लाल मिर्च का अचार (Bharwa Lal Mirchi ka Achar – Stuffed Red Chilli Pickle Recipe)

📅 14 फरवरी 2008 👁 7.4 लाख बार देखी गई 💬 175 कमेंट ★ 3.0 (11186)

Bharwa Lal Mirchi ka Achar

कभी कभी खाने के साथ तीखा खाने का मन सभी का करता हैं, उस समय मिर्च का अचार खाने को मिल जाय तो बड़ा अच्छा लगेगा. आइये आज हम लाल मिर्च (Bharwaa laal Mirchi ka Achaar ) का अचार बनायें.

Read - Bharwa Lal Mirchi ka Achar – Stuffed Red Chilli Pickle Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bharwa Lal Mirchi ka Achar

  • लाल मिर्च - 250 ग्राम
  • सरसों का तेल - 2 टेबल स्पून 
  • सिरका - 2-3 टेबल स्पून
  • पीली सरसों पाउडर - 3 छोटी चम्मच
  • सौंफ पाउडर - 3 छोटी चम्मच
  • मेथी पाउडर - 3 छोटी चम्मच
  • नमक - 2.5 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1.5 छोटी चम्मच
  • अज़वायन - ½ छोटी चम्मच
  • हींग - ¼ छोटी चम्मच से कम

विधि - How to make Bharwa Lal Mirchi ka Achar

mirch_ka_achar2_668213282.jpgलाल मोटी अचार वाली मिर्च बाजार में सर्दी के मौसम यानी इन दिनों मिल जाती हैं.  लाल मिर्चों को अच्छी तरह धो लीजिये.  धूप में 1- 2 घंटे के लिये रख कर पानी सुखा लीजिये.

मिर्च के डंठल काट लीजिये, मिर्च को लम्बाई में इस तरह काटिये कि वह एक तरफ से जुड़ी रहे.  इसी तरह सारी मिर्च काट लीजिये.

एक थाली में सारे मसाले, सरसों का तेल और सिरका सभी को अच्छी तरह मिला लीजिये.  एक एक मिर्च उठाकर, मसाले को मिर्च में भरिये.  सारी मिर्च मसाले से भर लीजिये.

लाल मिर्च के अचार को किसी भी कांच के कन्टेनर में भर कर रख लीजिये. अचार को 3 दिन धूप में रखा रख दें, इससे अचार का स्वाद और लाइफ दोनों ही बढ़ जाते हैं.  आपका लाल मिर्च का अचार (Bharwa Lal Mirchi ka Achar - Stuffed Red Chilli Pickle ) तैयार हैं.   इस अचार को तेल में डुबा कर रखने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि सिरका प्रेजर्वेटिव का काम करता है.  इस अचार को दो या तीन महीने तक प्रयोग कर सकते हैं.  यदि आप तीन महीने से अधिक समय तक रखना चाहें तो इसे कन्टेनर में इतना तेल डाल दें कि मिर्चें तेल में अच्छी तरह डूब जायें.

जब भी आपका मन करे, मिर्च का अचार को खाने के साथ निकालिये और खाइये.

साबधानियां: अचार के कन्टेनर को उबलते हुये पानी से धोयें और धूप में अच्छी तरह सुखा कर ही उसमें अचार भरें, अचार को हमेशा ही साफ और सूखे चमचे से निकालें, अचार जल्दी खराब नहीं होते.

Bharwa Lal Mirchi ka Achar – Stuffed Red Chilli Pickle Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.0 / 5 (11186 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (175)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Krishnandan raut
Kya hum sirka skip nhi kar sakte
NishaMadhulika
Krishnandan raut जी, आप सिरके की जगह नींबू का रस या अमचूर पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन सिरका अचार के स्वाद को बढ़ाता है और यह अचार की शैल्फ लाइफ को भी बढ़ाता है.
शरद शर्मा
आपके द्वारा बताये मिर्ची के अचार की विधि सही लगी
NishaMadhulika
शरद शर्मा जी, रेसिपी पसंद करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद आपका.
Rachna
Hi Nisha Ji
Maine masalo ko roast kr liya hai..kya achaar ka taste khrab to ni ho jyega.plz bataye
NishaMadhulika
Rachna मसालों को बहुत हल्का सा ही रोस्ट करें जिससे की इनकी नमी न रहें. ऎसा करने अचार लम्बे समय तक चलता है और स्वादिष्ट रहता है.
Shanu
टिप्पणीArhar dhoop me dibba band kr ke rkha jata h ya dibbe k upr kpda bandh kr???
NishaMadhulika
Shanu जी, आप इन्हें दोनों तरह से जैसे चाहें ढक कर रख सकते हैं.
SHOBHNA
sirka konsa use karna h.bcoz hame iski knowledge nai h aur ghar pe laate b nai h. market se koi b sirka la sakte h ya particular koi alag name se lana h.aur quantity tea spoon se hi leni h ya usse bhi kum. iske alwa kya mun isme aamchur ka use khatai k liye kar skte h ya nai
NishaMadhulika
SHOBHNA जी, सिरका आप कोई भी ले सकते हैं व्हाइट सिरका जो आमतौर पर सबसे ज्याद उपयोग में आता है उसे यूज कर सकते हैं. जितना आप खट्टा पसंद करते हैं उतनी मात्रा में सिरका उपयोग कर सकते हैं.
sonal
Nisha ji namste
Muje ye jana tha ki mirch ka achar dalne se pahle kya use namak haldi lagakar 2 -3 din dhup mai rakna padta h
NishaMadhulika
sonal सोनल जी, धूप लगवाने की जरूरत नहीं है.
Jadav pragnesh
Ok
NishaMadhulika
Jadav pragnesh जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Babita
I like it
NishaMadhulika
Babita , बहुत बहुत धन्यवाद.
Archie
Thanks nisha didi

निशा: आर्ची जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत धन्यवाद एवं आभार.
Meenakshi
निशा जी,मैने अचार बनाकर धुप में रखा तो डब्बे में भाप से पानी हो गया,इससे अचार खराब तो नहीं होगा।
निशा: मीनाक्षी जी, अचार खराब नहीं होगा.
shobhna
1. mirch moti skin wali leni h ya patli skin wali
2. sirka market mai kai variety ka milta h, konsa lena h aur isk kum ya jyada se kuch effect padta h kya?
3. sirka ktna lna h
Vinod komat
Best ,good.thanks

निशा: विनोद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
zainab
Nice aachar I will try

निशा: जैनब जी, आप ये अचार बनाईये और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए. धन्यवाद.
Anshu
I like your red chilli recipe and i want prepare red chilli pickle Thanks for you.

निशा: अंशू जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप इसे बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
Mrs. Khurana
Aap ne KAHA ki achar ko 3 days doop main rakho. Aaj Maine ise doop main rakha is se us main steam se thada Pani ke drops bun Gaye. Ab Kaya Karun ye kharab to nahi ho Jaye ga
निशा: मिसेज खुराना जी, अचार धूप में रखने से खराब नहीं होते बल्कि उनकी शेल्फ लाइफ बढ़ जाती है, अगली बार आप कन्टेनर के मूँह को पतले सूती कपड़े से बांध कर रखें,अचार अच्छे रहेंगे.
Shishir
Hi, can this achaar be made without using venegar (sirka) ? if yes, how?

निशा: शिशिर जी, आप सिरके की जगह नींबू का रस या अमचूर पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन सिरका अचार के स्वाद को बढ़ाता है और यह अचार की शैल्फ लाइफ को भी बढ़ाता है.
Darakhshan umar
Nisha ji, aapne jo achar mei namak or rai dalne k liye kaha h to rai kya khadi dale ya pees kar? Mera achar poora tel mei dooba hua h to namak daal de to koi fark to nhi padega

निशा: दरकशाँ जी, दरकशाँ जी, अचार में राई दरदरी पिसी हुई डाली जाती है, थोड़ा सा नमक कम होने की वजह से डाल सकते हैं.
Darakhshan umar
Nisha ji mera Maine jo achar banaya hai usme kuch kami lag rhi h, jaise ek to namak kam lag rha doosre kuch khatta pan bhi nhi lag rha, please kuch help kariye

निशा: दरखशॉ जी, इसमें थोड़ा सा नमक और राई ऊपर से डाल दीजिए.
Darakhshan
Nisha ji mere pas kanch ki barni nhi hai, kya mai koi or si le sakti hoo? Jaise plastic ki

निशा: दरकशॉ जी, हां, फूड ग्रेड प्लास्टिक कन्टेनर में अचार रख सकते हैं.
Darakhshan umar
Nisha ji kareeb 5 saal se aapki dishes try kr rhi hoo, very easy and testy Mai ye poochna chah rhi thi ki mai mircho ko upar se bharna chahti hoo, jaise market mei milta h, uske liye kya karo

निशा: दरकशॉ जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप मिर्चों को भरने के बाद, ऊपर से भी मसाले से कोटिंग कर सकते हैं.
Nidhi
Miss, How much vinegar should we use in making 1kg of red chilli achar.

निशा: निधि जी, 1 किलोग्राम लाल मिर्च अचार में आधा कप सिरका डालना चाहिये.
Dr R S kulkarni
Nishaji - love making achars & you are the guru. Your videos are crisp,clear & very helpful.
Best wishes

निशा: डॉ कुलकर्णी जी, इतनी प्रशंसा के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Nidhi Gayatri
What should we do to keep the colour of red chilli as it is till last.
निशा: निधि जी, मिर्च भर कर तेल में डुबाकर निकाल कर कन्टेनर में रखें, मिर्च का कलर अच्छा रहता है.
Mahmood khan
नमस्कार मधुलिका
मैंने आपके बताए तरीके से मूली का अचार बनाया यक़ीन मानें बहुत ही उम्दा बना ।मेरी बीवी को तो बहुत पसंद आया।अब लाल मिर्च का भरवा अचार बनाने जा रहा हूँ ।उम्मीद है बेहतरीन बनेगा ।अरे हाँ धन्यवाद तो करना भूल गया। थैंक्स सबकी तारीफ मिलने में मदद करने के लिए। महमूद खाँन

निशा: महमूद जी, अपना अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Faaiza
How much quantity of ingredients should we put on making tow and a half kg of red chilli

निशा: फैज़ा जी, हमने 500 ग्राम लाल मिर्च का अचार बनाया है. आप 2.5 किलोग्राम मिर्च का अचार बनाना चाहती हैं, तो सभी सामग्रियों की मात्रा 5 गुना कर लीजिए.
khushi
Achar me oil garam kr k dalna h ya normal oil hi dalna h

निशा: खुशी जी, तेल एसे भी डाला जा सकता है. अगर आपको सरसों के तेल का तीखा स्वाद नापसंद हो, तो इसे गरम कर लीजिए और फिर इसे सामान्य तापमान पर आने के बाद ही अचार में डालिए.
Parmatma nishad
Lal marcha achar

निशा: परमात्मा जी, यह लाल मिर्च अचार की रेसिपी है. धन्यवाद.
Awadhesh pandey
very easy n best recipe

निशा: अवधेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Snjeeta
Nice mirch achar

निशा: संजीता जी, धन्यवाद.
Bhakti
Nice recipe I like recipe

निशा: भक्ति जी, धन्यवाद.