Dum Aloo Recipe – दम आलू

दम आलू (Dum Aloo) सारे भारत भर में लोकप्रिय और बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी है, मेरे घर में ये सब्जी सभी पसन्द करते हैं. आईये आज शाम के खाने में हम दम आलू (Aloo Dum Recipe) बनायें.
Read - Dum Aloo Recipe In English
आवश्यक सामग्री - ingredients for Dum Aloo
- छोटे आलू - 400 ग्राम या 12- 14
- अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा
- टमाटर- 3 -4 मीडियम साइज
- हरी मिर्च- 2
- रिफाइन्ड तेल- 2 टेबिल स्पून और आलू तलने के लिये
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर - एक छोटी चम्मच
- क्रीम या मलाई- 50 ग्राम (1/4 कप)
- काजू - 25- 30 काजू
- ताजा दही - 50 ग्राम (1/4 कप) यदिआप चाहें तो
- मिर्च पाउडर- एक चोथाई छोटी चम्मच से कम
- गरम मसाला- एक चोथाई छोटी चम्मच से कम(थोड़ा सा)
- हरा धनियाँ - एक टेबिल स्पून(बारीक कतरा हुआ)
- नमक - स्वादानुसार
बनाने की विधि - How to make Dum Aloo Recipe
आलू को आधा छोटी चम्मच नमक डालकर उबाल लीजिये, ठंडा कीजिये और छील लीजिये. साबूत आलू में कांटे की सहायता से छेद कर लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालिये और आलू को हल्का ब्राउन होने तक तल लीजिये. तले हुये आलू को प्लेट में निकाल लीजिये. (आप चाहें तो आलू को छीलकर गोद लें और तेल लगाकर माइक्रोवेव में भी भून सकती है).

मिक्सी में टमाटर, हरी मिर्च, अदरक और(काजू को आधा घंटे पहले पानी में डाल कर भिगो लीजिये) काजू बारीक पीस लीजिये. कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये सबसे पहले जीरा डालिये इसके बाद हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर और अब डालिये टमाटर काजू का पेस्ट और क्रीम , मसाले को चमचे से चला चला कर भुनिये. मसाले में लाल मिर्च और नमक डालकर मिला दीजिये.
जब मसाले से तेल अलग होता हुआ दिखाई देने लगे तब इसमे मथा हुआ दही डाल दीजिये और उबाल आने तक चलाते रहिये, तरी को आप जितना पतला या गाढ़ा रखना चाहते हैं उसके अनुसार पानी डाल दीजिये और उबाल आने तक चमचे से चलाते हुये पकाइये. गरम मसाला डालकर मिला दीजिये. ग्रेवी में आलू डाल दीजिये और 2 मिनिट तक ढककर पकने दीजिये, ताकि आलू के अन्दर सारे मसाले जब्ज हो जायं. अब गैस बन्द कर दीजिये. आधी मात्रा हरे धनिये की डाल दीजिये. दम आलू तैयार हैं.
तैयार दम आलू (Dum Aloo) प्याले मे निकालिये. हरे धनियाँ को ऊपर से डाल कर सजाइये. नान, परांठे, चपाती या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
कमेंट (466)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Meri gravy hamesha khatti banati hai. Even after adding cream, sugar etc.
Please iska kuch solution batayein.
Thanks.
निशा: रुचिका, आप ग्रेवी में दही मत डालिये या बहुत कम डालिये.
kya hum aloo ko cheal kr tal sakte he
निशा: सिमी, कच्चे साबुत आलू को तलना मुश्किल होगा.
निशा: अनीता, धन्यवाद.
i Am YoGiTa TiTaRiYa,
me apki naye naye racipy try karti hu or wo bahut hi
simply ban jati hai mam pls app chines and italiyan racipy bhi show karna thnku.
निशा: संध्या, आप सर्च बटन में आलू गाजर की सब्जी लिखकर इसे देख सकती हैं.
hara dhania 1 table spoon barik kata huya.dalna zururi ha.banti kari ka bich ma hi balna ha ya bad main jab serve karna ha tab.
निशा: रुथ, हरा धनियां डालना जरूरी नहीं है.
THANKS FRON MY ALL THE FRNDS FROM CANADA AND THERE FAMILIES.
निशा: रुथ, धन्यवाद.
recipe ke liya hardik dhanyawad NISHA JI.
निशा: परिधि, बिना अंडे के केक की रैसिपी बेकिंग कालम में पढ़ सकती हैं. इस ब्लाग में सभी रेसीपी बिना अंडे के ही हैं
aap mujhay batay agar chotay aalo na milay to ham aalo ko caat kar us kar saktay hai ya nahi
निशा: ममता, बड़े आलू को 2 भागों में काट कर सब्जी बनाई जा सकती है.
निशा: संगीता, दही बड़ा की रैसिपी पढ़ लीजिये और बनाइये, दही बड़े बनाना बड़ा आसान है.
apki website bahot aachi hai.madam plz mujhe indian food ki recepies bhej dena.
htanks mam
निशा: ये वेवसाइट तो भारतीय खाने की ही है.
m ab daily alag alag recipes banati hu or mere maa,papa g or mera bhai sub khush hokar khate h, pls ase hi hamare liye recipe bhejti rhe.
thanks nish ji
Miane website se pad kar paneer kofta fir palak paneer banaya , jo ki sabhi ne pasand kiya, per jab maine alsi ki pinni banai to os mai sifr ek prob. aai ki veh banne ke baad judi nahi, mujhe pata nahi ki kujh se kaha galti ho gai, per maine os ki panjeri hi bna kar kha li
निशा: खुशी, चाशनी ज्यादा पक जाने से मिश्रण एकदम सूखा बनता है, आप इसमें 2 टेबल स्पून दूध मिलाकर बिलकुल धीमी आग पर मिश्रण को फिर से कलछी से चलाते हुये गरम करें तो लड्डू बनाये जा सकते थे या बर्फी भी जमाई जा सकती थी.
I would suggest that you kindly try to introduce the calorific and nutritious value of each recipe ingredients and its compatibility for heart care, diabetic, geriatic and other health requirements with a little bit of historic back ground of each recipe ingradients particularly alloo tomoter arvi,onino,lehsun etc which are not native of India your dum aloorecipe is good but which is the particular geographical area in which it originate d in India and differrent nuances and varieties and variations which make it Punjabi dum aloo,up dum aloo,and any other flavour
I am highly ipressed by your effort in putting up such a wonderful site in hindi
I would also suggest you to give a comparitive edit for pakistani dumaloo and afghan dumaloo if any when we talk of kashmere dumaloo amd I donot talk of Lalloo dumaloo just for a joke
thanks and all the best
but I am unable to download hindicafe inspite of my talk to the orginators in delhi
thanks again and all the best try to have an interactive site like wikipedia on Indian cookery
thanks again
Reply
निशा: mayanl, आपके सुझाव बहुत अच्छे हैं, धन्यवाद.