बाजरे की खिचड़ी - Bajra Khichdi Recipe

चावल की खिचड़ी तो हमेशा बनती ही है, लेकिन अभी सर्दियों में अगर बाजरे की खिचड़ी (Bajra Ki Khichdi) बना ली जाय तो एक अलग स्वाद की खिचड़ी खाने को मिल जायेगी. बाजरे की खिचड़ी बहुत स्वादिष्ट होती है, इसकी सुगन्ध भी बड़ी ही मन मोहक होती है. तो आइये बाजरे की खिचड़ी (Bajre Ki Khichadi) बनायें.
- Read this recipe in English - Bajra Khichdi Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bajra Khichdi
- बाजरे की मिगी - 200 ग्राम
- मूंग की दाल - 150 ग्राम
- घी - 2 टेबिल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - 1 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 (बारीक कतरी हुई)
- अदरक - 1 इंच का लम्बा टुकड़ा (बारीक कतरा हुआ)
- हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- हरी मटर के दाने - 1 छोटी कटोरी (यदि आप चाहें)
- नमक - स्वादानुसार
- हरा धनियां - 1 टेबिल स्पून

विधि - How to make Bajre Ki Khichdi
बाजरे को छान, बीन कर साफ कर लीजिये. थोड़ा सा पानी डाल कर बाजरे को गीला कर दीजिये (बाजरे को मोय दीजिये). इसके उपरान्त बाजरे को खरल में डाल कर इतना कूटिये, कि बाजरे की सारी भूसी निकल जाय. छान फटक कर भूसी को अलग कर दीजिये और बाजरे की मिगी अलग कर लीजिये.
कुकर में घी डालकर गरम कीजिये. हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद, हरी मिर्च, अदरक, हल्दी पाउडर और मटर के दाने डाल कर 2 मिनिट तक भूनिये. अब इस मसाले में बाजरे की मिगी को धो कर डालिये और 2-3 मिनिट तक चमचे से चला कर खिचड़ी को भूनिये.
दाल और बाजरे की मात्रा का चार गुना पानी डाल दीजिये. कुकर बन्द कीजिये. एक सीटी आने के बाद 5 मिनिट तक धीमी गैस पर खिचड़ी को पकने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये.
कुकर का प्रेसर खतम होने के बाद कुकर का ढक्कन खोलिये. आपकी बाजरे की खिचड़ी तैयार है. खिचड़ी को बाउल में निकालिये. हरा धनियां ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम बाजरे की खिचड़ी (Bajre Ki Khichdi) दही, अचार और चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
कमेंट (42)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: माथुर जी, खिचड़ी डायजेस्टिव है और खिचड़ी बच्चे खा सकते हैं.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शशि जी, नही, बाजरे की खिचड़ी बाजरे की मिगी से ही तैयार की जाती है, जो बाजरे में थोड़ा सा पानी डालकर उसे हल्का सा भिगा लिया जाता है और नरम होने पर उसे कूट कर, फटक कर तैयार की जाती हैं. आटे से नही खिचड़ी नहीं बनती.
निशा: मनजीत जी, आप इसे बिना छौंक के बिल्कुल सादे दलिया की तरह भी बना सकती हैं.
निशा: खुश्बू जी, बाजरे की मिगी के लिये फूड प्रोसेसर से उतार छिलके उतार सकते हैं, आप इसे ट्राई कीजिये और अपने अनुभव अवश्य शेयर कीजिये.
If yes then how.
निशा: प्रकाश जी हां आप मीठा दलिया बना सकते हैं, मीठे दलिया के लिये इसमें दाल की आवश्यकता नहीं होती. दलिया को पानी में पका लें और बाद दूध और चीनी या गुड़ के साथ मिला कर खायें.
humare ghar per bajre ki khichadi banti thi toh non veg me banti thi, jo bajre ki khicadi banati thi wo meri didi thi, abi kuch din pehle hi unki death ho gai hai. mujhe bajre ki khichadi bananai nai aati. meri request hai ki aap bajre ki khicadi video k dwara dikahye taki mujhe yeh recipe banane me koi problem nai aaye. please madam meri request hai aapse.
निशा: शितल जी, मैं सिर्फ वेज खाना ही बनाती हूँ.
निशा: ईश जी, आप इसमें चावल डाल सकते हैं.
क्या यह पचने मे हलकी है या भारी। ?
निशा: मनोज जी, खिचड़ी पचने में हल्की होती है.
Thanks.
निशा: कमल जी, जब आप मसाले में बाजरे की मिगी डालें तभी दाल भी डाल दीजिए.
निशा: निशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संध्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आनंद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kya isme sabjiyo ka use kar sakte hai
निशा: मोना जी हां अवश्य कर सकते हैं.
निशा: सुदर्शन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
thanks for some nice recipe,write about navratan corma and gujrati kaman
निशा: निलेश जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: रागिनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
i like it
निशा: पूनम, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संदीप जी, अवश्य उस बाजरा से खिचड़ी बनाई जा सकती है.
निशा: कृ्ष्ण, जी हा इसमें चने की दाल और चावल डाले जा सकते है. वेबसाइट पर महेरी रैसिपी उपलब्ध है, इसे राबड़ी भी कहते हैं, सर्च बटन पर महेरी लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते है.
निशा: पिंकी, आप इतनी मेहनत से कोई भी खाना बनायेंगे, वह अवश्य तारीफ के काबिल होता है, और आप मुझे इतने प्यारे कमेन्ट देती हैं, मैं बहुत खुश होती हूँ और मेरे काम करने का साहस और बढ़ता है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीलम, बाजरे की भुसी मिक्सी से उतार तो सकते हैं लेकिन वह दलिया बन जायेगा, साबुत नहीं मिलेगा.