सिघाड़े की मीठी कतली

singhada katli

शिव रात्री के व्रत के अवसर पर सिघाड़े की मीठी कतली बनाकर खायी जाती है. यह कतली बड़ी स्वादिष्ट होती है, आइये शिवरात्री पर सिघाड़े के आटे की मीठी कतली बनायें.

Read - Singhada Katli Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for singhada katli

  • सिघाड़े आटा - 100 ग्राम
  • घी - एक टेबल स्पून
  • चीनी - 100 ग्राम
  • इलाइची - 4 (छील कर कूट लीजिये)

विधि - How to make Singhada Katli

कढाई में घी डाल कर गरम कीजिये.  घी में सिघाड़े का आटा डाल कर हल्का गुलाबी होने तक भूनिये.

भुने हुये आटे में तीन गुना पानी और चीनी मिलाकर चमचे से चलाते जाइये.  उबाल आने के बाद 4-5 मिनिट तक पकाइये. सिघाड़े का गाड़ा हलुआ जैसा बन जायेगा.
singhada_katli2_850465862.jpg
एक थाली में घी लगा कर चिकना कीजिये, और सिघारे के हलुवा को थाली में डालकर पतला (आधा इंच की मोटाई में) फैला कर जमा दीजिये.

ठंडा होने पर चाकू से अपने मनपसन्द आकार में काट लीजिये. कतलियों को प्लेट में रखिये और ब्रत के खाने में खाइये.

Tags

Categories

Please rate this recipe:

5.00 Ratings. (Rated by 1 people)

और आर्टिकल पढे़ं

  1. 03 April, 2023 12:52:36 AM Dr Charu Arora

    Nisha ji can we use jaggery in place of sugar

  2. 03 June, 2018 03:21:58 AM

    Apne iski video nhi bnai kya

    • 03 June, 2018 10:07:31 PM NishaMadhulika

      मैं जल्द ही इसे अपलोड करने की कोशिश करुंगी.

  3. 21 September, 2017 05:01:18 AM mayuri kaur

    thanks for this recipe. i will try to make and all the best for your work
    निशा: मयूरी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.

  4. 11 August, 2017 10:05:28 PM Rashmi Lall

    Hi nisha jiIf I want to make this recipe with gud how much gud I have to use on behalf of one cup sugar Thanks\
    निशा: रश्मी जी, आप चीनी की जगह इतना ही गुड़ का यूज कर सकती हैं.

  5. 31 March, 2017 01:17:55 AM Shraddha Gupta

    Shud we add milk also in this meethi katli?
    निशा: श्रद्धा जी, इसमें दूध डालने की आवश्यकता नही है. आप चाहे, तो थोड़ा सा डालकर देख सकते हैं.

  6. 06 March, 2016 08:16:34 AM sushma gupta

    isme guthliyan kyu pad jati h .
    निशा: सुषमा जी, आटे में पानी डालते समय लगातार चलाते हुए पकायें इसमें गुठलियां नहीं पड़ेंगी.

  7. 02 November, 2015 08:08:22 PM Neha

    Iska video plz
    निशा: जल्द ही विडियो अपलोड होगा.

  8. 11 July, 2014 02:49:26 AM vaishali chavan

    Namaste nishaji, kya kuttu ka atta aur singhade ka atta alag alad hota hai??
    निशा: वैशाली जी हाँ ये दोंनो अलग अलग आटे हैं.

  9. 03 April, 2014 03:50:16 AM ramsharma


    निशा जी आप के द्वारा बताई विधि से सिंघाड़े की कतली बहुत स्वादिस्ट बनी है। क्या तजा सिंघाड़े को grind कर के भी कतली बना सकते हैं?
    निशा: रामशर्मा जी, ये कतलियां सिघाड़े के आटे से ही बनाई जाती हैं.