मूंगफली की चटनी – Peanut Chutney, Groundnut Chutney

मूंगफली के दानो की चटनी (Moongphali ki Chutney) इडली, दोसे के साथ खाई जाती है. बहुत ही स्वादिष्ट होती है. 3-4 दिन तक फ्रिज में रख कर खाई जा सकती है.
Read - Peanut Chutney/Groundnut Chutney Recipe In English
Ingredients for Ground Nut Chutney
- मूंगफली के दाने - 3/4 कप (भुने व छिले हुए)
- हरी मिर्च - 2
- करी पत्ते - 8 से 10
- राई - 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1 पिन्च
- नींबू का रस - 1 टेबल स्पून
- रिफाइन्ड तेल - 1 टेबल स्पून
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
How to make Groundnut Chutney
मूंगफली के दाने मिक्सर जार में डाल दीजिये. इसमें हरी मिर्च, नमक, नीबू का रस और आधा कप पानी डाल डालकर हल्का दरदरा पीस लीजिए. चटनी को प्याले में निकालिये अगर यह आपको बहुत अधिक गाढ़ी लगे तो थोड़ा पानी और मिला दीजिये. चटनी की कन्सिस्टेन्सी ऎसी होनी चाहिए कि चम्मच से गिराने से गिर जाए. इसमें कुल 3/4 कप पानी का उपयोग हुआ है.
तड़का बनाइए
गैस पर तड़का पैन गरम कीजिये और इसमें तेल डालिये. गरम तेल में राई डालिये. राई कड़कड़ाहट के साथ भुन जायेगी. गैस बन्द कर दीजिये और पैन में करी पत्ते डाल दीजिए. करी पत्ते के भुनते ही, लाल मिर्च पाउडर डालिये. तड़का तैयार है.
तड़के को चटनी में डाल दीजिये. चम्मच से एक दो बार चलाकर चटनी में तड़का मिक्स कर दीजिये.
मूंगफली के दानों की स्वादिष्ट एवं तीखी चटनी तैयार है. इस चटनी को दोसा, इडली, वड़ा के साथ परोसिए. मूंगफली के दानों की चटनी को फ्रिज में रखकर 4 से 5 दिनों तक खाया जा सकता है.
सुझाव
इस चटनी में लाल मिर्च का उपयोग चटनी में हल्का सा रंग लाने के लिए इस्तेमाल हुआ है.
कमेंट (113)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मधु जी, चटनी के लिये, भुने छिले हुये दाने लिये जाते हैं.
Thx for lots of chutney recipe. Please send me the recipe of Rajkot ki "lili chutney".
Waiting...
Thanks.
With best regards.
निशा: विशाल जी हां मैं कोशिश करूंगी.
निशा: रचना, चटनी के लिये मूंगफली दाने भुने छिले हुये चाहिये.
Thx for lots of chutney recipe. Please send me the recipe of "Rajkot ni lili chutney".
Thanks.
With best regards.
निशा: विशाल, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: शरीन जी,आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ज्योति, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हैपी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अमिताभ, जी हां कोकोनट भी मिलाया जा सकता है, मूंगफली दाने और नारियल मिलाकर भी चटनी बहुत अच्छी बनती है, अकेले नारियल की चटनी भी बहुत अच्छी बनती है.
निशा: नवनीत, बना सकते हैं लेकिन भुनी छिली मुंगफली के दाने से बनी चटनी ज्यादा स्वादिष्ट बनती है, नीबू की जगह दही का यूज किया जा सकता है.
निशा: रिया, चटनी में एक नीबू का रस डालना है.
निशा: सीमा, वेज बिरयानी रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर वेज बिरयानी लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: ज्योति, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आरती ये चटनी तो इडली के साथ मुख्य रूप से बनाई जाती हैं.
yeh bahut hi swadisht thee.
Mumbai main sadak par dose ke thelon par dose ke saath jo tamater ki chutney dete hain ,kripya uski vidhi bhee bataiye.
Dhanyavad
निशा: मुकेश जी अवश्य.
निशा: दाने से छिलके हटने लगे,जैसा कि हमें खाने में अच्छी लगती हैं, और मूंगफली का छिलका भी हटाना है.
i m using ur site most of times whenever i want to make any recipe, its all awesome but the only problem is u r not using onion and garlic in your recipes thats not a big issue, u clearly mentioned at last about that.
Plz keep updating ur site with new recipes. Very best of luck from my site to both of you.
Tripti
निशा: तृ्प्ति, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मांज, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: अन्जना, धन्यवाद.
निशा: गौरव, चने की दाल की चटनी और नारियल की चटनी भी दोसा के साथ बहुत अच्छी लगती है.
निशा: आराधना, डाल सकते हैं.
As I am bechlor and lunch I prepare atleast daily. And I love cooking and feel happy once get appreciation for same..
Thanks a lot nisha jee and keep posting
निशा:राजबधान, धन्यवाद.