गरम मसाला Garam Masala Powder Recipe How to make Garam Masala

गरम मसाला बाजार में तैयार पकैट्स में मिल जाता है लेकिन बहुत से परिवारों में इसकी शुद्धता को ध्यान रखते हुये घर में भी बनाया जाता है. पहले से तैयार मसाले की अपेक्षा ताजा बने गरम मसाले की खुश्बू और स्वाद दोनों ही अधिक होते हैं. आईये आज घर पर ही गरम मसाला तैयार करें
Read - How to make Garam Masala In English
आवश्यक सामग्री Ingredients for Garam Masala Powder
- काली मिर्च- 25 ग्राम (4 टेबल स्पून)
- बड़ी इलायची- 25 ग्राम (4 टेबल स्पून)
- जीरा- 20 ग्राम (3 टेबल स्पून)
- दालचीनी- 10 ग्राम या 8 से 10 टुकड़े (1 इंच)
- तेजपत्ते- 3 से 4
- जायफल- 10 ग्राम (2 टेबल स्पून)
- जावित्री- 10 ग्राम (2 टेबल स्पून)
- लौंग- 10 ग्राम (2 टेबल स्पून)
विधि How to make Garam Masala Powder
सारे मसालों को अच्छी तरह साफ करलें.
कढ़ाही गरम कीजिए. इसमें बड़ी इलायची, दालचीनी, जीरा, काली मिर्च, लौंग और तेजपत्ते डालकर लगातार चलाते हुए धीमी आंच पर 2 से 3 मिनिट भून लीजिए.
इसके बाद, मसालों को प्लेट में डालकर हल्का सा ठंडा होने दीजिए.
जायफल और जावित्री को टुकड़े करके भुने मसालों के साथ ही मिला लीजिए. इन मसालों को मिक्सी से बारीक पीस लीजिए और इसे छान लीजिये.
गरम मसाला तैयार है. मसाले को एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिए और 6 महिने तक प्रयोग में लायें.
100 ग्राम गरम मसाला बनाने के लिए पर्याप्त
ताजा गरम मसाला बनाने के लिये.
ताजे गरम मसाले के लिये. काली मिर्च 7-8, लौंग 4-5, बड़ी इलाइची 2, जीरा 1/4 छोटी चम्मच, दाल चीनी 1 इंच लम्बा टुकड़ा, तेजपता 2-3 पत्ते. इलाइची को छोड़कर, सभी मसाले तवे पर डालकर 1-2 मिनिट, सुगन्ध आने तक भून लें. भुने हुये मसाले, और इलाइची छील कर मिलायें. मसालों को खल्लड़ में महीन कूट कर प्रयोग में लायें.
सुझाव
- साबुत मसालों को भूनने की बजाय 1 दिन तेज धूप में भी रखकर सीधे पीसा जा सकता है.
- गरम मसाला छानने के बाद जो थोड़े मोटे टुकड़े रह जाएं, उसे आप दोबारा भी पीस सकते हैं या फिर चटनी बनाने के लिए यूज कर सकते हैं.
Garam Masala Powder Recipe How to make Garam Masala Video in Hindi
कमेंट (228)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
I am pleased to note the details of Garamond Masala preparation details
Thanks
निशा: बसंती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: धीरू जी, इसमें बड़ी इलायची का उयोग होता है.
निशा: संजय जी, आप कौन से गरम मसाला डालना चाहते हैं.
निशा: मनीषा जी, गरम मसाला ज्यादा तीखा है तो थोड़ा सा कम डालें, उसे यूज अवश्य कीजिये.
निशा: बंशी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
how to uge &recipe
mujhe oats masala ki Recipe chahiye
निशा: निशान्त जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
Thanku nisha ji
hi mam.
isme sabut dhania nhi dalna hai kya...agr me dalna chahu to kitna dalu
निशा: अर्पिता जी, गरम मसाले में धनियां नहीं डाला जाता है, अगर आप चाहें तो जीरे की मात्रा के बराबर डाल सकती हैं.
निशा जी धन्यवाद आपकी दी हुई जानकारी हमारे काम आती है
आपसे निवेदन है कि दाल मसाला कैसे बनाया जाता है ?
बताने का कस्ट करें
धन्यवाद
निशा: कुरेशी जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
HI MAM PLEASE TEL ME Formula for macking asafoetida by step by step
sir mai sabji masala jyda matra me taiyar karna chahta hu jankari ki jarurat hi
My mobile no 9617064530
plz
Javitri ky hota ha
निशा: राकेश जी, जावित्री नटमेग के ऊपर की पत्तियां है, इनकी खुशबू बहुत अच्छी और टेस्ट हल्का सा स्वीट होता है. इसे मसाले के रूप में यूज किया जाता है.
Me apke duwara bataye Gaye trike se bahut khus Hu.
निशा: श्रवन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
thanks,
Yeah sabhi jankari Gujarati language me ho to iska jyada she jyda log Labh le sakte he.
Or mene suna he garammasale me issue jayada item dali jati he takriban 22iteme he. Uske bareme bhi jankari mile to bahut accha rahega.
Dear Sir/Madem
Me 1 middel class family se hu. me small investment me masale ki business suru karna chatha hu. plz mujhe kuch idea de. me ise jald se jald suru karna chatha hu.plz quick rply.
निशा: दीपक जी, सौरी मुझे बिजनेस के बारे में कुछ भी पता नहीं है.
Laung,,Choti ilainchi,Bdi ilainchi,Daalchini....
ko mila kr garam masala banaya ja skta hai???????
निशा: वेद जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: बालकेश्री जी, sorry, इसके बारे में मुझे बिलकुल जानकारी नहीं है.
maine gram masala try kiya tha yammi bna tha thank you mam.
निशा: तनु जी, मसालों की ये मात्रा 100 ग्राम गरम मसाला बनाने के लिये ली गई है, सारी चीजें 10 गुना लेने पर 1 किग्राम गरम मसाला तैयार हो जायेगा. जो मसाला अभी 25 ग्राम लिया है उसे 250 ग्राम करना होगा.
निशा: अमित जी, चाऊमीन में मसाले के अपेक्षा सास का यूज अधिक किया जाता जाता है.