तिल मावा गजक - Mawa Gazak Recipe - Khoya Gajak

📅 28 दिसंबर 2016 👁 2.9 लाख बार देखी गई 💬 23 कमेंट ★ 3.5 (4754)


मावा गज़क पट्टी आगरे की खास गज़कों में से एक है. कुरकुरी और हल्की सॉफ्ट,  ठोड़े से  इन्ग्रेडिएन्ट्स में बनने वाली मावा गज़क को बनाने में समय भी बहुत कम लगता है.

Read - Mawa Gazak Recipe - Khoya Gajak Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mawa Gazak Recipe

  • मावा - 250 ग्राम
  • तिल - 1 कप (150 ग्राम)
  • चीनी पाउडर - 1.5 कप से कम (200 ग्राम)
  • इलायची पाउडर - ½ छोटी चम्मच
  • काजू - 4-5 (बारीक कटे हुये)

विधि - How to make Khoya Gajak Patti

गजक बनाने के लिए सबसे पहले तिल भून लीजिए: पैन को गरम कीजिए और तिल डालकर इन्हें लगातार चलाते हुए हल्का सा कलर बदलने तक और तिल के फूलने तक भून लीजिए. भूने हुए तिलों को प्लेट में निकाल लीजिए.

पैन में 1 चम्मच घी डालकर, मेल्ट कीजिये और मावा को क्रम्बल करके डाल दीजिए. मावा को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए हल्का सा कलर बदलने तक भून लीजिए. मावा भून जाने पर पाउडर चीनी डाल कर तब तक मिलाइए जब तक की मावा और चीनी अच्छे से मेल्ट होकर मिल न जायं, भूने हुए तिल डाल और इलायची पाउडर डाल कर मिला दीजिए. अब मिश्रण को लगातार चलाते हुए 1 -2 मिनिट तक धीमी आग पर पका लीजिये.

गैस बंद कर दीजिए और मिश्रण को थोडा़ सा ठंडा होने दीजिए.

किसी भी बोर्ड या किचन टाप पर प्लास्टिक शीट रख बिछा लीजिये और शीट को घी लगाकर चिकना कर लीजिए. अब हल्के ठंडे हुए मिश्रण को इस पर डालकर फैला दीजिए. हाथ पर थोड़ा सा घी लगाये, और मिश्रण को फैला कर एक जैसा कर दीजिये. थोडा़ सा घी बेलन पर भी लगाकर इसे हल्का दबाव देते हुए चोकोर आकार में हल्का पतला बेल लीजिए.

कटे हुये काजू को इसके ऊपर फैला दीजिए और बेलन से इन्हें दबा दीजिए. अब इसे अपनी पसंद अनुसार छोटे या बड़े जैसे टुकड़ों में चाहें काट लीजिए. गजक को सैट होने के लिए रख दीजिए.

गजक सैट होने के बाद, गजक के टुकड़े प्लास्टिक शीट से निकाल कर प्लेट में रखें, गजक खाने के लिये तैयार है. इसे 3-4 घंटे बाहर ही रहने दीजिये, गजक खुश्क हो जायेगी. अब आप गजक को कंटेनर में भर कर रख रख सकते हैं, तिल मावा की गजक बाहर रख कर 6-7 दिनों तक और फ्रिज में रख कर के 10 -12 दिनों तक खाने के लिए उपयोग में ला सकते हैं.

सुझाव

  • तिल को हल्का फूलने और हल्का सा कलर बदलने तक ही भूनें, तिल 4-5 मिनिट में भुन जाते हैं, तिल ज्यादा भुनने से स्वाद में कड़वे हो जाते हैं.
  • मावा को भी हल्का कलर बदलने और खुशबू आने तक भूनें
  • गजक अगर कभी हल्की सोफ्ट रह जाये तब गजक को सीट पर 10-12 घंटे के लिये सुखने के लिये छोड दीजिये, गजक खुश्क हो जायेगी, और गजक के अधिक सोफ्ट होने पर उसे फिर से कढ़ाई में डालकर, धीमी आग पर लगातार चलाते हुये मेल्ट करें, और 2 मिनिट पका लें और फिर बिलकुल पहले के तरीके से बेल कर काट कर तैयार करे, बहुत अच्छी गजक बनेगी.

550 ग्राम गजक
समय - 30 मिनिट

Mawa Gazak Recipe - Khoya Gajak Recipe Video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.5 / 5 (4754 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (23)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

swadheenta parihar
Nisha mam , apki dwara btayi sari recipe babhut easy or understandable he mai abi experimental zone me hu bt Jo recipe dekh k bnati hu sb achi bnti he ...muje new-2 dishes bnane ka bahut shouk he or apki recipes Esme muje help krti he....thanks a lot ...

निशा: स्वाधीनता जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Shweta
Hello nisha aunty ji maine just abhi gajak paper mai set.karke aapko thankz kar rhi hu kyunki hope accha bane waise apke sabhi dishes bahut esay n tesy hote hai really thank u so much happy makar sakranti

निशा: श्वेता जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आपको भी मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं.
Roshani
Thanx Aunty thanx for this amazing recipes,,,aaj me soch hi rhi thi ki Makar Sankranthi par new recipe Til se kya banaye ,,,,nd u solve my problem,,,,I will really try it ,,,,thanx

निशा: रोशनी जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद. आप रेसिपी बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
daxsha
Nishaji bina gas ki rasoi ke recipe koi Ho to batai

निशा: दक्षा जी, हमारी वेबसाइट पर ओवन और माइक्रोवेव में बनी रेसिपीज़ भी उपलब्ध हैं. आप उन्हें देख सकती हैं.
Mythili
Excellent Nishàji. I am trying whatever video I watch of yours. I am getting perfectly. Today too I tried gajak, it has come out nicely. I love your Hindi and the tips that you share. God bless you didi. Keep sharing your knowledge with us.

निशा: मिथली जी, अपना अनुभव शेयर करने और रेसिपीज़ को सराहने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
RAnjana
Mam kya hum sugar ki jagah sugar free use Karke ye gajab Bana saktey h
निशा: रंजना जी, शुगर फ्री यूज की जा सकती है.
vidya
Love this recipe. will try it soon.

निशा: विद्या जी, धन्यवाद. आप रेसिपी बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
Balbir
Chappal kaddu/Tinda ki recipe plz

निशा: बलबीर जी, धन्यवाद. हम जल्दी ही रेसिपी अपलोड करेंगे.
rukmini
Nisha ji can I make it with black til

निशा: रूक्मणी जी, बना सकती हैं.
anjlush
Manthan se kya banaya jata hai . please help e -mail - [email protected]
kshama
Mem i have no word to describe my love for u ..reall u r best nd fabulous i proud of u

निशा: क्षमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Vaibhav
नमस्ते निशा जी, फेनी घर में कैसे बनाई जा सकती है?
manju narwar
mene abhi ye recepi banai h it's very testy & children liked very much so thanks a lot nisha ji

निशा: मंजू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Tia
hi nishaji
Aapki recipes try ki or sabko pasand b aai uske liye thank u. Aap isi tarah new new recipes dalte rahiye or hum try karte rahe.Kya aap non veg recepies available kar sakti hain. Its a request

निशा: टीया जी, मैं सिर्फ वेजिटेरियन रैसिपी ही बनाती हूं. धन्यवाद.
Beena Shah
Is it possible to add gud instead of sugar ?
निशा: बीना जी गुड़ भी मिलाया जा सकता है, लेकिन चीनी मावा की गजक ज्यादा स्वादिष्ट होती है.
Upasna
Aunty main bohot upset hun kuonki maine bohot baar aapko request kiya ki kaale til ke laddoo ki recipe video share kare lekin aapne abhi tak nahi kya . M VRY UPSET ......

निशा: उपासना जी मेरी वेबसाइट पर तिल गुड़ के लड्डू की रैसिपी दी हुई है आप इसी विधि के अनुसार काले तिल से लड्डू बना सकती हैं.
SHILPA
Nice recipie

निशा: शिल्पा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Neha
Aloo mater tamater curry recipe video plz
निशा: नेहा जी, मैं इसे जल्दी ही बनाती हूँ.
jasdeep
I really like your post.Great amazing things here. I am very satisfied to see your post. Thanks so much and i'm looking
forward to contact you.They are very informative and accurate, please keep updating. Shop Silver Jewellery </a>
Neha
Gobhi mater ki sookhi sabji recipe video without tomato
suman
Hello mam, thanks for sharing this recipe. I definitely made it.nisha ji , will you please tell me the recipe for patisa. My family love patisa very much. Very thankful to you if you share this recipe.

निशा: सुमन जी, मै इसे बनाने की कोशिश करूंगी. धन्यवाद.
Priti
Thank you very much.was waiting since long for this receipe.

निशा: प्रीती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nirupma dwivedi
Hii Nisha ji thanks for the amzing recipe

निशा: निरूपमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.