गरम मसाला Garam Masala Powder Recipe How to make Garam Masala

📅 19 जनवरी 2008 👁 8.5 लाख बार देखी गई 💬 228 कमेंट ★ 3.0 (10364)

Garam Masala Powder Recipe
गरम मसाला बाजार में तैयार पकैट्स में मिल जाता है लेकिन बहुत से परिवारों में इसकी शुद्धता को ध्यान रखते हुये घर में भी बनाया जाता है. पहले से तैयार मसाले की अपेक्षा ताजा बने गरम मसाले की खुश्बू और स्वाद दोनों ही अधिक होते हैं. आईये आज घर पर ही गरम मसाला तैयार करें

Read - How to make  Garam Masala In English

आवश्यक सामग्री Ingredients for Garam Masala Powder

  • काली मिर्च- 25 ग्राम (4 टेबल स्पून)
  • बड़ी इलायची- 25 ग्राम (4 टेबल स्पून)
  • जीरा- 20 ग्राम (3 टेबल स्पून)
  • दालचीनी- 10 ग्राम या 8 से 10 टुकड़े (1 इंच)
  • तेजपत्ते- 3 से 4
  • जायफल- 10 ग्राम (2 टेबल स्पून)
  • जावित्री- 10 ग्राम (2 टेबल स्पून)
  • लौंग- 10 ग्राम (2 टेबल स्पून)

विधि How to make Garam Masala Powder

सारे मसालों को अच्छी तरह साफ करलें.

garam_masala2_365074074.jpgकढ़ाही गरम कीजिए. इसमें बड़ी इलायची, दालचीनी, जीरा, काली मिर्च, लौंग और तेजपत्ते डालकर लगातार चलाते हुए धीमी आंच पर 2 से 3 मिनिट भून लीजिए.

इसके बाद, मसालों को प्लेट में डालकर हल्का सा ठंडा होने दीजिए. 

जायफल और जावित्री को टुकड़े करके भुने मसालों के साथ ही मिला लीजिए. इन मसालों को मिक्सी से बारीक पीस लीजिए और इसे छान लीजिये.

गरम मसाला तैयार है. मसाले को एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिए और 6 महिने तक प्रयोग में लायें.

100 ग्राम गरम मसाला बनाने के लिए पर्याप्त

ताजा गरम मसाला बनाने के लिये.
ताजे गरम मसाले के लिये.  काली मिर्च 7-8,   लौंग 4-5,   बड़ी इलाइची  2,  जीरा  1/4 छोटी चम्मच,  दाल चीनी 1 इंच लम्बा टुकड़ा,  तेजपता 2-3 पत्ते.  इलाइची को छोड़कर, सभी मसाले तवे पर डालकर 1-2 मिनिट, सुगन्ध आने तक भून लें. भुने हुये मसाले, और इलाइची छील कर मिलायें.  मसालों को खल्लड़ में महीन कूट कर प्रयोग में लायें.

सुझाव

  • साबुत मसालों को भूनने की बजाय 1 दिन तेज धूप में भी रखकर सीधे पीसा जा सकता है. 
  • गरम मसाला छानने के बाद जो थोड़े मोटे टुकड़े रह जाएं, उसे आप दोबारा भी पीस सकते हैं या फिर चटनी बनाने के लिए यूज कर सकते हैं. 

Garam Masala Powder Recipe How to make Garam Masala Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.0 / 5 (10364 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (228)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

raza alam
-apka bataya hua tarika bahoot achcha raha hai maine bahot koch sikha hai apke batae tariko se apka bahoot bahoot dhanybad
dr parveen chopra
आज कल तो भई जिस तरह से मिलावट का अजगर हर तरफ मुंह फाड़े खड़ा दिखता है, उस से तो यही सबक लेना चाहिए कि ये मसाले वगैरह आप के द्वारा बताई गई विधि से घर पर ही तैयार किए जाएं....आप नेट पर बेहद उपयोगी जानकारी डाल रही हैं। आभार ।।