नारियल पाग (Nariyal Pag)

नारियल का पाग एक मिठाई है जो उत्तरी भारत जन्माष्टमी के दिन कृ्ष्णा के प्रसाद के लिये बनाया है, ये न खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है. इसे बनाने में घी बिलकुल नही लगता लेकिन चीनी ढेर सारी लगती है यदि आपको चीनी से परहेज नहीं तो नारियल पाग बना कर खाइये आपको बहुत पसन्द आयेगा. आइये शुरू करते हैं नारियल का पाग बनाना.
Read - Nariyal Pag Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Nariyal Pag
- सूखा नारियल- 150 ग्राम
- चीनी- 250 ग्राम
विधि - How to make Nariyal Pag
नारियल को कद्दूकस कर लीजिये.
चाशनी तैयार कीजिए
कढ़ाही में चीनी और 1/2 कप डालकर गरम करने रखिये, चीनी घुलने तक चाशनी को पकाएं, चाशनी को और 3-4 मिनिट तक पकने दीजिये और फिर चाशनी को चैक कीजिये, चाशनी की एक बूंद प्लेट में टपकाकर चाशनी को अंगूठे और उंगलियों के बीच चिपकाने पर 3 तार बनने चाहिये और आप महसूस करें कि चाशनी ठंडी होने पर जम जायेगी, अगर चाशनी जमने वाली हो गई है, गैस बन्द कर दीजिये.
कद्दूकस किये हुये नारियल को चाशनी में डालिये और चमचे से चलाकर मिला दीजिये और तब तक लगातार मिलाते रहिए जब तक कि चाशनी का तापमान ठंडा ना हो जाए.
एक थाली को घी लगाकर चिकना कीजिये. नारियल और चाशनी के मिश्रण को थाली में डालकर एक जैसा फैला दीजिये. इसे ठंडा करने के लिये रख दीजिये. आधे घंटे बाद, ठंडा होने पर यह पाग जम जायेगा.
पाग के जमने पर प्लेट की निचली सतह को धीमी आंच पर हल्का सा गरम कीजिए. इसके ऊपर दूसरी प्लेट रखकर हाथ से थपथपाकर प्लेट में पाग निकाल लीजिए. आप इसे चाकू की सहायता से मनचाहे टुकड़ों में काटकर एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिये और 1 महीने तक जब भी आपका मीठा खाने का मन करे तब निकालिये और खाइये.
कमेंट (46)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Nariyal pag mein Bura dalne se taste mein farak toh nahin padega.
निशा: उर्वशी जी, पाग को धीमी आग पर थोड़ी देर और पका लीजिये, वह ठीक हो जायेगा.
निशा: चित्रा जी, मावा को हल्का सा भून कर ले लीजिए, फिर जब आप चाशनी में नारियल डालें तभी मावा को भी डाल कर अच्छे से मिक्स कर दीजिए और थाली में डाल कर सैट होने के लिए रख दीजिए. मावा नारियल पाग तैयार है.
निशा: अलका जी, आप इसमें थोडा़ सा पानी डाल कर इसे पका लीजिए ये ठीक हो जाएगी.
निशा: सना जी, उपयोग कर सकते हैं.
निशा: अर्पिता जी, अब आप चीनी की चाशनी बना कर उसमें इस सूखे पाग को मिलाकर धीमी मीडियम आग पर पूरी तरह मिलने तक और जमने वाली कनसिसटेन्सी तक पका लीजिये, ये पाग भी अच्छा हो जायेगा.
निशा: सुमेधा जी, कर सकते हैं, लेकिन नारियल को ग्रेट करके बनाया हुआ पाग और अधिक स्वादिष्ट होता है.
निशा: लीना जी, इसमें नारियल बुरादा और मिलाया जा सकता है, पाक को धींमी आग पर मेल्ट करके थोड़ा नारियल कद्दूकस करके मिला दीजिये, पाग कम मीठा हो जायेगा.
निशा: दिव्या जी, ले सकते हैं.
निशा: अंजू जी, हलवा धीमी आग पर थोड़ी देर और पका लीजिये, वह टाइट हो जायेगा.
निशा: निधि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
nisha ji
maine aapki re ipies site pr dekhi h aur try b ki h. Pr adhiktr sweet dishes me chashani ka use hota hai aur mujhe chashani bnana smjh ni aata h kbhi b chashani achhi ni bnti h...to kya aap mujhe chashani bnane aur uska exact timing aur check krne ka aasan sa tarika bta sktii hain please
निशा: प्रीती जी, वेबसाइट पर चाशनी कैसे बनायें पर आर्टीकल है, वीडियो भी है, सर्च बटन पर how to make chashni लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
thank you so much Nisha JI.. apki recipe easy to learn hoti hai... mene kafi cooking apki recipes ki video dekh k hi sikhi h...once again thank you so much
निशा: शिवानी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha mam pag m hum makhane daal saktey h.
its too good. but kam chini wala koi paag jisme loki or mawa padta ho bataiye
निशा: अनीता जी, लीकी की बर्फी, लौकी का हलवा ये रेसिपी वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: नेहा, मैं कोशिश करूंगी.
निशा : प्रियंका मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: हर्षिता, यह हलवा नहीं जन्माष्टमी पर बनाये जाना वाला पारम्परिक पाग है,
Mujhe aapki website me di hui sabhi recipe's bahut pasand ayi.Nishaji mujhe rave(suji) ki barfi ki recipe ki talash hai.krupya aap use bhi apni website pe share karen..
thanks a ton
Muzhe apaki yah website bahut hi achhi lagti hai. Kyoki ap har chij Bahut hi Ache se smjati hai. Nishaji, Kya Sukhe nariyel ki jagah Kachche naiyel ka pag bana sakte he ?
I am Nisha
I am so happy because
Mujhe ye website bahut achi lagti hai
ab mujhe koi bhi dish banana ho
mein bolti hun! I am here........
aapki website pe di gayi bahut si recipes meine try ki aur mere family ko bahut tasty lagi
thank u so much!......
निशा: निशा, धन्यवाद.
Maine nariyal ko kaddoo kas kiya phir usko do taar ki chashni mein banaya. Agar nariyal ki burfi ko much mulayam banana ho toh kya chashni mein paani ki matra bada dein
निशा: शालिनी, चाशनी में पानी की मात्रा बढ़ाने के वजाय चाशनी को थोड़ा और कम पका लीजिये.
निशा: शालिनी, नारियल चूरा से भी बिलकुल इसी तरह से बनेगी और चीनी पानी की मात्रा भी इसी अनुपात में रखी जायेगी.