मिक्स वेज सब्जी - Mixed Vegetable Recipe

📅 30 जनवरी 2008 👁 16.2 लाख बार देखी गई 💬 190 कमेंट ★ 3.1 (19538)

Mixed Vegetable Fry

जब कभी आप ये फैसला नही कर पायें, कि आज खाने में कौन सी सब्ज़ी बनानी है, तो फिर बात मिक्स वेज सब्जी (Mixed Vegetable) तक जा पहुंचती है. आइये आज हम मिक्स वेज सब्जी बनायें.

Read - Mixed Vegetable Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mixed Vegetable Fry

  • हरी मटर के दाने - 100 ग्राम
  • बीन्स - 100 ग्राम
  • गोभी - 100 ग्राम
  • गाजर - 1 मीडियम आकार की
  • शिमला मिर्च - 1 मीडियम आकार की
  • पनीर - 100 ग्राम ( यदि आप चाहें )
  • टमाटर - 2-3 मीडियम आकार के
  • हरी मिर्च - 3
  • अदरक - 1 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा
  • तेल - 2 टेबिल स्पून
  • हींग - 1-2 पिंच
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार ( एक छोटी चम्मच )
  • लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हरा धनियां - एक टेबिल स्पून

विधि - How to make Mixed Vegetable Recipe

सब्जियों को धो कर, छोटा छोटा काट लीजिये.  पनीर को 1 सेमी. के क्यूब्स में काट लीजिये.

टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को धोइये और मिक्सी से पीस लीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये.  तेल में हींग और जीरा डालिये.  जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डाल दीजिये.  अब टमाटर का पेस्ट डालकर मसाले को तब तक भूनिये जब तक कि वह दाने दार हो जाय.

भुने मसाले में सारी कटी हुई सब्जियां, नमक और लाल मिर्च पाउडर डाल कर, चमचे से 2-3 मिनिट चला चला कर भूनिये.  एक चमचा पानी डाल कर, सब्जी को ढककर, धीमी गैस पर 6-7 मिनिट पकने दीजिये.

सब्जी को खोलकर देखिये, चमचे से चलायें, सब्जी अभी नरम नहीं हुई है.  अगर आपको लगे कि सब्जी को पकने के लिये और पानी की आवश्यकता है, तो एक चमचा पानी डाल कर, सब्जी को ढककर फिर से धीमी गैस पर 3-4 मिनिट तक ढककर पकने दीजिये.

अब आप सब्जी को खोलकर देखिये, वे नरम हो गयीं हैं.  सब्जी में पनीर के टुकड़े, गरम मसाला और हरा धनियां ( थोड़ा सा हरा धनियां सब्जी में ऊपर से डालने के लिये बचा लें ) डाल कर मिला दीजिये.  आपकी मिक्स वेज सब्जी तैयार है.

मिक्स वेज सब्जी को प्याले में निकालिये.  हरा धनियां सब्जी के ऊपर डाल कर सजाइये.  गरमा गरम मिक्स वेज सब्जी को, नान, परांठे, चपाती या चावल के साथ परोसिय और खाइये.

नोट

अगर आप सब्जी में प्याज और लहसन डालना चाहते हैं, तब एक प्याज बारीक काटकर और 4-5 लहसुन की कली कतर कर जीरा भुनने के बाद डालिये और हल्की गुलाबी होने तक भून लीजिये, हल्दी और धनियां पाउडर डालिये, टमाटर का पेस्ट डालिये और मसाले को जब तक भूनिये तब तक मसाले पर तेल न तैरने लगे. बाकी सब्जी उपरोक्त विधि से बना लीजिये.

4-5 सदस्यों के लिये

समय 45 मिनिट्स

Mixed Vegetable Recipe in Hindi Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (19538 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (190)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Deepak shaw
आपकी विधियाँ बहुत ही सरल और जायकेदार होती हैं।
साथ ही किफायती भी।।
NishaMadhulika
Deepak shaw, बहुत बहुत धन्यवाद
Abhee singh
Mam mene aaz apke tarike se mix veg banaya sab ko bahot psand aaya ghar me.....apka recipe mujhe bahot achha lga...
. mam mujhe chicken banane ka recipe bataiye plz
NishaMadhulika
Abhee singh जी, माफ कीजिएगा मै सिर्फ वेजिटेरियन रेसिपी ही बनाती हूं
kapil
afgani kabaab kaise banaya jata hai bataye
NishaMadhulika
kapil जी, सुझाव के लिए धन्यवाद मैं इसे वेज रुप में बनाने की कोशिश करूंगी.
Rupali Patel
Easy , tasty n all veg protein
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Rupali Patel
Shivam gupta
Aapke tarika ke anusar mix vage vegetable very acchi bni hai .. thanks
NishaMadhulika
शिवम जी, मुझे जानकर अच्छा लगा की आपको रेसिपी पसंद आई है. आप इसी तरह नई-नई रेसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ साझा करें.आपके इस प्यार और सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Riya
l like
NishaMadhulika
रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Neeraj
हमने पहली बार सब्जी बनाई
आपके बताये गए अनुसार।
सब खाने के बाद तारीफ करने लगे।
आपको मेरा प्रेम पूर्वक नमस्कार
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Neeraj
JAY SINHA
Nisha ji hame chiken chilli banane ke liye help kare

निशा: जय जी, माफ कीजिएगा मैं सिर्फ वेजिटेरियन रेसिपी ही बनाती हूं.
Sunita Tiwari
Hello Nisha ji,
maine apki kayi dishes try ki h... or ise bhi try kiya....
Sari hi recipes mere ghar mein sabhi ko bahut pasand aayi.... Thank you Mam....

निशा: सुनीता जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
MOHD ASIM
Mix veg ki PDF page send kar dijiye plz
namra
thank u :)
mix sabzi made very delicious all of my family member are appreciate me
निशा: नमरा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
रवि गुप्ता
निशा जी क्या हम लहसुन और प्याज को टमाटर के साथ नहीं पीस कर पका सकते ह

निशा: रवि जी,इन सभी को एक साथ पीसा जा सकता है.
satya narayan choudhary
mix bhaji me began dal sakte hai kya.dalenge to swad badega ya ghatega

निशा: सत्या जी, यदि आपको बैंगन का स्वाद पसंद है तो इसे आप उपयोग में ला सकते हैं.
Neelendra kr umrao
Very nice Badi achi Tarah samjhaya hai recipe ko

निशा: नीलेन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Simram bhardwaj
Thank you for this racipe

निशा: सिमरन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Anita
Love your food so much & your presentation very well

निशा: अनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sristi
Nisha Aunty, mujhe bachpan se khana banane me koi interest nae tha aur jab padhai k liye bahar gaye to alag alag roomies/ mummy se puch k bana lete the beman se. Apni ek roommate se apka naam suna tha but kabhi dekha nae tha website.
Ab mai London me apne husband k liye pure interest se banati hu or apki hi sari recipe fallow karti hu koi b sabji k liye and it becomes very tasty and now i m loving my cookingn these days.
Thankyou

निशा: सृष्टि जी, बहुत बहुत धन्यवाद. मुझे खुशी है की आपको मेरी रेसिपी पसंद आई.
Sangeeta k bindoriya
Thank you so much

निशा: संगीता जी, आपका बहुत बहुत आभार और धन्यवाद.
Muhammad riyaz
Something balanced part of veg
Y.c.bansode
Madam, my spouse wants to know how she prepare sabji in micro oven ?

निशा: आप मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर माइक्रोवेव में बनी ढेर सारी रेसिपी देख सकती हैं.
Dk singh
बहुत ही अछा

निशा: सिंह जी, धन्यवाद.
Anand
I made mix veg it was delicious aeverybody appriciated me it could only be possible because of making veg as per your recipe. Thanks

निशा: आनंद जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Alisha
nisha ji apka rasoi preparation mujhe bahut achha laga.thank u so much

निशा: अलीशा जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Bhupendra
Nisha ji...Mujhe aaj se kuch mahine pehle khane me kuch bhi banana nahi aata tha fir mujhe apki website ke ware me kisi ne bataya aur me ab bohot kuch banana sikh gaya hu... Thank you nisha ji.

निशा: भुपेन्द्र जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
yogita
Thanks mam for recip ..very nice recip

निशा: योगिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Suresh chavhan
Patta gobhi Dal sakte hain

निशा: सुरेश जी, हां, पत्ता गोभी डाला जा सकता है.
anoop sharma
Vegetable pak nahi rahi hai Tast achha hai time buhat lag raha hai.

निशा: अनूप जी, सब्जी पकने में थोड़ा समय तो लगता ही है और धीमी आंच पर पकने वाली सब्जी का स्वाद भी अच्छा आता है.
ashwini
I like your recipe very much

निशा: अश्विनी जी, धन्यवाद.
ashok kumar
bahut sunder laga mix veg 5star deta h..

निशा: अशोक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
richa chitranshi
I really like ur all the recepies nd the video u post that are also so nice...mam ..Thank you

निशा: ऋचा जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.