मूंगफली की चटनी – Peanut Chutney, Groundnut Chutney

📅 11 अक्टूबर 2007 👁 7.7 लाख बार देखी गई 💬 113 कमेंट ★ 3.1 (10162)

मूंगफली के दानो की चटनी (Moongphali ki Chutney) इडली, दोसे के साथ खाई जाती है. बहुत ही स्वादिष्ट होती है. 3-4 दिन तक फ्रिज में रख कर खाई जा सकती है.

Read - Peanut Chutney/Groundnut Chutney Recipe In English

Ingredients for Ground Nut Chutney

  • मूंगफली के दाने - 3/4 कप (भुने व छिले हुए)
  • हरी मिर्च - 2
  • करी पत्ते - 8 से 10
  • राई - 1/4 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 पिन्च
  • नींबू का रस -  1 टेबल स्पून
  • रिफाइन्ड तेल - 1 टेबल स्पून
  • नमक - 1/2 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

How to make Groundnut Chutney

मूंगफली के दाने मिक्सर जार में डाल दीजिये. इसमें हरी मिर्च, नमक, नीबू का रस और आधा कप पानी डाल  डालकर हल्का दरदरा पीस लीजिए.  चटनी को प्याले में निकालिये अगर यह आपको बहुत अधिक गाढ़ी लगे तो थोड़ा पानी और मिला दीजिये. चटनी की कन्सिस्टेन्सी ऎसी होनी चाहिए कि चम्मच से गिराने से गिर जाए.  इसमें कुल 3/4 कप पानी का उपयोग हुआ है. 

तड़का बनाइए

गैस पर तड़का पैन गरम कीजिये और इसमें तेल डालिये. गरम तेल में राई डालिये.  राई कड़कड़ाहट के साथ भुन जायेगी. गैस बन्द कर दीजिये और पैन में करी पत्ते डाल दीजिए. करी पत्ते के भुनते ही, लाल मिर्च पाउडर डालिये. तड़का तैयार है.

तड़के को चटनी में डाल दीजिये. चम्मच से एक दो बार चलाकर चटनी में तड़का मिक्स कर दीजिये.

मूंगफली के दानों की स्वादिष्ट एवं तीखी चटनी तैयार है. इस चटनी को दोसा, इडली, वड़ा के साथ परोसिए. मूंगफली के दानों की चटनी को फ्रिज में रखकर 4 से 5 दिनों तक खाया जा सकता है. 

सुझाव

इस चटनी में लाल मिर्च का उपयोग चटनी में हल्का सा रंग लाने के लिए इस्तेमाल हुआ है. 

Peanut Chutney Recipe - Peanut Chutney for Dosa and Idli

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (10162 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (113)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Bhavika
Nice
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Bhavika
Rekha pal
Very testi chatni
Mast
NishaMadhulika
रेखा जी, बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
Is chatni me kya hm lahsun sal skte h
NishaMadhulika
आप अपने स्वादानुसार बदलाव करके देख सकते हैं.
pushkar
इसमे चने की दाल मिला सकते है क्या

निशा: पुष्कर जी, अगर आपको दाल का स्वाद पसंद हो तो आप भुनी चने की दाल मिला सकते हैं.
Daksha
Can we make chattani from roasted groundnuts?

निशा: दक्ष जी, हमने ये मुंगफली भुनी हुई ही ली है.
Kiran
Neembu ki jagah imli juice use kar sakte hain

निशा: किरन जी, कर सकते हैं.
S
Thank you.

निशा: आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Pradeep
Nice ...recipy.maza aa Gaya.,,

निशा: प्रदीप जी, आपको रेसिपी पसंद आई इसके लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद.
Prakash
Badam ku chatni ban to gaya lekin usse sirf badam ku kgushbu aa rhi hai.....hotel se mangaye to usme khuahbu nhi aati hai
Sonyroy
Mst tha bdam ki chatni Mai bnayi thi Mai bhiar patna s belong krti hu... Mane 2.3times br chatni bnayi hu bdm ki meri family ko khub pasand says....

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद. आप ऎसे ही हमारे साथ बने रहें और रेसिपी बनाते रहें.
Hema
Thanks for such a beautiful nd easy recipes....last time mene apki recipes se idli sambar banya tha boht testy bana tha....nisha g kuch naste k liye esy nd new recipes b bataye...thanks

निशा: हेमा जी, आप मेरी साइट और यूट्यूबचैनल पर नाश्ते की बहुत सी रेसिपी सर्च कर सकती हैं. धन्यवाद.
anita
Thank you nisha ji mne ye chutney banai bhut hi aachi bani or mne esme thodi si sugar dali or bhi aachi bani

निशा: अनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
shweta
Thank u so much mam ......... m apki big fn hu..n apki bjh se hi aj m kitchen xprt hu .... so thankuuuu..... so much mam

निशा: श्वेता जी, ये आपकी लगन और मेहनत का ही नतीजा है जो आप इतने अच्छे से भोजन बना रही हैं. बहुत बहुत धन्यवाद.
priyanka tembhurnikar
kya ham jan sakte hai ki dosa sadhe tave par
banaye aur katorise ghumaye to kya dosa chipkega nahi
निशा: प्रियंका जी, साधा तवा पर पहले 2-3 परांठे बना लिये जायं तो उस पर दोसा बना लें, या तवा पर अच्छी तरह तेल लगायें गरम करें और फिर आधा कटा हुआ आलू लेकर कटे हुये भाग की तरफ से तवे पर रगड़ लें एसा करने के बाद दोसा बनायें तवा पर दोसा नहीं चिपकेगा.
ravneetkaur
Thanks nisha g

निशा: रवनीत जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
apurva
Chutney is not same y

निशा: अपूर्वा जी, आप सभी सामग्रियां पर्याप्त मात्रा में डालिए और चटनी को दिए गए निर्देशों के अनुसार बनाइए, चटनी अच्छी बनेगी.
rocky
Thank you ...ur item is very usfull & esy .

निशा: रॉकी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Anjana
Your recipes are very simple to understand. Thanks

निशा: अंजना जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Khushi
Nisha ji..
I am a big fan of urs recipes.
Could u please tell me shegdana dry chutney of Marathi style.
Plz plz plz..

निशा: खुशी जी, बहुत बहुत धन्यवाद. हम रेसिपी जल्दी ही पोस्ट करेंगे.
manisha
Nice recipe nisha ji

निशा: मनीषा जी, धन्यवाद.
Rashid Ansari
cute line bhot achchi lgi.
Minal
ye chutney kitne dino tak fresh reh sakti hai?

निशा: मिनाल जी, इस चटनी को आप फ्रिज में रखकर 4 दिन तक खा सकते हैं.
Vinod sethiya Patidar
Thanks my help

निशा: विनोद जी, आपको भी धन्यवाद
nisha
Bihar me jo me white rang ka curry idli me deep kr k diya jata h .wo kis chij ka bnta h
Sandhya
Thank you so much madam Ji
Aap bahut achhe hain

निशा: संध्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
maya yadav
Thank u nisha ji it helps me to impress my best frnd

निशा: माया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sabafatima
Wow your dishes

निशा: सबा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
deepika
Nisha ji lemon Ki jagah imli daal sakte hai kya?

निशा: दीपिका जी, डाल सकते हैं.
vikash
mungfali ko fry nhi kiya jaye ?

निशा: विकास जी, मूंगफली को भून कर ही लेना है.
divya
Hallo nishaji. I m biggest fan of u.. M har recipe bnane se phle apki recipe read krti Hu.. ND bht achi bnti h..

निशा: दिव्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.