चॉकलेट नारियल लड्डू - Chocolate and Coconut Truffles - Chocolate and Coconut Laddu

📅 11 जुलाई 2016 👁 99.8 हज़ार बार देखी गई 💬 22 कमेंट ★ 3.5 (1582)


पिघले हुये सफेद चॉकलेट को सूखे नारियल का चूरा मिलाकर बने चॉकलेट नारियल बाल्स नई पीढी के लोगों को बहुत पसंद आते है और इन्हें झटपट बनाया जा सकता है.

Read - Chocolate and Coconut Truffles - Chocolate and Coconut Laddu Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chocolate and Coconut Truffles

  • चॉकलेट व्हाइट कम्पाउन्ड - 200 ग्राम
  • सूखा नारियल पाउडर - 50 ग्राम
  • क्रीम - 2 टेबल स्पून
  • मक्खन - 2 टेबल स्पून

विधि - how to make Chocolate and Coconut balls

चॉकलेट को बारीक काट कर माइक्रोवेव सेफ प्याले में निकाल लीजिए. चॉकलेट को 30 सैंकड के लिए माइक्रोवेव कर लीजिए, प्याले को बाहर निकाले और चॉकलेट को अच्छे से चलाएं. अब चॉकलेट को फिर से 30 सैंकड के लिए माइक्रोवेव कर लीजिए.

चॉकलेट को बाहर निकालें और इसे चलायें, थोड़ी देर तक चलाते रहें, चॉकलेट पूरी तरह मेल्ट नही हुई हो तो आप इसे 10 सेकिन्ड के लिए और माइक्रोवेव कर सकते हैं. चॉकलेट मेल्ट होकर तैयार है.

अब मक्खन को माइक्रोवेव में मेल्ट करके ले लीजिए. मक्खन को क्रीम में डालकर अच्छी तरह मिला लीजिए. अब इस मिश्रण को चॉकलेट में डालकर मिलाए, मिश्रण गाढ़ा होने लगता है. अब नारियल पाउडर डालकर सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलने तक मिलायें. लड्डू बनाने के लिए मिश्रण तैयार है.

हाथों में थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लेकर दबा-दबाकर गोल लड्डू बनाकर, नारियल के पाउडर में लपेटते हुए प्लेट में रखते जाइए. और इसी तरह सारे लड्डू बनाकर तैयार कर लीजिए.

सुझाव
चॉकलेट को लम्बे समय तक माइक्रोवेव नहीं करना चाहिए इसे पहले 30-40 सेकिन्ड और फिर 30 सेकिन्ड एक बार में बहुत ही कम समय देते हुये मेल्ट कीजिए. चॉकलेट को अगर 2 मिनिट लगातार माइक्रोवेव किया जाय तब चॉकलेट जल कर हार्ड हो सकती है, और फिर मेल्ट नहीं होगी.
अगर मिश्रण पतला लग रहा हो तो इसे 2-3 मिनिट के लिए फ्रिजर में रख दीजिए, मिश्रण गाढ़ा होने पर लड्डू बना लीजिये.

  • 20 - 22 लड्डू बनाने के लिये
  • समय 20 मिनिट

Chocolate and Coconut Truffles - Chocolate and Coconut Laddu

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.5 / 5 (1582 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (22)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Kalpana kanani
Can we make Brown chocolate coconut Ladd?

निशा: कल्पना जी, बना सकते हैं.
Beena Shah
Madhulika Ji,
Please tell me, chocolate coconut ladoos are hard or soft to eat. And do these taste like chocolate or Indian mithai?

नेहा: बीना जी, ये नरम रहते हैं. इसमें चॉंकलेट और लड्डू का मिला जुला मिठाई जैसा ही स्वाद आता है.
Dr. veera Jani
Please tell the timings to prepare same dish without microwave.
निशा: डा. वीरा जी, माइक्रोवेव में चौकलेट को मेल्ट किया गया है. चौकलेट को डबल बायलर में मेल्ट किया जा सकता है, मोल्डैड चौकलेट रेसिपी में डबल बायलर में चौकलेट को मेल्ट किया गया है, उससे आप इसे मेल्ट करने का तरीका देख सकते हैं और चौकलेट को गैस पर मेल्ट करके ये लड्डू बना सकते हैं.
Shakshi Upadhyay
Nisha ji kya aap mujhe chocolate and coconut laddu ka video bhej sakti hai
Payal sharma
Jai shree ram anuty!
Main ne recipe try ko bht yummmmmyyy bane ladoo...ghr mei sbko bht pasand ayye...thank uu aunty

निशा: पायल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Payal sharma
Jai shree ram aunty
Isme butter salted lena hai yaa unsalted plzz reply

निशा: पायल जी, unsalted बटर का उपयोग करना है.
sandeep kumar
madam ji is recipe ka video nai chl rha hai . shayad is me koi error hai.
निशा: संदीप जी, ये वीडियो चल रहा है, आपके यहां नेट प्रोब्लम हो सकती है.
anamika srivastava
nice recipe mam.... mai aaj ise jarur banaungi.
mam meri pregnancy ka dusra trimester start hone wala hai kya aap mujhe healthy diet chart & recipes suggest kr skti hain.
thanks for mouth watering recipes
निशा: अनामिका जी, घर में बना हुआ वेजीटेरियन खाना खायें, दूध और फल भी खायें, ये आपके लिये बहुत अच्छे हैं. बाजार के जंक फूड और कोल्ड ड्रिक बिलकुल न खायें.
mohini
hi mam,
madam is recipe me sukha nariyal ke badale taja nariyal kadkus kareke liya to chalega kya. ya sukha hi chahiye
taja nariyal bhunake liya to ladoo hoge kya mere pass nariyal hai
निशा: मोहिनी जी, इसमें डेसीकेटेड कोकोनट पाउडर यूज करना होता है. कच्चा नारियल यूज नहीं करेंगे.
sneha
Madam
Chandni chowk mein puri chhole halwa mathi sabzi milti hai, pakode wali sabzi milti please aap is tarah ke street food banana sikhaiye

निशा: स्नेहा जी, आप मेरी वेबसाइट पर ये सभी रैसिपी देख सकती हैं, धन्यवाद.
shaziya
hy nisa mam, kya chocolate ke alawa bhi koi option he.

निशा: शाजिया जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकती हैं.
Payal sharma
Aunty...recipe bht achi hai lkin mere pss white chocolate compund bda walla rkha hai usme se kaise 200gm lu kyunki weighing machine nhi hi....
निशा: पायल जी, चौकलेट कम्पाउन्ड 500 ग्राम का होता है उसमें से आप तोड़कर आधा से थोड़ा कम ले लीजिये, और ये थोड़ी कम ज्यादा होगी तो कोई बात नहीं है.
Nidhi jain
Hello mam
How r u..
July 14 ko jo preetpal ji ka msg h usme wo shayad "feeni" ya "feni" ki baat kar rahe hai.. Firni to hamare yaha pise hue chawal ki kheer ko kehte hai..
Aur ye feeni rajasthan me achi milti hai specially jaipur me.. Ye white color, light brown color aur yellow color me milti hai jise "kesar wali feeni" kehte hai..
Hope it helps..
निशा:निधि जी, फैनी जी हां मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Sarita
Very Sweetful like u mam.

निशा: सरीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Tushar
Nisha ji
Namaste
Hum makke Ke aate se bhujiya banana Chahte hai
Isme hum Kon sa powder milaye ki Jisse ye mulayam bane ?
Apka bohut bohut dhanyawad
Tushar
Preetpal Singh
hello mam ,
मुझे एक recipes के बारे मे जानना है । मुझे उस का नाम नही पता है पर हमारे यहाँ पर उस को " फीरनी " कहते है यह एक मिठाई है । जो June-July के महीने मे ही मिलती है । यह मिठाई गोल सी होती है और लम्बी लम्बी सी पतली तार की बनी होती है मुझे लगता है इस मे शायद मैदा use होता है । क्या आप इस recipe को ढूंढ सकते हो ( Mam ,,,,, मै Kurukshetra (Haryana) से हूँ यह recipe , यहाँ पर मिलती है हमारे यहाँ पर इसे "फीरनी" कहते है
निशा; प्रीतपाल जी, अगर मैं इसे देखुंगी तो इसकी जानकारी लेने और बनाने की कोशिश करूंगी.
Sangeeta manav
Mam, aapki apps Kaam nahi kar rahi. Kya koi problem hai?
निशा: संगीता जी, हम इसे देख लेंगे.
neha
ladoo thande hone ke baad soft hi rahenge kya?

निशा: नेहा जी, नरम रहते हैं.
neha
cream kya amul ki use kar sakte hai amul fresh cream

निशा: नेहा जी, कर सकते हैं.
Krishna pareek
Nisha g isme cream konsi use krni hai or white choclate ki jgh brown choclate cadebary ki use kr skte hai kya

निशा: कृष्णा जी, क्रीम आप अमूल की उपयोग कर सकते हैं और ब्राउन चौकलेट का उपयोग कर सकते हैं, लेकिन इनका कलर अलग हो जायेगा.
Hinna
Namaste aunty .. aap plz veg quesedilas aur lasangne ki recipe video upload kare ......aur plz bataye amaranth poppy ki koi bhi recipe Plźzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzzz ! !
निशा: हिन्ना जी मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Priya Mishra@Angel Mishra
Can we melt the chocolate from another way rather than using microwave?????

निशा: प्रिया जी, डबल बायलर में चॉकलेट मेल्ट कर लीजिये.