. Please tell fast.
निशा: आदित्य जी, बिना खसखस के ठंडाई बनाइये, अच्छी बनेगी.
निशा: गौतम जी, इसके लिये हम सारे इन्ग्रीडियेन्ट्स के लिये लिस्ट बनाने की कोशिश करते हैं, धन्यवाद.
Aapki vaz se aaj apne husband & children ko new bana kar killa pati hu.
निशा: मीनाक्षी, बहुत बहुत धन्यवाद.
thanks
निशा: जावेद जी, उनके लिये ठंडाई बहुत कम शुगर डालिये या मिठास के लिये थोड़ा शहद भी डाला जा सकता है.
maine aapke dware batai gai thandai banai thi. wah bahut gaadi ban gai. plz usko theek karne ka upay batai.
Thanks
निशा: परवीन जी, ठंडाई में थोड़ा सा पानी गरम करके ठंडा कीजिये और अच्छी तरह मिला दीजिये, ठंडाई पतली हो जायेगी.
निशा: सोनिका जी, मैं कोशिश करूंगी.
kya ham thandai mein brahmi use kar sakte hai
निशा: दिनेश जी, अवश्य कर सकते हैं.
निशा: सोनिका जी हां मैं कोशिश करूंगी.
निशा: नीरू, जी हां इनका स्वाद तो मिलेगा ही.
निशा: नीरू, हमने आपके लिये रेसिपी की सभी मात्रा ग्राम में लिख दी हैं, अब आपको प्रोब्लम नहीं होगी.
निशा: नीरू, बहुत बहुत धन्यवाद. काजू का स्वाद तो बहुत अच्छा होता है आप अवश्य डालिये, स्वाद अच्छा रहेगा.
निशा: काचूगोविल जी, 2 तार वाली चाशनी बना लीजिये.
निशा: नीरू जी, ठंडाई में बादाम ही डाले जाते हैं.