THANDAI Recipe – ठंडाई

📅 20 मई 2008 👁 4.9 लाख बार देखी गई 💬 139 कमेंट ★ 3.0 (7733)

THANDAI Recipe

ठंडाई (THANDAI) गर्मियों के दिनों में बहुत ही स्वादिष्ट, ताजगी और ऊर्जा देने वाला पेय है. अगर एक आप गिलास ठंडाई (Milk Thandai) रोज सुबह पीते हैं, तो धूप में लगने वाली लू और नकसीर (नाक से खून आने) जैसी तकलीफों से भी बचे रहेंगे.

बाजार से भी तैयार ठंडाई खरीदी जा सकती है, लेकिन घर में बनी हुई ठंडाई आपको बिना मिलाबट और प्रजरवेटिव्स के मिलेगी, जो अवश्य ही आपके स्वास्थ्य के लिये फायदे मंद होगी. तो आइये आज हम ठंडाई बनायें.

Read - Thandai Recipe in English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Thandai Recipe

  • बादाम - ⅓ कप
  • खरबूजे के बीज - ¼ कप
  • सौंफ - ¼ कप
  • खसखस - ¼ कप
  • इलाइची - 15 (छिली हुई)
  • काली मिर्च - 1 छोटी चम्मच
  • चीनी - 2.5 कप
  • गुलाब जल - 1 टेबल स्पून

विधि - How to make Thandai

thandai_2_809451241.jpgकिसी बर्तन में चीनी और 1.25 कप पानी मिलाइये और उबाल आने के बाद 5 -6 मिनिट तक उबालिये और ठंडा कर लीजिये, चीनी का घोल बन कर तैयार हो गया.

सोंफ, कालीमिर्च, बादाम, खरबूजे के बीज, इलाइची के दाने और खसखस को साफ कीजिये और धो कर पानी में अलग अलग  घंटे के लिये भिगो दीजिये (रात भर भी भिगोया जा सकता है).

सभी चीजों से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. बादाम को छील कर छिलका अलग कर दीजिये.

सभी चीजों को बारीक पीस लीजिये. इन चीजों को पीसने के लिये पानी की जगह चीनी के घोल का प्रयोग करिये.

बारीक पिसे मिश्रण को चीनी के घोल में मिलाइये और छान लीजिये. बचे हुये मोटे मिश्रण में घोल मिला कर फिर से बारीक होने तक पीस कर छान लीजिये.

ठंडाई बन चुकी है, ठंडाई को एअर टाइट बोतल में भरिये और फ्रिज में रख लीजिये. इसको आप फ्रिज में 1महिने से भी अधिक रख सकती हैं.

जब भी आपको ठंडाई पीनी है, आप इसमें आवश्यक्तानुसार बर्फ एवं दूध मिलाइये, और ठंडी ठंडी ठंडाई पीजिये.

THANDAI Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.0 / 5 (7733 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (139)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Monika
Mam ek din k baad white layer ban gyi h thandai k upar
Kya wo khrab ho gyi h
NishaMadhulika
Monika , thndai khrab hoti hai to usme se smell aane lgti hai agr thndai me se smell aa rhi hai to bo khrab ho gyi hai
sanju
raat ko bhigone ke baad morning mein all material ko dry karna hai kya
NishaMadhulika
संजू जी, ड्राय नहीं करना है.
Sarita Gour
apne jo tarika btya h thandai bnane ka wo muje bhut saral lagi thnx madem
NishaMadhulika
सरिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Megha jain
Very nycc recipe I really like it...
But iski kya kya importance hai
NishaMadhulika
मेघा जी, रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद. ठंडाई का सेवन शरीर को ताजगी और ठंडक देने वाला होता है.
Bhawna
1glass milk me kitna thandai powder milana h

निशा: भावना जी, 2-3 टेबल स्पून ठंडाई का उपयोग होगा.
sikandar tadakhe
Yah thadaike kya kya fayde hote hai nishaji

निशा: सिकंदर जी, ठंडाई गर्मियों के दिनों में बहुत ही स्वादिष्ट, ताजगी और ऊर्जा देने वाला पेय है. अगर एक आप गिलास ठंडाई रोज सुबह पीते हैं, तो लू और नकसीर जैसी तकलीफों से भी बचे रहेंगे.
Milan shukla
Ye bhut achhi

निशा: मिलन जी, धन्यवाद.
Nand Kishore
I am diabetic but all ur summer cooler recipes are having sugar.
Please add some more recipes adding sugar free powder
Waiting ur replg

निशा: नंद किशोर जी, आप इसमें शुगर फ्री भी उपयोग में ला सकते हैं.
Neeta
Please specify the quantities/ratio of the ingredients
निशा:नीता जी, आप किस चीज के बारे में पूछ रहें? हमने सारी चीजों की मात्रा कप और ग्राम में दी गई है.
bindu
Namaste nisha ji plz aap apni recipes ki book print kar waiye jo hum sab market se ly sake

निशा: बिन्दू जी, धन्यवाद. मै इस पर विचार करूंगी.
tanu
wao it is too good. to store can we use gulkand at the time of making thandai

निशा: तनु जी, हां ठंडाई बनाते समय गुलकंद डाल सकते हैं.
Gunjan Mittal
So fragrable nd tasty

निशा: गुंजन जी, धन्यवाद.
Rajendra karki
Thank you so much I watching your channel so your recipe very easy I am trying to your every recipe thank you very much

निशा: राजेन्द्र जी, हमारे चैनल को पसंद करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Satish Dave
Diabetic patients ke liye "Stevia" powder use kar sakte hai ki nahi ?
Jo sugar se kai guna jyada sweet hota hai.
Us ko use kar ke SYRUP bana sakte hai ki nahi ?
निशा: सतीश जी डाइबेटिक लोंगों के लिये स्टेविया यूज किया जाता है.
Rohit Kharade
I like u r recipe I tried to make and made it so good it's taste is osam
Thank u

निशा: रोहित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
payal sharma
aunty thandai mei chinni ki chasni ban ni hai yaa sirf chinni pani mei ghul jye uttni hi pakkani hai plzzzzz reply

निशा: पायल जी, 2 तार वाली चाशनी बना लीजिये.
Shradha Goyal
I made d thandai...its very tastyy

निशा: श्रद्धा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Preety
Can we make fat free thadai

निशा: प्रीती जी, आप फैट फ्री दूध का उपयोग कर सकती हैं.
sheetal jain
Shakkar ki jagah chashni ke liye misshri use kar sakte he kya bcz suger is harmful
निशा: शीतल जी अवश्य कर सकते हैं.
nisha
Can we add jeera?

निशा: निशा जी, आप ठंडाई में जीरा क्यों डालना चाहती हैं.
निशा: निशा जी, ठंडाई में जीरा नहीं डाला जाता है, ठंडाई में सोंफ डाली जाती है.
Ajay jain
Nisha ji kya thandai me kaaju /cashewnut daal kar bhee 1 month tak use kar sakte hai? Thandai kharab to nahi hogi?
निशा: अजय जी, ठंडाई में काजू नहीं डाले जाते हैं, लेकिन अगर आप डालना चाहते हैं तो डाल सकते हैं, काजू डालने के बाद भी ठंडाई को फ्रिज में रखकर 2 माह तक यूज किया जा सकता है.
nisha kherajani
Nisha ji plz mujhe dry thadai powder banane kaa method btaae
निशा: निशा जी हां मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
manju manoj singhal
Aapki sari recipe bahut achchi hoti hai thank you very much for aal recipe

निशा: मंजू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
रवि
आपके हिंदी और English versionsमें ingredients की माप में फर्क क्यों होता है?
निशा: रवि जी, कभी गलती से एसा हो सकता है.
Prem
Kharbuje ka bij kyu

निशा: प्रेम जी, टेस्ट अच्छा आता है.

Gaurav
Ek bottle thandi me kitne glass banti hai
निशा: गौरव जी, एक बोटल ठंडाई में 30-40 गिलास ठंडाई बन जाती है.
varun
thandai kese banaye

निशा: वरूण जी, रैसिपी को ध्यान से पढे़ आप अच्छी ठंडाई बनाएंगे.
Tarun
Maam
Mujhe thandi milk dry food jo indori special hoti hain
SUKHLAL MALI
sir one month not disable
tanya goyal
this is good

निशा: तान्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.