मूंगफली की चटनी – Peanut Chutney, Groundnut Chutney

मूंगफली के दानो की चटनी (Moongphali ki Chutney) इडली, दोसे के साथ खाई जाती है. बहुत ही स्वादिष्ट होती है. 3-4 दिन तक फ्रिज में रख कर खाई जा सकती है.
Read - Peanut Chutney/Groundnut Chutney Recipe In English
Ingredients for Ground Nut Chutney
- मूंगफली के दाने - 3/4 कप (भुने व छिले हुए)
- हरी मिर्च - 2
- करी पत्ते - 8 से 10
- राई - 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1 पिन्च
- नींबू का रस - 1 टेबल स्पून
- रिफाइन्ड तेल - 1 टेबल स्पून
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
How to make Groundnut Chutney
मूंगफली के दाने मिक्सर जार में डाल दीजिये. इसमें हरी मिर्च, नमक, नीबू का रस और आधा कप पानी डाल डालकर हल्का दरदरा पीस लीजिए. चटनी को प्याले में निकालिये अगर यह आपको बहुत अधिक गाढ़ी लगे तो थोड़ा पानी और मिला दीजिये. चटनी की कन्सिस्टेन्सी ऎसी होनी चाहिए कि चम्मच से गिराने से गिर जाए. इसमें कुल 3/4 कप पानी का उपयोग हुआ है.
तड़का बनाइए
गैस पर तड़का पैन गरम कीजिये और इसमें तेल डालिये. गरम तेल में राई डालिये. राई कड़कड़ाहट के साथ भुन जायेगी. गैस बन्द कर दीजिये और पैन में करी पत्ते डाल दीजिए. करी पत्ते के भुनते ही, लाल मिर्च पाउडर डालिये. तड़का तैयार है.
तड़के को चटनी में डाल दीजिये. चम्मच से एक दो बार चलाकर चटनी में तड़का मिक्स कर दीजिये.
मूंगफली के दानों की स्वादिष्ट एवं तीखी चटनी तैयार है. इस चटनी को दोसा, इडली, वड़ा के साथ परोसिए. मूंगफली के दानों की चटनी को फ्रिज में रखकर 4 से 5 दिनों तक खाया जा सकता है.
सुझाव
इस चटनी में लाल मिर्च का उपयोग चटनी में हल्का सा रंग लाने के लिए इस्तेमाल हुआ है.
कमेंट (113)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Aapki recipes bahut acchi hoti hain aur easy bhi,plz lahsun ki chutney bhi bataiye na kaise banti hai....?
Nisha ji aap garlic chatni ki bhi receipe likho mera bhut mann ha garlic ki chatni banana ka
निशा: संध्या, ये चटनी आप फ्रिज में रखकर 4 दिन तक खा सकती हैं.
Very nice Peanut Chutney
निशा; पूनम, भुने हुये दाने के छिलके उतारे हुये की चटनी बनती है.
निशा: नीति, एक कटोरी में लगभग 100 ग्राम दाने आते हैं, आप 1/2 कप मूंगफली के दाने ले सकती हैं.
Maine ye chutney banai. Bahut hi swadisht thi. Kya aap lehusn ki chutney ki recipe bata sakti hain.
निशा: विभा, जी मूंगफली का छिलका उतारना बिलकुल जरूरी है.
Babita
It helped me a lot.