साबूदाना बड़ा – Saboodana Vada Recipe – sago vada recipe

साबूदाना वड़े बहुत स्वादिष्ट होते हैं, आप इन्हैं किसी भी छुट्टी के दिन बनाकर घर में सब को खिलाइये, ये सभी को बहुत पसन्द आयेंगे. व्रत में आप इनको फलाहार के रूप में बनाकर खा सकते हैं, लेकिन फलाहारी साबूदाना वड़े बनाने के लिये व्रत का नमक (लाहोरी नमक) का प्रयोग करेंगे. साबूदाना वड़ा बनाने के लिये छोटा साबूदाना ही लीजिये और बड़ी आसानी से साबूदाना वड़ा बना लीजिये.
आईये साबूदाना वड़ा बनाना शुरू करते हैं. (Saboodana Vada, Saboodana Wada, SAGO VADA Sabudana Vada Recipe, sago patties Saboodana Patties, Tapioca patties)
Read - Saboodana Vada Recipe – sago vada recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Saboodana Vada
- साबूदाना - 1 कप
- आलू - 4 ( मीडियम आकार के )
- मूंगफली के दाने - आधा कप
- हरी मिर्च - 2 बारीक काट हुई
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( कद्दूकस किया हुआ )
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- धनियां पाउडर - आधा छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- नमक - स्वादानुसार ( एक छोटी चम्मच )
- तेल - तलने के लिये
विधि - How to make Saboodana Vada

साबुदाना को धो कर 2 घंटे के लिये भिगो दीजिये.
मूंगफली के दाने, भुने हुये, छिलका उतारे हुये, दानों को दरादरा पीस लीजिये.
आलू को उबालिये, ठंडा होने के बाद, छीलिये और बारीक तोड़ लीजिये.
भीगे साबूदाना में अगर अतिरिक्त पानी दिखाई दे रहा है तो निकाल दीजिये. भीगा हुआ साबूदाना, मुंगफली के दाने, आलू, हरी मिर्च, अदरक, गरम मसाला, धनियां पाउडर, हरा धनियां और नमक अच्छी तरह मिला लीजिये. साबूदाना वड़ा बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. मिश्रण से थोड़ा सा, एक नीबू के बराबर मिश्रण निकाल कर गोल कीजिये और हथेली से दबाकर चपटा करें, वड़ा को गरम तेल में डालिये, 3-4 वड़े बनाकर कढ़ाई में डालिये और साबूदाना वड़ों को पलट पलट कर सुनहरा होने तक तल लीजिये. तले साबूदाना वड़ा किसी प्लेट में नैपकिन पेपर बिछायें और तले हुये वड़े उस पर रख लीजिये. इसी तरह सारे वड़े बनाकर तैयार कर लीजिये.
आपके साबूदाना वड़े तैयार हैं. गरमा गरम साबूदाना वड़े, हरे धनिये की चटनी, य़ा अपनी मनपसन्द चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
Saboodana Vada Recipe – sago vada recipe in Hindi Video in Hindi
कमेंट (163)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
aapki website ki tarif maine etni jagah ki hai ..ab sabhi mere dost yaha aakar recipe lete hai
Mughe website dekhkar banane aur khane ka man karta hai..annapurna devi ki aap per hamesha kripa rahegi
निशा मधुलिका:- यदि साबूदाना एक कटोरी है तो पानी दो कटोरी होना चाहिये. बाद में साबूदाने से अतिरिक्त पानी निकाल कर फैंक दें