Aloo Kofta Curry – आलू के कोफ्ते

आलू के कोफ्ते की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट होती हैं, जब आपका रोजाना की आम सब्जी खाने से मन भर जाय तब अलग स्वाद वाली आलू के कोफ्ते की सब्जी बनाइये.
आइये आज आलू के कोफ्ते की (Aloo Kofta Curry) सब्जी बनायें. Alu Kofta, Alu Kofte ki sabzi, Kofta alu Sabji, Aloo Ke kofte.
Read - Aloo Kofta Curry Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Kofta Curry
कोफ्ते बनाने के लिये
- आलू - 350 - 400 ग्राम ( 7 - 8 आलू मीडियम आकार के)
- अरारोट - 4 टेबल स्पून ( 50 ग्राम)
- नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
- हरा धनिया- एक टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- काजू - 10-12 (एक काजू के 5-6 टुकड़े करते हुये काट लीजिये) (यदि आप चाहें)
- किशमिश - 30 (डंठल तोड़ दीजिये) (यदि आप चाहें)
- तेल - कोफ्ते तलने के लिये
तरी के लिये:
- टमाटर - 4- मीडियम आकार के
- हरी मिर्च - 1-2
- अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा
- मलाई या क्रीम - आधा कप ( 100 ग्राम)
- तेल - 2 -3 टेबल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून, बारीक कतरा हुआ
विधि - How to make Aloo Kofta Curry
आलू को उबाल कर, ठंडे करके छील लीजिये. छिले आलू को कद्दूकस कर लीजिये, इसमें अरारोट, नमक और हरा धनिया मिलाइये और आटे की तरह अच्छी तरह गूथ लीजिये. कोफ्ते बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करिये. मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण निकाल कर, चपटा कीजिये, उस पर 2-3 काजू के टुकड़े और 2 किशमिश रखिये, चारो ओर से उठाकर बन्द करके, गोल कर लीजिये, गोले को गरम तेल में डालिये. 5-6 गोले बनाकर एक बार में डाल कर, अलट पलट कर कोफ्ते ब्राउन होने तक तलिये. कोफ्ते को निकाल कर प्लेट में रखिये. अब दूसरे गोले बनाकर तेल में डाल दीजिये, और ब्राउन होने तक तल लीजिये. इसी तरह सारे कोफ्ते बना कर तैयार कर लीजिये. सब्जी बनाने के लिये कोफ्ते तैयार है.

तरी तैयार कर लीजिये
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये, मलाई को फैट लीजिये.
कढाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालने के बाद टमाटर, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डाल कर मसाले को दाने दार होने या मसाले से तेल अलग होने तक भूनिये. इस मसाले में फैंटी हुई मलाई डाल कर मसाले को जब तक भूनिये तब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे.
इस मसाले में 2 कप ( 400ग्राम) पानी और नमक भी डाल दीजिये और उबाल आने के बाद 3-4 मिनिट तक पकाइये, तरी में गरम मसाला और आधा हरा धनियां डालकर मिला दीजिये. सब्जी की तरी तैयार है.
कमेंट (193)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
इस तरह से बनाकर अद्भुत स्वाद मिला।
आपके निस्वार्थ मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद।
निशा: परमेश्वरी जी, बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार.
निशा: रूबी जी, आप 2-3 प्याज डाल कर सब्जी बना लीजिए. अगर आप खट्टा अधिक पसंद नहीं करते हैं तो टमाटर 2 डाल सकते हैं.
निशा: कुसुम जी, दही का उपयोग कर सकते हैं.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जया जी, मेरी वेबसाइट पर बहुत सी रेसिपी उपलब्ध हैं आप उन्हें देख सकते हैं.
निशा: स्वरा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका जी, धन्यवाद.
निशा: चेतन जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निधि जी, मिश्रण में कार्न फ्लोर या अरारोट कम होने से एसा हो सकता है.
निशा: अंकित जी, आपको भी बहुत-बहुत धन्यवाद. हमारी रैसिपी में सामग्री 3 से 4 लोगों के लिए पर्याप्त होती है और ज्यादातर रैसिपी के अंत में लिखा भी होता है.
निशा: रमेश जी, आप अपने स्वादानुसार रैसिपी में बदलाव कर सकते हैं.
निशा: आयशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोना जी, 2-3 प्याज बारीक काट कर ले लीजिए. जब तेल में जीरा भून जाए तब बारीक कटा प्याज डाल कर हल्का गुलाबी होने तक भून लीजिए उसके बाद उपरोक्त विधि अनुसार ग्रेवी तैयार कर लीजिए.
Nisha madam mai apse aaloo ki smily banane ki vidhi poonchhna chahti hoon. please tell me.
निशा: विधि जी, मै इस रैसिपी को जल्दी बनाने की कोशिश करूँगी.
निशा: राजेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंकुश जी, 4-5 सदस्यों के लिए पर्याप्त है और गरम मसाला पीसा हुआ लेना है.
निशा: शिखा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अरमान जी, आप आलू में थोड़ा और बाइन्डर (अरारोट, या कार्न फ्लोर इत्यादि) मिला लीजिये.
..
निशा: नरेन्द्र जी, आप रैसिपी को फोलो करें आप अच्छे आलू कोफ्ते बनाएंगे.
निशा: हीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हर्षिता जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकती हैं.
निशा: सारिका जी, आप इसमें कॉर्न फ्लोर का उपयोग कर सकती हैं.
निशा: अर्चना जी, आप क्रीम के बिना भी इसे बना सकती हैं.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Kya hum kofte banane k liye appam maker use kar sakte he kya
निशा: प्रीती जी, हां अप्पम मेकर में एकदम कम तेल में कोफ्ते बनाये जा सकते हैं.