मूंगफली की चटनी – Peanut Chutney, Groundnut Chutney

मूंगफली के दानो की चटनी (Moongphali ki Chutney) इडली, दोसे के साथ खाई जाती है. बहुत ही स्वादिष्ट होती है. 3-4 दिन तक फ्रिज में रख कर खाई जा सकती है.
Read - Peanut Chutney/Groundnut Chutney Recipe In English
Ingredients for Ground Nut Chutney
- मूंगफली के दाने - 3/4 कप (भुने व छिले हुए)
- हरी मिर्च - 2
- करी पत्ते - 8 से 10
- राई - 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1 पिन्च
- नींबू का रस - 1 टेबल स्पून
- रिफाइन्ड तेल - 1 टेबल स्पून
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
How to make Groundnut Chutney
मूंगफली के दाने मिक्सर जार में डाल दीजिये. इसमें हरी मिर्च, नमक, नीबू का रस और आधा कप पानी डाल डालकर हल्का दरदरा पीस लीजिए. चटनी को प्याले में निकालिये अगर यह आपको बहुत अधिक गाढ़ी लगे तो थोड़ा पानी और मिला दीजिये. चटनी की कन्सिस्टेन्सी ऎसी होनी चाहिए कि चम्मच से गिराने से गिर जाए. इसमें कुल 3/4 कप पानी का उपयोग हुआ है.
तड़का बनाइए
गैस पर तड़का पैन गरम कीजिये और इसमें तेल डालिये. गरम तेल में राई डालिये. राई कड़कड़ाहट के साथ भुन जायेगी. गैस बन्द कर दीजिये और पैन में करी पत्ते डाल दीजिए. करी पत्ते के भुनते ही, लाल मिर्च पाउडर डालिये. तड़का तैयार है.
तड़के को चटनी में डाल दीजिये. चम्मच से एक दो बार चलाकर चटनी में तड़का मिक्स कर दीजिये.
मूंगफली के दानों की स्वादिष्ट एवं तीखी चटनी तैयार है. इस चटनी को दोसा, इडली, वड़ा के साथ परोसिए. मूंगफली के दानों की चटनी को फ्रिज में रखकर 4 से 5 दिनों तक खाया जा सकता है.
सुझाव
इस चटनी में लाल मिर्च का उपयोग चटनी में हल्का सा रंग लाने के लिए इस्तेमाल हुआ है.
कमेंट (113)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सारंग जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कुनाल जी, धन्यवाद.
निशा: सुप्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बिनिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सरीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: डोली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दर्शन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुमन जी, मूंगफली भून लेने के बाद मूंगफली के ठंडा होने पर दानों को हथेली पर रख कर रगड़ लीजिए छिलके आसानी से हट जाते हैं
निशा: साधना जी, मूंगफली के दाने यदि अच्छे हैं तो चटनी में बिटर स्वाद नहीं आयेगा.
Badam me thoda bhunje hue chana ka dal mix kar sakte h kya
Nishaji your recipe very very testy ! Bahut swadist chutney banati hai !
निशा: उमरफारुक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रशमी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
tusin great ho...
when i am in trouble in making new recipe i just follow u thanku very much
Your recipes are very usefull and i learn a lot.
निशा: व्रिन्दा जी, गोभी की कई तरह की सब्जी, मेरे वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध हैं, सर्च बटन पर गोभी सब्जी लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
nahi hota hay aisa kyu bolosakti hay pls....
निशा: सुनीता जी, नानखताई और बिस्किट्स के लिये, इन्ग्रीडियेन्ट्स बराबर मात्रा में लीजिये, थोड़ी सी प्रेक्टिस से ये चीजें आप बड़ी आसानी से बनाने लगेंगी.
निशा: अशोक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका जी, क्रीम को A.C. room में व्हिप कीजिये, क्रीम के प्याले के नीचे एक और प्याला बर्फ के क्यूब भर कर रख लीजिए ताकि क्रीम ठंडी रहे, क्रीम बहुत अच्छी तरह व्हिप होती है, फ्रोजन क्रीम बहुत जल्दी व्हिप होती है, प्लीज ट्राई.
निशा: विक्रम जी, आपको भी दिपावली की शुभकामनायें, बहुत बहुत धन्यवाद.
Happy Janmashtami.
Before few days ago, i asked for rajkot ki "lili chutney". I m still waiting for it.
Thx,
Best Regards.
Short and sweet chatni..nice