चाईनीज फ्राइड राइस - Chinese Fried Rice - Fried Rice Restaurant Style Recipe

सब्जियों और सॉस के साथ बने स्वाद में एकदम लाजबाव चाइनीज राइस आजकल के युवावर्ग को बहुत पसंद आते हैं. इन्हें बनाना भी आसान ही है.
Read - Chinese Fried Rice - Fried Rice Restaurant Style Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingedients for Chinese Fried Rice
- 1 कप बासमती चावल को सादा पका कर ले लीजिये
- बंद गोभी - 1 कप (बारीक कटी हुई)
- गाजर - ½ कप (बारीक कटी हुई)
- फ्रेच बिन्स - ¼ कप (बारीक कटी हुई)
- पनीर - ½ कप (छोटे छोटे चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ)
- शिमला मिर्च - ¼ कप (बारीक कटी हुई)
- हरा धनिया - 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- तेल - 2 -4 टेबल स्पून
- हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- अदरक - 1 इंच (कद्दूकस किया हुआ)
- अजीनोमोटो- ¼ छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- ग्रीन चिल्ली सॉस- 1 छोटी चम्मच
- सोया सॉस - 2 छोटी चम्मच
- सिरका - 2 छोटी चम्मच
विधि - How to Make Chinese Veg Fried Rice
पैन में तेल डाल कर गरम कीजिये, तेल के हल्का गरम होने पर पनीर के टुकड़े पैन में सिकने के लिये डाल दीजिये और दोनों ओर पलट-पलट कर हल्के ब्राउन होने तक सेक कर निकाल लीजिये.
तेल में गाजर, बीन्स, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी डालकर 1-2 मिनिट तेज आंच पर फ्राई कर लीजिए.
हरी मिर्च, अदरक, ग्रीन चिल्ली सॉस, अजीनो मोटो, सोया सॉस, सिरका, पनीर के टुकड़े डालकर अच्छी तरह मिला दीजिए.

नमक और चावल डालकर सभी चिजों को 2 मिनिट लगातार चलाते हुए अच्छे से मिलाते हुए पका लीजिए.
चावलों के सब्जियों में अच्छे से मिल जाने पर थोडा़ सा हरा धनिया डालकर मिला दीजिए. चाईनीज फ्राइड राइस बनकर तैयार हैं.
चाईनीज फ्राइड राइस को प्लेट में निकाल कर हर धनिये से गार्निश कीजिए और परोसिये.
सुझाव:
सादा चावल बनाने के लिए वेबसाइट और चैनल पर देख सकते हैं.
अगर आप प्याज पसन्द करते हैं, तब गरम तेल में सब्जियां डालने से पहले 1 प्याज जो लम्बे और पतले टुकड़ो में कटी हो उसे भून कर निकाल लीजिये और बाद में चावल के साथ में मिलाइये. ग्रीन प्याज से चावल की गार्निस की जा सकती है.
- 3-4 सदस्यों के लिये
- समय 30 मिनट
कमेंट (49)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सीमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनीता जी, बिलकुल बना सकते हैं.
निशा: कनुप्रिया जी, बिलकुल बना सकते हैं.
निशा: राहुल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अखिल जी, आपके इस प्रेम और स्नेह के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बिल्लू जी, आपके सिखाने के लिये ही ये वेबसाइट और चैनल है. चावल में घुन होने पर उन्हैं बाहर छाया में रख दीजिये, घुन निकल जायेंगे और चावल को एक बार छान कर बीन कर साफ कर लीजिये.
निशा: ऋतु जी, आप ये रेसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे सतह जरूर शेयर कीजिए.
निशा: कुलदीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंसर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तनमय जी, सारे मसाले और ग्रीन चिल्ली सास के साथ ही सोया सास डाला गया है.
निशा: पारूल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: इंदु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
all ur recipes r awesome...
निशा: रिम्पी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संदीप जी, कुकर में बने चावल भी ले सकतें हैं. अच्छी किस्म के बासमती चावल लीजिए वे टूटेंगे नहीं.
निशा: प्रियंका जी, राई को सरसों भी कहा जाता है जो दिखने में छोटी-गोल और काले रंग की होती है. मसाले के रूप में कई प्रकार के पकवान बनाने में उपयोग की जाती है.
निशा: अनुज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जूही जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिवाजी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निहाल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आरिफा जी, आप इसे बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
निशा: गुड़िया जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोहित जी, धन्यवाद.
निशा: सन्नी जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रिया जी, आप बिना इन सब चीजों के भी बना सकती हैं, परन्तु स्वाद में अंतर होगा.
निशा: प्रिया जी, हां आप इसे बिना ओवन के गैस पर भी बना सकती हैं.
निशा: महिमा जी, आप बिना पनीर और अजीनोमोटो के भी इसे बना सकती हैं. आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पंकज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.