चुकन्दर का हलवा । Chukandar ka halwa | Beetroot Halwa Recipe

📅 4 अप्रैल 2018 👁 67.4 हज़ार बार देखी गई 💬 14 कमेंट ★ 2.1 (10)

सलाद के रूप में चुकन्दर और इसकी सब्जी के स्वाद से तो सभी रूबरू होंगे. आज हम आपको चुकन्दर के मीठे स्वाद का अनुभव कराएंगे, चुकन्दर का हलवा बनाकर. 

Read - Chukandar ka halwa | Beetroot Halwa Recipe

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Beetroot Halwa Recipe

  • चुकंदर- 2 (300 ग्राम)
  • घी- 2 से 3 टेबल स्पून
  • चीनी- ½ कप (100 ग्राम)
  • काजू- 10 से 12 (बारीक कटे हुए)
  • बादाम- 8 से 10 (बारीक कटे हुए)
  • दूध- 300 मि. ली.
  • किशमिश- 1 टेबल स्पून
  • इलायची- 5 से 6

विधि - How to make Chukandar ka halwa

चुकन्दर को धोकर, छीलकर कद्दूकस कर लीजिए. 

पैन गरम करके इसमें 2 छोटी चम्मच घी डाल दीजिए. घी पिघलने पर इसमें कटे हुए बादाम और काजू डाल दीजिए और हल्का सा रंग बदलने तक भून लीजिए. भुने मेवों को प्लेट में निकाल लीजिए. इनको सिर्फ 1 मिनिट लगातार चलाते हुए भूना गया है. 

पैन में 2 टेबल स्पून घी डाल दीजिए. घी के पिघलने पर कद्दूकस किया हुआ चुकन्दर डाल दीजिए. इसे मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए 2 से 3 मिनिट भून लीजिए. 

3 मिनिट भूनने के बाद, इसमें दूध डालकर मिक्स कर दीजिए. इसे ढककर धीमी-मध्यम आंच पर 5 से 6 मिनिट पकने दीजिए. 

5 मिनिट बाद, मिश्रण को चला दीजिए. हलवे को खुला ही थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते हुए मध्यम आंच पर पका लीजिए. 

इसी बीच, इलायची को छीलकर कूटकर पाउडर बना लीजिए. हलवे पर पूरा ध्यान रखें. इसे प्रत्येक मिनिट में चलाते रहें. 

हलवे के गाढ़ा होने और चुकन्दर के नरम हो जाने पर् इसमें चीनी डालकर मिला दीजिए. साथ ही किशमिश भी डालकर मिक्स कर दीजिए ताकि ये चुकन्दर के जूस में मिलकर फूल जाएं. हलवा को लगातार चलाते हुए थोड़ा और पका लीजिए. 

हलवा गाढ़ा दिखने पर इसमें मेवे डाल दीजिए. थोड़े से मेवे गार्निशिंग के लिए बचा लीजिए. साथ ही इलायची का दरदरा कुटा पाउडर भी डालकर सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लीजिए. कुल 25 मिनिट में हलवा बनकर तैयार है. हलवा को प्याले में निकाल लीजिए. 

स्वाद और सेहत से भरपूर चुकन्दर का हलवा तैयार है. इसके ऊपर भुने हुए मेवे डालकर हलवे को गार्निश कीजिए. हलवे को पूरी तरह ठंडा होने के बाद इसे फ्रिज में रखकर् पूरे 7 दिन तक खा सकते है.

सुझाव 

  • चीनी अपने स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं. 
  • हलवे को जल्दी बनाने के लिए चौड़े बर्तन में पकाएं. 

Chukandar ka halwa | चुकंदर का हलवा | Beetroot Halwa Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.1 / 5 (10 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (14)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Ansuya agarwal
App bahut ache se samzati ha
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Ansuya agarwal
Ratna
Thank you very much
NishaMadhulika
Ratna जी, मेरे काम को पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
dayave
yeh to sach mai accha hai
NishaMadhulika
dayave , बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
Shivali
i saw your latest video of bitroot halwa and i treid it today for my husband.nd i dont beleive it taste like heaven as i follow your procedure of making bitroot halwa step by step.thanku mam.Im a housewif and follow your recipies whenever i want to make and dont know how to make it then i used to saw your video always and it comes with good result.god bless
NishaMadhulika
शिवाली जी, मुझे जानकर बहुत अच्छा लगा की आपने मेरी रेसिपी को बनाया और वह आपको पसंद भी आई. आपके इस प्रेत्साहन और सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
diksha
realy different
NishaMadhulika
दीक्षा जी, मेरे काम को सराहने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Megha Khandelwal
Misha aunty your recipies are always nice ....
Please upload some itallic recipies also....
NishaMadhulika
मेघा जी, आपके इस प्यार और सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. मैं जल्द ही ये रेसिपी बनाने की कोशिश करुंगी.
Geetika abort
Ragi halwa recipe video plz
NishaMadhulika
गीतिका जी, मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करुंगी.