गरम मसाला Garam Masala Powder Recipe How to make Garam Masala

गरम मसाला बाजार में तैयार पकैट्स में मिल जाता है लेकिन बहुत से परिवारों में इसकी शुद्धता को ध्यान रखते हुये घर में भी बनाया जाता है. पहले से तैयार मसाले की अपेक्षा ताजा बने गरम मसाले की खुश्बू और स्वाद दोनों ही अधिक होते हैं. आईये आज घर पर ही गरम मसाला तैयार करें
Read - How to make Garam Masala In English
आवश्यक सामग्री Ingredients for Garam Masala Powder
- काली मिर्च- 25 ग्राम (4 टेबल स्पून)
- बड़ी इलायची- 25 ग्राम (4 टेबल स्पून)
- जीरा- 20 ग्राम (3 टेबल स्पून)
- दालचीनी- 10 ग्राम या 8 से 10 टुकड़े (1 इंच)
- तेजपत्ते- 3 से 4
- जायफल- 10 ग्राम (2 टेबल स्पून)
- जावित्री- 10 ग्राम (2 टेबल स्पून)
- लौंग- 10 ग्राम (2 टेबल स्पून)
विधि How to make Garam Masala Powder
सारे मसालों को अच्छी तरह साफ करलें.
कढ़ाही गरम कीजिए. इसमें बड़ी इलायची, दालचीनी, जीरा, काली मिर्च, लौंग और तेजपत्ते डालकर लगातार चलाते हुए धीमी आंच पर 2 से 3 मिनिट भून लीजिए.
इसके बाद, मसालों को प्लेट में डालकर हल्का सा ठंडा होने दीजिए.
जायफल और जावित्री को टुकड़े करके भुने मसालों के साथ ही मिला लीजिए. इन मसालों को मिक्सी से बारीक पीस लीजिए और इसे छान लीजिये.
गरम मसाला तैयार है. मसाले को एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिए और 6 महिने तक प्रयोग में लायें.
100 ग्राम गरम मसाला बनाने के लिए पर्याप्त
ताजा गरम मसाला बनाने के लिये.
ताजे गरम मसाले के लिये. काली मिर्च 7-8, लौंग 4-5, बड़ी इलाइची 2, जीरा 1/4 छोटी चम्मच, दाल चीनी 1 इंच लम्बा टुकड़ा, तेजपता 2-3 पत्ते. इलाइची को छोड़कर, सभी मसाले तवे पर डालकर 1-2 मिनिट, सुगन्ध आने तक भून लें. भुने हुये मसाले, और इलाइची छील कर मिलायें. मसालों को खल्लड़ में महीन कूट कर प्रयोग में लायें.
सुझाव
- साबुत मसालों को भूनने की बजाय 1 दिन तेज धूप में भी रखकर सीधे पीसा जा सकता है.
- गरम मसाला छानने के बाद जो थोड़े मोटे टुकड़े रह जाएं, उसे आप दोबारा भी पीस सकते हैं या फिर चटनी बनाने के लिए यूज कर सकते हैं.
Garam Masala Powder Recipe How to make Garam Masala Video in Hindi
कमेंट (228)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: डा. अजय, पीपल डाल सकते हैं लेकिन कम मात्रा में डालें ये बहुत ही तीखी और गरम होती है.
निशा: अर्जुन जी, खट्टा स्वाद के लिये, टाटरी, नीबू का रस या अमचूर पाउडर का यूज किया जाता है, टाटरी का यूज आप कर चुके हैं, अमचुर पाउडर या नीबू के रस का यूज कर सकते हैँ, या खट्टे टमाटर का जूस निकाल कर उसमें आटा गूथ कर भी टमाटरी खट्टा स्वाद दिया जा सकता है.
निशा: अशोक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नूरूजामा जी, ये मसाले से 100 ग्राम मसाला बनकर ही तैयार हो रहा है.
u have done a good job for all of us because sometimes we never know the recepies or method.....but no problem just click nishamadhulika and get whatever u want to cook.......thanx a lot mam...
निशा: रेवा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नूरजामा जी, आप क्या पूंछना चाह रही हैं समझ नहीं आ रहा है, 100 ग्राम गरम मसाले की रेसिपी तो यही जिस पर आप कमेन्ट कर रही हैं.
aapne dhaniya kyon ni dala masale me?
निशा: रोहित जी, इसमें धनियां डालना बिलकुल भी आवश्यक नहीं है, इससे गरम मसाले क तीखापन कम हो जाता है, अगर आप चाहें तो डाल सकते हैं.
निशा: प्रियंका जी, उसमें आप जीरा पीस कर मिला दीजिये, लोंग का फ्लेवर कम हो जायेगा.
निशा: विकास जी, बिजनिस के बारे में मुझे कुछ भी नहीं पता.
निशा: दीप्ती जी हां मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: निशा, इसमें इन्ग्रीडियेन्ट अलग हैं, ये तीखा और ज्यादा खुशबूदार है.
निशा: कमलेश जी, ये 100 ग्राम गरम मसाला तैयार किया है, 1 किग्रा. गरम मसाले के लिये सारी चीजें 10 गुना ले लीजिये.
site for me ..ma'am i request u plz write nanvege recipe.....
निशा: राम मैं वेजटेरियन हूँ.
Please reply
निशा: सागर जी, जावित्री एक मसाला है जिसकी महक और स्वाद बहुत अच्छा होता है, आप इसे नहीं डालना चाहते तो न डाले कोई बात नहीं, धन्यवाद.
निशा:मदन जी, इटेलियन हर्व की जगह ओरगनो ले लीजिये, किराना दुकान पर आसानी से मिल जाता है, पिज्जा सास की रेसिपी चैनल पर दी हुई है, सर्च बटन पिज्जा सास लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मदन जी, गरम मसाले में सफेद जीरा डाला जाता है.
निशा: पम्मी जी, मैं वेज रेसिपी ही लिखती हूँ.
निशा: अनीता, पूरी को एक जैसा बेलिये, गरम तेल में डालिये, कल्छी से दबाकर फुलाइये, और बाद में दोंनो ओर क्रिस्प होने तक तल कर नैपकिन बिछी प्लेट में निकाल लीजिये, पानी पूरी फूली हुई और क्रिस्पी बनेगी. थोड़ी सी प्रेक्टिस से सारी प्रोब्लम सोल्व हो जाती है.
निशा: रेनू, थोड़ी सी प्रेक्टिस से चीजें अच्छी बनने लग जाती हैं.
agar inke sath kuch aur v abb hota ho sabji masalo me to pls tell me
thanks and regards.
निशा: विनोद मैं इसके लिये कोशिश करूंगी.
Can we add any kind of salt in this recipe??
निशा: गरम मसाले में साल्ट नहीं डालते.