Semai Kheer Recipe - Sevaiya Kheer सिवइयों की खीर Semaiya Kheer

कल रेडियो पर चकदे इंडिया का मौला मेरे मौला मेरे गीत बज रहा था. इसगाने के अंतरे में एक लाइन आयी वही सेवईयां वही खीर. सुनकर सोचा कि आज घर में सिवईयां बनायी जायें. प्रस्तुत हैं सेवईयां यानी thin pasta या Vermicelli की खीर. (Sevaiya Kheer , Semaiya Kheer, Sheer Kurma)
Read - Semai Kheer Recipe - Sevaiya Kheer Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sheer Korma - Sevaiya Kheer
- सेवई (Vermicelli) - 100 ग्राम (एक कप)
- घी - एक टेबिल स्पून
- दूध - 1 लीटर
- काजू - 1 टेबल स्पून ( एक काजू को 8 टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
- किशमिश - 1 टेबल स्पून
- छोटी इलाइची - 4-5 (छील कर, कूट लीजिये)
- चीनी - 80-100 ग्राम (आधा कप)
- बादाम - 4 (बारीक बारीक लम्बाई में कतर लीजिये)
विधि - How to make Sheer Korma
कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये. घी में सिवइयां डाल कर चमचे से चलाते हुये, धीमी आग पर, ब्राउन होने तक भूनिये. गैस बन्द कर दीजिये, सिवइयां प्लेट में निकाल कर रख लीजिये.
दूध को किसी मोटे तले के बर्तन में डाल कर गरम करने रख दीजिये, जब दूध में उबाल आ जाय तो सिवइयां दूध में डाल कर चमचे से चलाते रहिये, जब तक कि दूध फिर से न उबलने लगे. अब कटे हुये काजू और किशमिश भी डाल दीजिये गैस धीमी कर दीजिये.
सिवइयां नरम हो जांय और चमचे से गिराने पर दूध के साथ गिरने लगे, गैस बन्द कर दीजिये. खीर में इलाइची पाउडर और चीनी मिला दीजिये और खीर को ढककर 10 मिनिट के लिये रख दीजिये.
सिवइयों की खीर को प्याले में निकालिये, कतरे हुये बादाम ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम सिवई की खीर परोसिये और खाइये, ठंडी खीर भी बहुत अच्छी लगती है.
कमेंट (52)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
sevaii banate samay doodh fat jata hai please tip
निशा: सुनील जी, दूध में अच्छा उबाल आने के बाद सिमइया डालें, दूध नहीं फटेगा.
निशा: दी़क्षा जी, आपके इस प्रेम और सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्मिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
निशा: आदर्श जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मुकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जी बिलकुल उपयोग में ला सकते हैं.
निशा: बिजय जी, धन्यवाद.
निशा: सुशील जी, मै आशा करती हूं कि आपकी पत्नी को आपके द्वारा बनी डिश पसंद आए. आप अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करना मत भूलिएगा.
निशा: कंचन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शीतल जी, 3-4 लोगों के लिए पर्याप्त है.
निशा: सोनम जी, दूध में अच्छा उबाल आने के बाद सिमइया डालें, दूध नहीं फटेगा.
निशा: आकाश जी, मेरे चैनल पर रबड़ी खीर की रेसिपी उपलब्ध है, जिसमें रबड़ी डाली जाती है, प्लीज आप उसे देखिये, आपको पसन्द आयेगी.
निशा: गायत्री जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कमल जी, दूध में अच्छा उबाल आने के बाद सिमइया डालें, दूध नहीं फटेगा.
इसमे और क्या मिलाते है
निशा: फिरोजा़ जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks nishaa jii for yummy dish recipie
Thnx nishaji
Nisha G mai bachlor me rhta hu..id me apke anusar sheer khurma tayyar karuga.
apke wajah se ghar ki mahek mil jayegi..
thank you.nd god bless you
निशा: फैज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बबिता जी, खीर में दूध और थोड़े ड्राई फ्रूट और मिला लीजिये, चीनी कम हो जायेगी.
निशा: रुचिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रीना जी हां खीर में केसर डालिये बहुत अच्छा स्वाद आयेगा.
निशा: वेबसाइट पर फ्रूट कस्टर्ड रैसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर फ्रूट कस्टर्ड लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.