साबूदाना बड़ा – Saboodana Vada Recipe – sago vada recipe

साबूदाना वड़े बहुत स्वादिष्ट होते हैं, आप इन्हैं किसी भी छुट्टी के दिन बनाकर घर में सब को खिलाइये, ये सभी को बहुत पसन्द आयेंगे. व्रत में आप इनको फलाहार के रूप में बनाकर खा सकते हैं, लेकिन फलाहारी साबूदाना वड़े बनाने के लिये व्रत का नमक (लाहोरी नमक) का प्रयोग करेंगे. साबूदाना वड़ा बनाने के लिये छोटा साबूदाना ही लीजिये और बड़ी आसानी से साबूदाना वड़ा बना लीजिये.
आईये साबूदाना वड़ा बनाना शुरू करते हैं. (Saboodana Vada, Saboodana Wada, SAGO VADA Sabudana Vada Recipe, sago patties Saboodana Patties, Tapioca patties)
Read - Saboodana Vada Recipe – sago vada recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Saboodana Vada
- साबूदाना - 1 कप
- आलू - 4 ( मीडियम आकार के )
- मूंगफली के दाने - आधा कप
- हरी मिर्च - 2 बारीक काट हुई
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( कद्दूकस किया हुआ )
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- धनियां पाउडर - आधा छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- नमक - स्वादानुसार ( एक छोटी चम्मच )
- तेल - तलने के लिये
विधि - How to make Saboodana Vada

साबुदाना को धो कर 2 घंटे के लिये भिगो दीजिये.
मूंगफली के दाने, भुने हुये, छिलका उतारे हुये, दानों को दरादरा पीस लीजिये.
आलू को उबालिये, ठंडा होने के बाद, छीलिये और बारीक तोड़ लीजिये.
भीगे साबूदाना में अगर अतिरिक्त पानी दिखाई दे रहा है तो निकाल दीजिये. भीगा हुआ साबूदाना, मुंगफली के दाने, आलू, हरी मिर्च, अदरक, गरम मसाला, धनियां पाउडर, हरा धनियां और नमक अच्छी तरह मिला लीजिये. साबूदाना वड़ा बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. मिश्रण से थोड़ा सा, एक नीबू के बराबर मिश्रण निकाल कर गोल कीजिये और हथेली से दबाकर चपटा करें, वड़ा को गरम तेल में डालिये, 3-4 वड़े बनाकर कढ़ाई में डालिये और साबूदाना वड़ों को पलट पलट कर सुनहरा होने तक तल लीजिये. तले साबूदाना वड़ा किसी प्लेट में नैपकिन पेपर बिछायें और तले हुये वड़े उस पर रख लीजिये. इसी तरह सारे वड़े बनाकर तैयार कर लीजिये.
आपके साबूदाना वड़े तैयार हैं. गरमा गरम साबूदाना वड़े, हरे धनिये की चटनी, य़ा अपनी मनपसन्द चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
Saboodana Vada Recipe – sago vada recipe in Hindi Video in Hindi
कमेंट (163)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Kissi ne pehle khai hi nhi ho. Please i request for you.
Thank you very much..........
Maine high flame par bhi try kiya phir bhi wo fat gaye.. aur oil pan k bahar aya.
Ye thoda risky hua qki tel bahar ane k wajah se thoda jal bhi jata hai cooking person.
Ap bataye kya mistake hui hai??
Apki sab recipe achhi rehati hai..
निशा: पूजा जी, साबूदाना से अतिरिक्त पानी निकाल कर, साबूदाने में मसाला मिलायें.
निशा: नीतू जी, बहुत बहुत धन्यवाद मेरी रेसिपी पसंद करने के लिए.
निशा: निधि जी, भिगोने से पहले का माप है.
निशा: कोमल जी, साबूदाना को हल्के गरम पानी में भिगाने से वह 1 घंटे में फूल कर वड़े बनाने के लिये तैयार हो जाता है.
निशा: पूनम जी, आप इसे बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
निशा: हेतल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा जी, हमारा एप भी उपलब्ध है.
निशा: दीपेश जी, आप इसे बिना मूंगफली के भी बना सकते हैं.
निशा: प्रिया जी, आलू और साबूदाना को अच्छी तरह मैश न किया हो या तेल अच्छी तरह गरम नहीं हुआ हो तब बड़े फट सकते हैं.
Oil me daalne Par khul gaye aur bikhar gaye. Aisa kyun hua mam?
निशा: अर्चना जी, चावल के पापड़ की रेसिपी मेरे चैनल और वेबसाइट पर उपलब्ध उसे देखा जा सकता है.
Plz bataye.
Aisa kyun ho jata hai.....
निशा: विनिता जी, आलू और साबूदाना को अच्छी तरह मैस न किया हो या तेल अच्छी तरह गरम नहीं हुआ हो तब ऎसा हो सकता है.
Thanku for these wonderful recipes.
निशा: रजत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पायल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kia hum sabu dane ki bade rat ko banake rakh de or subha friz se nikal ke tal sakte hai kia.
निशा: कनिका जी, कर सकते हैं.
निशा: आरती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मेहल जी, साबूदाने को अच्छी तरह मैश कीजिये, तेल पर्याप्त गरम हो, ठंडे तेल में बड़े डालने से वड़े फट सकते हैं.
निशा: गीतांजली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
As a result I used to search different different recipe in your website n with the help of your video cooking become very easy....this ramzan I m trying your recipe and gets comments from my family
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीमा जी, पानी की मात्रा को ध्यान में रखें.
निशा: निधि जी, साबुदाना वडा़ अंदर से सोफ्ट ओर बाहर से कुरकुरा ही होता है.