आलू टमाटर की सब्जी (Aloo Tamatar Sabzi)

📅 2 मार्च 2008 👁 14.5 लाख बार देखी गई 💬 213 कमेंट ★ 3.0 (19008)

Aloo Tamatar Sabzi

टमाटर आलू की सब्जी पूरी, बेड़मी या परांठे के साथ खाने में बहुत अच्छी लगती है. आईये आज आलू टमाटर की सब्जी (Aloo Tamatar Sabzi) बनायें
Aloo Tamatar Sabzi, Curried Potatoes In Tomato Sauce, Alu Tamatar Sabzi

Read - Aloo Tamatar Sabzi Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Tamatar Sabzi

  • आलू - 300 ग्राम
  • टमाटर - 200 ग्राम
  • हरी मिर्च - 2-3
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • तेल - 1 टेबल स्पून
  • हींग - 1 पिंच
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से भी कम
  • नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हरा धनियां - एक टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

aloo_tamatar_sabzi_2_376408681.jpg

विधि - How to make Aloo Tamatar Sabzi

आलू को उबाल कर, ठंडे करके छील लीजिये.

टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये.  गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिये.  जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डालकर चमचे से चला दीजिये ( मसाला जलने न पाये).  मसाले में टमाटर का पेस्ट डालकर मसाले को तब तक भूनिये जब तक कि वह दाने दार न हो जाय.

आलू को तोड़कर इस मसाले में डालिये और 2 मिनिट तक चमचे से चलाते हुये भूनिये.  एक गिलास पानी, नमक और लाल मिर्च डाल दीजिये (पानी की मात्रा आप अपनी इच्छा के अनुसार घटा बड़ा सकते हैं).

सब्जी में उबाल आने के बाद 3-4 मिनिट तक पकाइये.  सब्जी बन चुकी है.  सब्जी में गरम मसाला और आधा हरा धनियां डाल कर मिला दीजिये.

आपकी आलू टमाटर की सब्जी (Aloo Tamatar Sabzi, Curried Potatoes In Tomato Sauce, Alu Tamatar Sabzi) तैयार है.  सब्जी को बाउल में निकाल लीजिये और हरे धनियां ऊपर से डालकर सजाइये.  गरमा गरम आलू टमाटर की सब्जी पूरी, परांठे, नान या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.

Aloo Tamatar Sabzi Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.0 / 5 (19008 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (213)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

jannat
टिप्पणी hello mam thankes
NishaMadhulika
You are most welcome jannat
Naveen kumar
Hare krishna ji
Thanku you didi
Thank you so much..!
NishaMadhulika
Naveen kumar , You are most welcome
Naveen kumar
Hare krishna ji
Thanku you didi
Thank you so much..!
NishaMadhulika
Naveen kumar , You are most welcome
You are the best!!
NishaMadhulika
{name जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ashish kumar gupta
टिप्पणीsukriya madam
NishaMadhulika
ashish kumar gupta जी, बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार.
Indu
Achi thi
NishaMadhulika
Indu जी, बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
kheersagar bariha
very good
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद kheersagar bariha
MONIKA
mam ap kisi recipie me pyaj lehsun ni dalti?????????? vo to most imporrtant h
NishaMadhulika
मोनिका जी मैं इनके बिना ही रेसिपी बनाती हूं पर आप चाहें तो उपयोग कर सकती हैं.
Ajay
Bahut Swadist bani h Medam g
NishaMadhulika
अजय जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ansika
tankyou
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Ansika
sonu yadav
Banane ka tarika achcha hai
NishaMadhulika
सोनू जी, रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Deepu mishra
सुखी सब्जी कैसे बनाये

निशा: दीपू जी, आलू मसाले में डाल कर मिक्स करें और बिना पानी डाले सूखी सब्जी बना लीजिए.
Munna shaw
Simple parata ke saath tarkari kya hota .dophar ka cooking kese banye list' batyae rice dal

निशा: मुन्ना जी, आप मेरी वेबसाइट और यूटयूब चैनल पर बहुत सी रेसिपी देख सकती हैं और उनमें से जो भी आपको पसंद हो उसे बनाएं. आपको वे पसंद आएंगी.
bhojpuri
tor site hmke acha lagal tohni k bahut bdiya recipy bnawe lasan dhanyawad

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
dhanraj
उबले आलू डालने की बजाय अगर कच्चे आलू तेल मे मसाला भूनने के बाद उसी तेल मसाले मे पकाकर फिर उसमे टमाटर के टुकड़े कर के पकाए जाए तो स्वाद ज्यादा आएगा

निशा: धनराज जी, सुझाव के लिए धन्यवाद. आप अपनी पसंद अनुसार में बदलाव कर सकते हैं.
Nidhi
I love your recipes.. I don’t have to call my mom anymore for cooking instructions..

निशा: निधि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kashish atiwari
Jo garam masala dalna h wo konsa h pisa hua garm masala dalna h kya upar se

निशा: कशिश जी, पिसा हुआ गरम मसाला उपयोग में लाना है.
Ankit
Thank you nisha ji

निशा: अंकित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Duli chand
Fire ? Fast, medium or slow?

निशा: सब्जी को आप धीमी-मध्यम आंच पर ही पकाएं.
Deepak Singh
Nic bahut accha ban gaya thanks

निशा: दीपक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
harsh
thanks you are making absolute tasty dishes .And appki her recepie ko dekhkar muje lagta hai ki mein app se bhi tasty sabji banata hoon. sab log finger chat te rahe jata hai. meina toh food aap se hi sikha hai.

निशा: हर्ष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kshitij panchal
Rasa gada karne ke liye isme dahi ka use kar sakte h ya nahi. रसा गाढा करने के लिए इसमे दही का उपयोग कर सकते है या नही .

निशा: दही से इसके स्वाद में खटास बढ़ सकती है. ऎसे में एकदम ताजा दही का ही उपयोग करें तो बेहतर होगा.
anjali sharma
Kuch asan racipee bataiye aloo tamatar ki

निशा: अंजली जी, आप मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर आलू टमाटर से बनी और बहुत सी रैसिपी देख सकती हैं.
sunny
nice recipy aaloo tamato sabzi

निशा: सनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ram krishna
super alumatar Rhoda amchur Jarur dale

निशा: राम जी, धन्यवाद.
Madhuri
very nice !

निशा: माधुरी जी, धन्यवाद.
Arti
Sirf only tamtar se kitni sabji banabanai jti h reply please....

निशा: आरती जी, सिर्फ टमाटर से आप टमाटर कढ़ी, टमाटर करी और भरवां टमाटर बना सकती हैं. ये सभी रेसिपीज़ हमारी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध हैं.
satyam gautam
good nice food thanks for

निशा: सत्यम जी, धन्यवाद.
vikas rajpput
Sabzi achhi bani .thanks

निशा: विकास जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Rajan
aap ne tamatr k paist kyo bnaya
kaat kr bhi dal skte the

निशा: राजन जी, यह दोनों तरीकों से बनाई जा सकती है़ आप चाहे तो इसे कटे हुए टमाटर से भी बना सकते हैं.