दलिया पुलाव - Vegetable Dalia Pulao recipe - Broken Wheat with Vegetable recipe
दलिया पुलाव एक बहुत ही पौष्टिक और पाचक खाना है. कुछ हल्का खाना खाने का मन है, तो बनाइये दलिया पुलाव आपके घर के बड़े और छोटे बच्चे सभी पसन्द करेंगे, तो आइये आज हम दलिया पुलाव (Broken Wheat Dalia Pulav ) बनायें.
Read - Daliya Pulao Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Broken Wheat with Vegetable recipe
- दलिया - 1 कप
- फूल गोभी - 1/2 कप (बारीक कटी हुई )
- गाजर - 1 (पतली-पतली कटी हुई )
- शिमला मिर्च - 1 (छोटी छोटी कटी)
- टमाटर - 2
- हरी मटर के दाने- 1/2 कप
- घी/ तेल - 2 टेबल स्पून
- नमक- 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई )
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (छोटा-छोटा काटा हुआ)
- हरा धनिया - 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ )
विधि - How to make Broken Wheat with Vegetable recipe
दलिया भूनिए
पैन में आधा-पौना छोटी चम्मच घी डालकर गरम कीजिए. घी के पिघलते ही, इसमें दलिया डाल दीजिए और दलिया को लगातार चलाते हुए हल्का ब्राउन होने तक मध्यम आंच पर भून लीजिए.
सादा दलिया बनाइए
कुकर में दलिया और 3 कप पानी डाल दीजिए और दलिया को 1 सीटी आने तक पकने दीजिए. इसी बीच, टमाटर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए.
1 सीटी आने के बाद, गैस बंद कर दीजिए और कुकर का प्रैशर अपने आप खत्म होने दीजिए. प्रैशर खत्म होने के बाद, कुकर खोलकर दलिया को एक बड़े प्याले में निकाल लीजिए और दलिया को ठंडा होने दीजिए.
मसाले और सब्जियां भूनिए
कड़ाही गैस पर रखकर गरम कीजिए और इसमें बचा हुआ घी डाल दीजिए. घी गरम होने पर जीरा और हींग डाल दीजिए. जीरा के चटखने के बाद मटर, हरी मिर्च और अदरक डालकर 1 मिनिट तक भून लीजिए. फिर, गाजर डालकर 1 मिनिट भून लीजिए और इसके बाद, फूलगोभी डालकर भी 1 मिनिट और शिमला मिर्च डालकर भी 1 मिनिट और भून लीजिए. बाद में, टमाटर, हरा धनिया और नमक डाल दीजिए. सारी सामग्रियों को मिक्स करके 2 मिनिट पका लीजिए.
दलिया मिक्स कीजिए
सब्जियों के क्रन्ची होने के बाद, कड़ाही में दलिया डाल दीजिए और दलिया को अच्छे से चलाते हुए सब्जियों में मिक्स कीजिए. दलिया पुलाव तैयार है, इसे एक प्याले में निकाल लीजिए.
स्वादिष्ट और पौष्टिक दलिया पुलाव को चटनी या दही के साथ सर्व कीजिए और सेहत बढ़ाइए.
सुझाव
- सब्जियों को ज़्यादा नरम ना करें, इन्हें क्रन्ची ही रखें.
कमेंट (43)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
I follow her cooking skills & tips
निशा: मीनाक्षी जी, मेरे काम को सरहाने और पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा जी, कर सकते हैं.
निशा: प्रशान्त जी, जिस तरह दलिया सब्जियों के साथ फ्राई किया गया है उसी तरह पनीर के छोटे टुकड़ों को पहले हल्का सा तल लें और सब्जियां भी इसके साथ डालें, दलिया को बिलकुल इसी तरह फ्राइ करें, बहुत अच्छा दलिया बनेगा.
निशा: प्रिया जी, इसका मतलब सादा दलिया बनाकर तैयार कर लिया है यानिकि भुना और उबला हुआ. दलिया पुलाव के लिये दलिया खिला खिला हो इसके लिये पानी 3 कप डालें, और ज्यादा सोफ्ट दलिया बनाने के लिये 3.5 से 4 कप पानी डाला जा सकता है.
निशा: संदीप जी हां इसे खा सकते हैं.
निशा: दिव्या जी, दलिया को कुकर में पकायें बहुत जल्द पक जाता है.
निशा: निवेदिता जी, दलिया को भिगोना नहीं है.
निशा: मिष्टी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नारायन जी, अगर आप पसन्द करते हैं तो आंवला डाल सकते हैं.
निशा: मोहित जी, जी हां होता है, लेकिन साथ में एक्सर-साइज करनी होगी और तली भुनी चीजें भी कम करनी होंगी.
निशा: कृ्ष्णा जी, बताने के लिए धन्यवाद. सुधार कर दिया गया है.
Thanks daliya pulao bohot swadist tha
निशा: प्रमोद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
hello nisha ji
mujhe ye janana tha ki bna hua dalia kya hota ha jo apne is reciepe me likha ha. or is recepie me pani nahi dalta kya
निशा: शिखा जी, दलिया को भूना जाता है, पैन में 1 चम्मच घी डालकर, दलिया डालते है और लगातार चलाते हुये हल्का भूरा होने तक भुनते हैं.
निशा: प्रीती जी इसे इस तरह भी बनाया जा सकता है.
निशा: नेहा जी हाँ, ये बहुत अच्छा खाना है.
निशा: मीरा जी, अवश्य बनाइये ये बहुत ही पाचक खाना है, अच्छा लगता है, और बताइये कि आपको कैसा लगा?
निशा: शैलेन्द्र जी, दलिया तो बहुत ही पौष्टिक खाना है, इसे आप या किसी भी बीमारी के मरीज खा सकते हैं, बहुत फायदेमन्द है.
निशा: सपना जी, इस तरह भी दलिया बनाया जा सकता है, लेकिन तरह डाली गई सब्जी एकदम नरम हो जाती है, अगर सब्जियों को बाद हल्की नरम और क्रन्ची करके डाला जाता है तो ज्यादा अच्छी लगती है.
निशा: दीपा जी हां ओनियन डाल सकते हैं.
निशा: दीपा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पिंकू, सादा दलिया बनाने की रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, दलिया पुलाव के लिये दलिया खिला खिला हो इसके लिये पानी 3 कप डालें, और ज्यादा सोफ्ट दलिया बनाने के लिये 3.5 -4 कप पानी डाला जा सकता है.
निशा: आरजू, जी हां दलिया, पौष्टिक और जल्दी पचने वाला खाना है, आशा है कि वे पसन्द करेंगे, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जीना, सादा दलिया पहले से बना हुआ लिया है.
nisha ji mujhe aap ye bataiye ki dalia pulav v 'sada dalia' jitna faydemand h?
please mere is que. ka ans. aap jaldi se mujhe de jisse me is weekend ghar jane par vha se dalia la saku.
thank you very much.
निशा: वंदना, दलिया पुलाव बहुत स्वादिष्ट और बहुत हैल्दी डिश है, धन्यवाद.