दलिया पुलाव - Vegetable Dalia Pulao recipe - Broken Wheat with Vegetable recipe

📅 1 अप्रैल 2008 👁 5.8 लाख बार देखी गई 💬 43 कमेंट ★ 2.9 (7002)

दलिया पुलाव एक बहुत ही पौष्टिक और पाचक खाना है.  कुछ हल्का खाना खाने का मन है, तो बनाइये दलिया पुलाव आपके घर के बड़े और छोटे बच्चे सभी पसन्द करेंगे, तो आइये आज हम दलिया पुलाव (Broken Wheat Dalia Pulav ) बनायें.

Read - Daliya Pulao Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Broken Wheat with Vegetable recipe

  • दलिया - 1 कप
  • फूल गोभी - 1/2 कप (बारीक कटी हुई )
  • गाजर - 1 (पतली-पतली कटी हुई )
  • शिमला मिर्च - 1 (छोटी छोटी कटी)
  • टमाटर - 2
  • हरी मटर के दाने- 1/2 कप
  • घी/ तेल - 2 टेबल स्पून
  • नमक- 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
  • हींग - 1 पिंच
  • हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई )
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (छोटा-छोटा काटा हुआ)
  • हरा धनिया - 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ )

विधि - How to make Broken Wheat with Vegetable recipe

दलिया भूनिए
पैन में आधा-पौना छोटी चम्मच घी डालकर गरम कीजिए. घी के पिघलते ही, इसमें दलिया डाल दीजिए और दलिया को लगातार चलाते हुए हल्का ब्राउन होने तक मध्यम आंच पर भून लीजिए.

सादा दलिया बनाइए
कुकर में दलिया और 3 कप पानी डाल दीजिए और दलिया को 1 सीटी आने तक पकने दीजिए. इसी बीच, टमाटर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए.

1 सीटी आने के बाद, गैस बंद कर दीजिए और कुकर का प्रैशर अपने आप खत्म होने दीजिए. प्रैशर खत्म होने के बाद, कुकर खोलकर दलिया को एक बड़े प्याले में निकाल लीजिए और दलिया को ठंडा होने दीजिए.

मसाले और सब्जियां भूनिए
कड़ाही गैस पर रखकर गरम कीजिए और इसमें बचा हुआ घी डाल दीजिए. घी गरम होने पर जीरा और हींग डाल दीजिए. जीरा के चटखने के बाद मटर, हरी मिर्च और अदरक डालकर 1 मिनिट तक भून लीजिए. फिर, गाजर डालकर 1 मिनिट भून लीजिए और इसके बाद, फूलगोभी डालकर भी 1 मिनिट और शिमला मिर्च डालकर भी 1 मिनिट और भून लीजिए. बाद में, टमाटर, हरा धनिया और नमक डाल दीजिए. सारी सामग्रियों को मिक्स करके 2 मिनिट पका लीजिए.

दलिया मिक्स कीजिए
सब्जियों के क्रन्ची होने के बाद, कड़ाही में दलिया डाल दीजिए और दलिया को अच्छे से चलाते हुए सब्जियों में मिक्स कीजिए. दलिया पुलाव तैयार है, इसे एक प्याले में निकाल लीजिए.

स्वादिष्ट और पौष्टिक दलिया पुलाव को चटनी या दही के साथ सर्व कीजिए और सेहत बढ़ाइए.

सुझाव

  • सब्जियों को ज़्यादा नरम ना करें, इन्हें क्रन्ची ही रखें.

Dalia Pulao Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.9 / 5 (7002 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (43)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

rakhi
mam aap bahut acha khana banana btate h par dalia bananae k lia apne ye nhi btaya h ki dalia tyar kaise karna h kya vo boil krna h ya figo ker rakhna h plz rply

निशा: राखी, हमने दलिया पहले बना लिया है, दलिया की रैसिपी आप मूंग की दाल और दलिया रैसिपी का वीडियो देख सकती है.
KU NANCY LEWIS
i like ur every recipes which you put in this cite.nishaji thankful to u for this effort u shown
Ghanshyam
thank you nisha ji
i like ur recepies
shahana
Mujhe corn storch ka matlab nahi samjha?what is this?

निशा:
शहाना, कार्न स्टार्च, रिफाइन्ड कार्न फ्लोर है, ये किराना स्टोर पर मिल जाता है.
aakruty jain
ye tiyaar daliya,kya hai? aap pls bataiye
निशा: आक्रति, तैयार दलिया मीन्स हमने दलिया पहले से बना लिया.
upasna
mujhe bhi ye samaj nhi aaya ki tiyar daliya se kya mtlb hai use phle ubala hua hai ya nhi ya fir kacha daliya usmain dala hua hai ple let me know
निशा: उपासना, सादा दलिया हमने पहले से ही तैयार कर लिया है.
anjana
cake garnishing ki racipe batey
kavita
Nisha ji,
Mujhe ye samajh nahi aaya ki Taiyaar daliye se aapka kya matlab hai. Kya ye daliya pehle se bhuna aur ubaala hua hai. Please let me know so that I can cook. I love Daliya recipes.
Thanks
निशा: कविता, आपने सही समझा है.
rupali
How to make Sada Daliya? Kindly tell me the receipes of Corn (salad, Sabji etc...)
Smita
Waah Nisha ji! Aapki yeh recipe bahut hi achchi hi. Aaj maine ise naashte mein banaya aur yeh sabko bahut pasand aaya..Shukriyaa!!!
निशा मधुलिका
प्रमिला जी, तैयार दलिया से यही मतलब है कि सादा दलिया हमने बना लिया है.
pramila
Nisha ji,
Mujhe ye samajh nahi aaya ki Taiyaar daliye se aapka kya matlab hai. Kya ye daliya pehle se bhuna aur ubaala hua hai. Please let me know so that I can cook. I love Daliya recipes.
Thanks
Advocate Ramkrishna M Kaoshik
Dear Nishaji,
I like to make new - new recipe. this recipe is very old recipe but you have changed the basic concept of LAPASI I have tried according to your method and every body in my house is very happy.Thanks to Nishaji.
Ramkrishna M Kaoshik
Advocate High Court Mumbai