मिक्स वेज तहरी रेसिपी | Mixed Veg Tehri - Quick One pot Rice recipe

📅 30 अक्टूबर 2019 👁 74.9 हज़ार बार देखी गई 💬 0 कमेंट

झटपट और बहुत ही आसानी से बनाए जाने वाली उत्तर भारत की फेमस रेसिपी तहरी। दीपावली ,गोवर्धन और भाईदूज कई त्योहार एक साथ आ जाने पर सभी लोग पकवान खा-खा कर पक जाते है तो त्योहार के खत्म हो जाने पर सबसे पहले बनाए तहरी। यह बहुत ही आसानी से और जल्दी बन कर तैयार हो जाती है और बहुत ही हल्का खाना है।   

सर्दी के मौसम में गर्म-गर्म तहरी का स्वाद बहुत ही अच्छा लगता है। ये रेसिपी बहुत ही आसान और स्वादिष्ट है आप इसे घर पर ट्राए करे ये बहुत ही जल्दी बन कर तैयार हो जाएगी। ये रेसिपी टेस्ट के साथ- साथ हैल्दी भी है आप इसे छोटे बच्चे या बड़ो को दे उन्हें ये बहुत ही पसंद आएगी ।

आवश्यक सामग्री 

  • चावल- 0.75 कप 
  • आलू- 1
  • फूल गोभी- ½ कप 
  • शिमला मिर्च- ½ कप 
  • हरी मटर- ½ कप 
  • जीरा- 1 छोटी चम्मच 
  • हरी मिर्च- 2 
  • अदरक- ½ इंच 
  • हल्दी पाउडर- ½ छोटी चम्मच 
  • धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच 
  • टमाटर- 1 
  • लाल मिर्च पाउडर- ½ छोटी चम्मच
  • नमक- 1 छोटी चम्मच 
  • गरम मसाला- ¼ छोटी चम्मच 
  • हरा धनिया- 1-2 बड़ी चम्मच
  • तेल- 2-3 बड़ी चम्मच 

विधि 

तहरी बनाने के लिए एक कुकर में 2-3 बड़ी चम्मच तेल डाल कर गर्म कर लीजिए। तेल के गर्म हो जाने पर इसमें 1 छोटी चम्मच जीरा डाल कर मिडियम आंच पर भून लीजिए। 

जीरा भुन जाने पर इसमें 1 बारीक़ कटा आलू डाल कर 2 मिनट तक चलाते हुए भून लीजिए। आलू के हल्का सिक जाने पर इसमें 1/2 कप फूल गोभी डाल कर 1 मिनट तक भून लीजिए। अब इसमें 1/2 कप शिमला मिर्च, 1/2 कप हरी मटर के दाने डाल कर थोड़ी देर ओर भून लीजिए ।

अब इसमें 2 हरी मिर्च , 1/2 इंच अदरक का टुकड़ा, 1/2 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर,1 बारीक कटा टमाटर और 1/2 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर डाल कर सभी चीजों को मिलाते हुए एक मिनट ओर भून लीजिए।    

/images/mix-veg-tehri.jpg

सभी सब्जियों के हल्का भुन जाने पर इसमें 0.75 कप भीगे हुए चावल डाल कर मिलाते हुए एक मिनट तक भून लीजिए। सब्जी चावल अच्छे से मिक्स हो जाने पर इसमें 1.5 कप पानी, 1 छोटी चम्मच नमक,1/4 छोटी चम्मच गरम मसाला डाल कर कुकर का ढक्कन लगा कर तेज आंच पर एक सीटी आने तक पकने दीजिए। 

एक सीटी आ जाने पर कुकर का आधा प्रेशर निकाल दीजिए और आधा प्रेशर खत्म हो जाने के बाद कुकर का ढक्कन हटा कर उसे 10-15 मिनट के लिए एसे ही ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिए। 

तहरी के ठंडा हो जाने पर इसे एक प्लेट में निकाल कर ऊपर से हल्का सा हरा धनिया डाल दीजिए। तहरी सर्व करने के लिए तैयार है आप इसे दही या रायता के साथ सर्व करे ये सभी को बहुत पसंद आएगी।

सुझाव 

  • चावल को 15 मिनट से ज्यादा पानी में नहीं भिगोना है 
  • तहरी के लिए आप अपने पसंद अनुसार कोई भी सब्जी ले सकते हैं। 

मिक्स वेज तहरी रेसिपी | Mixed Veg Tehri - Quick One pot Rice recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।