साबूदाना बड़ा – Saboodana Vada Recipe – sago vada recipe

साबूदाना वड़े बहुत स्वादिष्ट होते हैं, आप इन्हैं किसी भी छुट्टी के दिन बनाकर घर में सब को खिलाइये, ये सभी को बहुत पसन्द आयेंगे. व्रत में आप इनको फलाहार के रूप में बनाकर खा सकते हैं, लेकिन फलाहारी साबूदाना वड़े बनाने के लिये व्रत का नमक (लाहोरी नमक) का प्रयोग करेंगे. साबूदाना वड़ा बनाने के लिये छोटा साबूदाना ही लीजिये और बड़ी आसानी से साबूदाना वड़ा बना लीजिये.
आईये साबूदाना वड़ा बनाना शुरू करते हैं. (Saboodana Vada, Saboodana Wada, SAGO VADA Sabudana Vada Recipe, sago patties Saboodana Patties, Tapioca patties)
Read - Saboodana Vada Recipe – sago vada recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Saboodana Vada
- साबूदाना - 1 कप
- आलू - 4 ( मीडियम आकार के )
- मूंगफली के दाने - आधा कप
- हरी मिर्च - 2 बारीक काट हुई
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( कद्दूकस किया हुआ )
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- धनियां पाउडर - आधा छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- नमक - स्वादानुसार ( एक छोटी चम्मच )
- तेल - तलने के लिये
विधि - How to make Saboodana Vada

साबुदाना को धो कर 2 घंटे के लिये भिगो दीजिये.
मूंगफली के दाने, भुने हुये, छिलका उतारे हुये, दानों को दरादरा पीस लीजिये.
आलू को उबालिये, ठंडा होने के बाद, छीलिये और बारीक तोड़ लीजिये.
भीगे साबूदाना में अगर अतिरिक्त पानी दिखाई दे रहा है तो निकाल दीजिये. भीगा हुआ साबूदाना, मुंगफली के दाने, आलू, हरी मिर्च, अदरक, गरम मसाला, धनियां पाउडर, हरा धनियां और नमक अच्छी तरह मिला लीजिये. साबूदाना वड़ा बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. मिश्रण से थोड़ा सा, एक नीबू के बराबर मिश्रण निकाल कर गोल कीजिये और हथेली से दबाकर चपटा करें, वड़ा को गरम तेल में डालिये, 3-4 वड़े बनाकर कढ़ाई में डालिये और साबूदाना वड़ों को पलट पलट कर सुनहरा होने तक तल लीजिये. तले साबूदाना वड़ा किसी प्लेट में नैपकिन पेपर बिछायें और तले हुये वड़े उस पर रख लीजिये. इसी तरह सारे वड़े बनाकर तैयार कर लीजिये.
आपके साबूदाना वड़े तैयार हैं. गरमा गरम साबूदाना वड़े, हरे धनिये की चटनी, य़ा अपनी मनपसन्द चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
Saboodana Vada Recipe – sago vada recipe in Hindi Video in Hindi
कमेंट (163)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अंजली जी, बिलकुल बना सकते हैं.
Sabudane ke Bade bahot ache bane.
Thank you!
निशा: कीर्ति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kya hum ye recipie Moongfali k Dane use kiye Bina b bana b Sakte h...??
निशा: नीनू जी, बिलकुल बना सकते हैं, लेकिन मूंगफली के दाने का स्वाद इसमें बहुत अच्छा आता है.
or sabudana ko deepfry karke jo uska mixture banate h usme khatta or mitha k lie kya use kare..
निशा: जिग्यासा जी, वड़े तलने के लिये अच्छे गरम तेल में डालें और तेज आग पर तलें वड़े तेल एब्जोर्ब नहीं करेंगे. खट्टा मीठा नमकीन की रेसिपी मेरे वेबसाइट और मेरे चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
why is the difference between bada and chhota sabudana. i socked sabudana overnight and its becaume very soft. I made wada yesterday but its very oily , not crespy, how to make it crespy. then i used remaning sabudan as sabudana khichdi but is very sticky. i dont understand what to do.
निशा: परी, बड़ा साबूदाना को 8 घंटे भिगोने की आवश्यकता है, छोटा साबूदाना 1-2 घंटे में भीग कर तैयार हो जाता है, वड़े अच्छे गरम तेल में डाल कर तलेंगे तो वे क्रिस्प बनेंगे और तेल भी एब्जोर्ब नहीं करेंगे.
hi mera name kamal agrawal hai mai apne ghar se bahr job karta hu to mai khud hi apna khana banata hu aaj se navratri sru gogai hai or mai is war 9day ka brat rakh raha hu to mai soch raha tha ki mai kaya banau fir maine aapki recipe ko dekh kar saboodane ke badhe banaye muje bahut hi achaa laga aap ka sikhane ka tarika mujhe bahut achaa laga aap jab sikatihai to mujhe meri maa ki yaad aa jati hai maine aap se or bhai bahut si chizze banana sikhi hai aap ke liye baHUT BAHUT DHNYABBAAD
निशा: कमल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha ji
Hii
Tel jyada garam rakhna hai ya medium?
निशा: चेतना जी, वड़े तलने के लिये तेल अच्छा गरम होना चाहिये.
Mera QUESTION ye hai ki jaisa ki apne bataya ki bare banane ke baad humey talna hai. But ye bhot jada oily ho jate hai kya mai inhe microvave mai crisp mode par bana sakti hu.
N thanx in advance.
निशा: रिंकी जी, वड़े तल कर अच्छे बनते हैं, अच्छे गरम तेल में डालकर तलने से वड़े तेल एब्जोर्ब नहीं करेंगे, बहुत अच्छे बनेंगे. माइक्रोवेव और ओवन में ये इतने अच्छे नहीं बनेंगे.
निशा: प्रियंका जी, धींमी आग पर देर तक सेकने से वड़े सख्त हो सकते हैं.
. thanks Nisha ji
निशा: गुंजन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राधिका जी, साबूदाना को अच्छी तरह मसल कर सारी चीजों में मिला कर डोह तैयार कीजिये, सारी चीजें अच्छी तरह बाइन्ड हो जायें, और तेल अच्छा गरम हो तभी वड़े तलने के लिये डालें, वड़े नहीं फटेंगे.
निशा: रोहित जी, कढ़ाई में तेल धीमी आग पर देर तक अच्छी तरह गरम होने दीजिये, पहले एक वड़ा डालकर तलिये, वड़ा नहीं चिपकेगा, सारे वड़े तलिये,नहीं चिपकेंगे.
निशा: चारू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: भानू जी, इसमें बेसन नहीं डाला जाता है, साबूदाना वड़ा है. साबूदाना पकोड़ा के लिये इसमें बेसन डाल कर बना सकते हैं, बनाइये और बताइये कि कैसे बने?
क्या सही क्या गलत है मालूम नहीं चलता है। जेसा की काजू कतली में अपने बताया की बाज़ार में जो काजू कतली बनती है उसपर सिल्वर पेपर nonvage में आता है। तो में आपसे request करता हु की साबूदाना केसे बनता है जरा बताइए ?
निशा: वर्षा जी, सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करके डोह अच्छी तरह न बना हो या तेल ठंडा हो तब एसा हो सकता है.
Namaste,
Maine aaj sabudana vade banaye lekin wo kadai me dalte hi split ho gaya...
kya aap mujhe bata sakti hain maine banane me kahan galti ki.
निशा: सारिका जी, बैटर को अच्छी तरह गूथ कर बाइन्ड नहीं किया जाने से और कम गरम तेल में वड़े तलने के लिये डालने से वड़े तेल में बिखर सकते हैं.
निशा: स्वाति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I like it very much...
Pl upload the moong dal sheera.
निशा: स्वाति, बहुत बहुत धन्यवाद. मैं मूंग दाल शीरा बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: आविश्कार जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रश्मि जी, वेबसाइट पर पास्ता बनाने की रेसिपी उपलब्ध है. सर्च बटन पर पास्ता लिखकर रेसिपी सर्च की जा सकती है.