चावल गुड़ के लड्डू । Chawal ke Laddu | Rice Flour Laddu wtih Jaggery Recipe

📅 5 जनवरी 2018 👁 75.9 हज़ार बार देखी गई 💬 4 कमेंट ★ 4.3 (189)

सर्दियों के मौसम की खास मिठाई- चावल गुड़ के लड्डू स्वाद में लगे बेमिसाल. थोड़े से घी का उपयोग करते हुए बने ये लड्डू कम घी पसंद करने वालों को भी भाएंगे.

Read- Chawal ke Laddu | Rice Flour Laddu wtih Jaggery Recipe

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rice Flour Laddu wtih Jaggery Recipe

  • चावल का आटा- 1.25 कप (200 ग्राम)
  • गुड़- 1 कप (200 ग्राम) (क्रम्बल किया हुआ)
  • तिल- 1 कप से कम (100 ग्राम)
  • सूखा नारियल- 1 कप (50 ग्राम)
  • घी- 2 टेबल स्पून
  • इलायची पाउडर- ½ छोटी चम्मच

विधि - How to make Chawal ke Laddu

कढ़ाही में चावल का आटा डाल दीजिए और चावल का रंग बदलने और आटे से खुशबू आने तक इसे भून लीजिए. भुने आटे को निकालकर एक प्याले में रख लीजिए. आटे को भूनने में 10 मिनिट लग जाते हैं.

इसके बाद, कढ़ाही में तिल डालकर इसे फूलने और रंग बदलने तक 2 मिनिट लगातार चलाते हुए मध्यम आंच पर भून लीजिए. भुने तिल को आटे में ही मिला दीजिए.

गुड़ से चाशनी बनाएं
कढ़ाही में गुड़ और आधा कप पानी डाल दीजिए. गुड़ को पानी में घुलने के 2 मिनिट बाद तक पका लीजिए. फिर, इसे चैक कर लीजिए. एक-दो बूंद प्याली में डालिए और ठंडा होने पर उंगली और अंगूठे के बीच में चिपकाकर देखिए, इसमें चिपचिपापन हो, तो चाशनी तैयार है.

तिल आटे में कद्दूकस किया हुआ नारियल और इलायची पाउडर डाल दीजिए. सारी चीजों को अच्छे से मिलने तक मिला लीजिए. गुड़ के सीरप को इसमें छानकर मिला लीजिए. साथ ही घी भी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लीजिए. लड्डू बनाने के लिए मिश्रण तैयार है.

लड्डू बनाएं
हाथ पर थोड़ा सा घी लगाकर हाथ को चिकना कर लीजिए और थोड़ा सा मिश्रण लेकर हाथ से गोल करके बाइन्ड करके लड्डू बना लीजिए. सारे लड्डू इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिए. इतने मिश्रण से 12 लड्डू बनकर तैयार हो जाते हैं.

चावल गुड़ के लज़ीज़ लड्डू को पूरी तरह ठंडा होने के बाद किसी भी एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिए और पूरे 1 महीने तक खाते रहिए.

सुझाव

  • चावल का आटा बाजार में मिल जाता है. आप इसे घर पर भी बना सकते हैं. चावल का आटा बनाने की विधि हमारे चैनल और वेबसाइट पर देख सकते हैं. 
  • तिल, नारियल और गुड़ आप अपने स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा ले सकते हैं.
  • चाशनी में तार बनने की जरूरत नही है, बस चिपचिपापन होना चाहिए. 
  • लड्डू अपनी पसंद के अनुसार छोटे या बड़े बना सकते हैं.
  • अगर आपके गुड़ में गंदगी लगे, तो आप इसे छान सकते हैं.

Chawal ke Laddu | चावल गुड़ के लड्डू । Rice Flour Laddu wtih Jaggery Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.3 / 5 (189 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (4)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Sukeshani narwade
I like it
NishaMadhulika
Sukeshani narwade रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
kamal singh
she is awesome
NishaMadhulika
कमल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.