चाईनीज फ्राइड राइस - Chinese Fried Rice - Fried Rice Restaurant Style Recipe

📅 27 जून 2016 👁 3.2 लाख बार देखी गई 💬 49 कमेंट ★ 3.9 (3558)


सब्जियों और सॉस के साथ बने स्वाद में एकदम लाजबाव चाइनीज राइस आजकल के युवावर्ग को बहुत पसंद आते हैं. इन्हें बनाना भी आसान ही है.

Read - Chinese Fried Rice - Fried Rice Restaurant Style Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingedients for Chinese Fried Rice

  • 1 कप बासमती चावल को सादा पका कर ले लीजिये
  • बंद गोभी - 1 कप (बारीक कटी हुई)
  • गाजर - ½ कप (बारीक कटी हुई)
  • फ्रेच बिन्स - ¼ कप (बारीक कटी हुई)
  • पनीर - ½ कप (छोटे छोटे चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ)
  • शिमला मिर्च - ¼ कप (बारीक कटी हुई)
  • हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • तेल - 2 -4 टेबल स्पून
  • हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
  • नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • अदरक - 1 इंच (कद्दूकस किया हुआ)
  • अजीनोमोटो- ¼ छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
  • ग्रीन चिल्ली सॉस- 1 छोटी चम्मच
  • सोया सॉस - 2 छोटी चम्मच
  • सिरका - 2 छोटी चम्मच

विधि - How to Make Chinese Veg Fried Rice

पैन में तेल डाल कर गरम कीजिये, तेल के हल्का गरम होने पर पनीर के टुकड़े पैन में सिकने के लिये डाल दीजिये और दोनों ओर पलट-पलट कर हल्के ब्राउन होने तक सेक कर निकाल लीजिये.

तेल में गाजर, बीन्स, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी डालकर 1-2 मिनिट तेज आंच पर फ्राई कर लीजिए.
हरी मिर्च, अदरक, ग्रीन चिल्ली सॉस, अजीनो मोटो, सोया सॉस, सिरका, पनीर के टुकड़े डालकर अच्छी तरह मिला दीजिए.

नमक और चावल डालकर सभी चिजों को 2 मिनिट लगातार चलाते हुए अच्छे से मिलाते हुए पका लीजिए.
चावलों के सब्जियों में अच्छे से मिल जाने पर थोडा़ सा हरा धनिया डालकर मिला दीजिए. चाईनीज फ्राइड राइस बनकर तैयार हैं.

चाईनीज फ्राइड राइस को प्लेट में निकाल कर हर धनिये से गार्निश कीजिए और परोसिये.

सुझाव:
सादा चावल बनाने के लिए वेबसाइट और चैनल पर देख सकते हैं.
अगर आप प्याज पसन्द करते हैं, तब गरम तेल में सब्जियां डालने से पहले 1 प्याज जो लम्बे और पतले टुकड़ो में कटी हो उसे भून कर निकाल लीजिये और बाद में चावल के साथ में मिलाइये. ग्रीन प्याज से चावल की गार्निस की जा सकती है.

  • 3-4 सदस्यों के लिये
  • समय 30 मिनट

Chinese Fried Rice - Fried Rice Restaurant Style Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.9 / 5 (3558 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (49)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Tafazzul
Nice recipes l like it

निशा: तफज़्ज़ुल जी, धन्यवाद.
Deepa
Kya hum dusre tarike ke chawal use kr skte h

निशा: दीपा जी, हां आप अन्य तरह के चावल भी इस्तेमाल कर सकती हैं.
anjum
mai fried rice jald hi banaungi mujhe bahut pasand h fried rice. thank you so much.

निशा: अंजुम जी, आप रैसिपी बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
Vishal jaiswal
Mam ye french beans kya hota hai au kaha milta hai?

निशा: फ्रेन्च बीन्स एक प्रकार की फलियां हैं. ये किसी भी सब्जी वाले के पास मिल जाएंगी.
Saniya
Rice ko vegetables k sath mix krne me Sara rice tut gya mam.. Look like rice happa ban gya. Rice mix krne per na tute Usk lie lya kre..

निशा: सानिया जी, चावलों को 1/2 घंटे के लिये पानी में भिगायें, पानी नाप कर चावलों से दूना रखें, और चावल पर पूरी नजर रखें वह जैसे ही आकार में बड़ा हो जाय तुरन्त गैस बन्द कर दें, चावल अधिक पकने पर एसा हो सकता है.
Shikha
It like all.reCipe and also try them

निशा: शिखा जी, धन्यवाद. आप रैसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए.
Akbar
Thanks mam it is to good i like it

निशा: अकबर जी, आपको भी मेरी तरफ से धन्यवाद.
Reshma
Mam is Mein dada chawal matlab sona masoori chawal istemal kar sakte hai na.aur paneer dalna Zaruri hai

निशा: रेशमा जी, हमने बासमती चावल का इस्तेमाल किया है और उसे पहले सादा चावल मतलब कि साधारण तरीके से पानी में उबालकर पका के रख लिया है. आप इसे पनीर के बिना भी बना सकती हैं.
ashu
sidhi kadi mai tomato nhi dala so vo ban jati he aise
pooja
So testy nisha ji.....
Thanku so much for make us esy way of cooking

निशा: पूजा जी आपको भी मेरा धन्यवाद.
sakina
Yummy,very easy for cooking

निशा: सकीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ankit
Its too good...thankss mam..u make it too easy

निशा: अंकित जी, धन्यवाद.
sangeeta sharma
HELLO NISHA JI , YOUR ALL RECIPES ARE VERY NICE AND SIMPLE CAN I GET DVD OF YOUR RECIPES FROM MARKET. I AM FROM HARYANA

निशा: संगीता जी, मेरा सारा काम वेबसाइट और यूटयूब पर ही उपलब्ध है आप उसे देख सकती हैं, धन्यवाद.
Priya pandey
Very nice recipe

निशा: प्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Amrit
Kya sbziyon ko phele ubalna pdta hai ya direct pan mein hi ???

निशा: अमृत जी, सब्जियों को उबालना नहीं होता इन्हें पैन में ही क्रन्ची होने तक फ्राई कर लीजिए.
akay
Nice recipe

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Chhaya
Very good recipe

निशा: छाया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
aalia
Nisha g plz give me akhni pulaw reciepy

निशा: आलिया जी, मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करूंगी.