लाल मिर्च का अचार (Bharwa Lal Mirchi ka Achar – Stuffed Red Chilli Pickle Recipe)

कभी कभी खाने के साथ तीखा खाने का मन सभी का करता हैं, उस समय मिर्च का अचार खाने को मिल जाय तो बड़ा अच्छा लगेगा. आइये आज हम लाल मिर्च (Bharwaa laal Mirchi ka Achaar ) का अचार बनायें.
Read - Bharwa Lal Mirchi ka Achar – Stuffed Red Chilli Pickle Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bharwa Lal Mirchi ka Achar
- लाल मिर्च - 250 ग्राम
- सरसों का तेल - 2 टेबल स्पून
- सिरका - 2-3 टेबल स्पून
- पीली सरसों पाउडर - 3 छोटी चम्मच
- सौंफ पाउडर - 3 छोटी चम्मच
- मेथी पाउडर - 3 छोटी चम्मच
- नमक - 2.5 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1.5 छोटी चम्मच
- अज़वायन - ½ छोटी चम्मच
- हींग - ¼ छोटी चम्मच से कम
विधि - How to make Bharwa Lal Mirchi ka Achar
लाल मोटी अचार वाली मिर्च बाजार में सर्दी के मौसम यानी इन दिनों मिल जाती हैं. लाल मिर्चों को अच्छी तरह धो लीजिये. धूप में 1- 2 घंटे के लिये रख कर पानी सुखा लीजिये.
मिर्च के डंठल काट लीजिये, मिर्च को लम्बाई में इस तरह काटिये कि वह एक तरफ से जुड़ी रहे. इसी तरह सारी मिर्च काट लीजिये.
एक थाली में सारे मसाले, सरसों का तेल और सिरका सभी को अच्छी तरह मिला लीजिये. एक एक मिर्च उठाकर, मसाले को मिर्च में भरिये. सारी मिर्च मसाले से भर लीजिये.
लाल मिर्च के अचार को किसी भी कांच के कन्टेनर में भर कर रख लीजिये. अचार को 3 दिन धूप में रखा रख दें, इससे अचार का स्वाद और लाइफ दोनों ही बढ़ जाते हैं. आपका लाल मिर्च का अचार (Bharwa Lal Mirchi ka Achar - Stuffed Red Chilli Pickle ) तैयार हैं. इस अचार को तेल में डुबा कर रखने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि सिरका प्रेजर्वेटिव का काम करता है. इस अचार को दो या तीन महीने तक प्रयोग कर सकते हैं. यदि आप तीन महीने से अधिक समय तक रखना चाहें तो इसे कन्टेनर में इतना तेल डाल दें कि मिर्चें तेल में अच्छी तरह डूब जायें.
जब भी आपका मन करे, मिर्च का अचार को खाने के साथ निकालिये और खाइये.
साबधानियां: अचार के कन्टेनर को उबलते हुये पानी से धोयें और धूप में अच्छी तरह सुखा कर ही उसमें अचार भरें, अचार को हमेशा ही साफ और सूखे चमचे से निकालें, अचार जल्दी खराब नहीं होते.
Bharwa Lal Mirchi ka Achar – Stuffed Red Chilli Pickle Recipe Video in Hindi
कमेंट (175)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: विशाल जी, सिरके की जगह नींबू के रस का प्रयोग कर सकते हैं.
निशा: पूनम जी, हां अमचूर पाउडर भी डाल सकते हैं. सिरका से अचार अच्छा बनता है और अधिक दिनों तक चलता है.
निशा: सुधा जी, हां आप बिल्कुल इन मसालों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं.
निशा: मेथी दाना एक प्रकार का मसाला है, स्वाद में हल्का कड़वा होता है, इसे अचार में यूज किया जाता है, किसी भी किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है.
Maine kabhi achaar nahi daala tha aapki site se dekh kar maine mirch ka achaar daala sab ko bohut hee tasty lgaa. Thanku soo much...
Nisha ji cheese tomato ki bhi recipe bhi dijiye plz.
निशा: जसमीत जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. हम जल्दी ही रेसिपी पोस्ट करेंगे.
निशा: पिंकी जी, धन्यवाद.
कृपया मिर्च के बीज निकालने का आसान तरीका बतलायें ?
निशा: विजय लक्ष्मी जी, मिर्च को लम्बा कट लगायें और चम्मच से बीज निकाल दीजिये.
निशा: गीता जी, हां, फूड ग्रेड प्लास्टिक कन्टेनर में अचार रख सकते हैं.
Madhuji, your presentation is excellent &
All your recipes gud n best.
निशा: सीमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नयना जी, आप राई भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
निशा: अ़क्षिता जी, हां अवश्य कर सकते हैं.
निशा: मीनाक्षी जी, हां डाल सकती हैं.
निशा: वसुधा जी, हमने 500 ग्राम मिर्च के अचार के हिसाब से सामग्री ली है. आप 1 किलोग्राम मिर्च का अचार डालना चाहती हैं तो सभी सामग्रियां दुगुनी मात्रा में ले लीजिए. जैसे कि सरसों का तेल 4 टेबल स्पून दिया है, तो आप 8 टेबल स्पून ले लीजिए.
निशा: अंजुम जी, धन्यवाद.
निशा: भुपेश जी, आपने जिस र्रेसिपी पर कमेन्ट किया है, वह लाल मिर्च के अचार की ही रेसिपी है. आपको इसके वीडियो और आर्टिकल से मदद मिल जाएगी.
mirch ke aachar me kon sa sirka use krna h ..
hamare yanha sirka nahi mil rha h to sirke ke alawa or kya use kr sakte h please btaye...
निशा: इसमें सफेद सिरके का इस्तेमाल करना है, या जो भी सिरका आपके यहा उपलब्ध हो वह यूज किया जा सकता है, इससे मिर्च स्वादिष्ट बनती है और अधिक दिन तक चलती है. अगर यह उपलब्ध नही है, तो आप अचार में नींबू का रस भी डाल सकते हैं.
निशा: साक्षी जी, सरसों के तेल का यूज करके मिर्च का अचार बनाया जा सकता है.
निशा: सुषमा जी, बहुत-बहुत धन्यवाद. आप रैसिपी बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
निशा: दिनेश जी, सिरका को विनेगर कहते हैं. ये आप किराना शोप से खरीद सकते हैं.
Mai aapne batai hr 1 recipe banakr dekhtha hu.meri family bahot khush hoti jb mai sabji banatu hu...
Nishaji muze tomato ka aachar banana hai aandhra style me.to plz muze o recipe send kro na....
Dhanyvad...
निशा: रवि जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: अचार के लिये सरसों का तेल और तिल का तेल अच्छा होता है.
निशा: सोना जी, सिरका एक एसिड है जो अचार के स्वाद को बढ़ाता है और प्रजरवेटिव का काम करता है.
निशा: नीलम जी. मिर्च से जूस तो बाहर आयेगा ही. उसे रहने दीजिए.
निशा: मुन्नी जी, बना सकते हैं.
I was thinking of making this achaar but do not have any glass container.. can I store this in a plastic container
Plesae guide. Thanks
निशा: प्रभजोत जी, बिलकुल उपयोग कर सकते हैं.
निशा: संजना जी, सिरका खाने में प्रजरवेटिव का काम करता है.
निशा: अनील जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिप्रा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनमोल जी, मिर्च भरे कन्टेनर को धूप में रख दीजिये, अचार अधिक दिन तक चलते हैं और अचार की लाइफ भी बढ़ जाती है.
निशा: रेनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.